गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पारंपरिक वैद्यों को औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलेगा सहयोग 11 मिनट पहले पारंपरिक वैद्यों को औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलेगा सहयोग बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके 1 घंटे पहले बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके एमसीबी : केल्हारी में धूमधाम से मना जनजाति गौरव दिवस, महापुरुषों की प्रतिमाओं के लिए 45 लाख रुपये की घोषणा 1 घंटे पहले एमसीबी : केल्हारी में धूमधाम से मना जनजाति गौरव दिवस, महापुरुषों की प्रतिमाओं के लिए 45 लाख रुपये की घोषणा उत्तर बस्तर कांकेर : उचित मूल्य दुकान आबंटन हेतु 02 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित 1 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : उचित मूल्य दुकान आबंटन हेतु 02 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित भारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति 1 घंटे पहले भारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति कारों के बाद अब इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतरेगी VinFast, भारत में लॉन्च करेगी 3 नए मॉडल 2 घंटे पहले कारों के बाद अब इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतरेगी VinFast, भारत में लॉन्च करेगी 3 नए मॉडल युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने 2 घंटे पहले युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने सिवनी पुलिस कांड: पूर्व डीजीपी आर.के. विज की टिप्पणी पर एमपी डीजीपी का जवाब, छह पुलिसकर्मी निलंबित 2 घंटे पहले सिवनी पुलिस कांड: पूर्व डीजीपी आर.के. विज की टिप्पणी पर एमपी डीजीपी का जवाब, छह पुलिसकर्मी निलंबित बेबी डिफेंडर की जल्द होगी एंट्री, इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी Land Rover की नई SUV 3 घंटे पहले बेबी डिफेंडर की जल्द होगी एंट्री, इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी Land Rover की नई SUV Nvidia की बल्ले-बल्ले! पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा कंपनी का रेवेन्यू 3 घंटे पहले Nvidia की बल्ले-बल्ले! पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा कंपनी का रेवेन्यू पूर्व CM की पत्नी की राजनीति में एंट्री के संकेत, अशोकनगर में सरकार पर साधा निशाना 4 घंटे पहले पूर्व CM की पत्नी की राजनीति में एंट्री के संकेत, अशोकनगर में सरकार पर साधा निशाना ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे नियम 4 घंटे पहले ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे नियम बीजापुर में सड़क निर्माण के नाम पर 19.17 करोड़ की गड़बड़ी, 13 इंजीनियर निलंबित 4 घंटे पहले बीजापुर में सड़क निर्माण के नाम पर 19.17 करोड़ की गड़बड़ी, 13 इंजीनियर निलंबित सरकारी कर्मचारियों के लिए 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, जानें कब-कब मिलेगी छुट्टी 4 घंटे पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, जानें कब-कब मिलेगी छुट्टी LPG संकट की बढ़ेगी चिंता? यूरोप में कड़ाके की सर्दी से गैस की किल्लत का खतरा 4 घंटे पहले LPG संकट की बढ़ेगी चिंता? यूरोप में कड़ाके की सर्दी से गैस की किल्लत का खतरा टोल पार करते ही मोबाइल पर आएगा SMS, लापरवाही पर लग सकता है ₹10,000 का जुर्माना 4 घंटे पहले टोल पार करते ही मोबाइल पर आएगा SMS, लापरवाही पर लग सकता है ₹10,000 का जुर्माना छठ के बाद लौट रहे यात्रियों की भीड़, रेलवे कल और 21 नवंबर को चलाएगा शालीमार-LTT स्पेशल ट्रेन 7 घंटे पहले छठ के बाद लौट रहे यात्रियों की भीड़, रेलवे कल और 21 नवंबर को चलाएगा शालीमार-LTT स्पेशल ट्रेन छत्तीसगढ़ में वीआईपी सुरक्षा की व्यापक समीक्षा, बस्तर के कई नेताओं की सुरक्षा श्रेणी बदली 8 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में वीआईपी सुरक्षा की व्यापक समीक्षा, बस्तर के कई नेताओं की सुरक्षा श्रेणी बदली पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात…… 15 घंटे पहले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात…… धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में बरकरार, 11 हजार टन से अधिक धान का उपार्जन, 15 घंटे पहले धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में बरकरार, 11 हजार टन से अधिक धान का उपार्जन,
राष्ट्रीय

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारतीय जनता पार्टी ‘गांव चलो अभियान’ लॉन्च करने की तैयारी में

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी 'गांव चलो अभियान' लॉन्च करने की तैयारी में है। 4 से 11 फरवरी के बीच यह कैंपेन चलेगा जिसका फोकस गांव पर रहने वाला है। इस दौरान भाजपा का कम से कम एक कार्यकर्ता देश के 7 लाख गावों में से प्रत्येक में मौजूद रहेगा। बीजेपी वर्कर की ओर से गांव के लोगों को यह बताया जाएगा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने डेवलपमेंट के लिए क्या-क्या कदम उठाए हैं। साथ ही देश भर के सभी शहरी बूथों पर भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचेगे और लोगों को विकास कार्यों की जानकारी देंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी वर्कर्स इस दौरान राम मंदिर निर्माण को लेकर भी चर्चा करेंगे।

भाजपा ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले यह बड़ा अभियान चलाने का प्लान बनाया है। पीएम मोदी इस दौरान देश भर में 140 से अधिक सार्वजनिक सभाएं कर सकते हैं। गांव चलो अभियान के तहत यह टारगेट रखा गया है कि पार्टी को हर एक बूथ पर करीब 51% वोट मिले। अगर 2019 के चुनाव में यह टारगेट हासिल कर लिया गया हो तो इस बार उसे और आगे पहुंचाना है। मालूम हो कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने इस तरह का कैंपेन लॉन्च किया था। ऐसा माना जाता है कि मतदाताओं से जुड़ने में पार्टी को इसका लाभ भी मिला।

अभियान के लिए टीमों के गठन का तरीका तय
पार्टी रणनीतिकारों की ओर से इस अभियान के लिए टीमों के गठन का तरीका तय किया जा चुका है। इसके तहत राज्य-स्तरीय टीमें बनाई जाएंगी जिसमें एक संयोजक और चार सह-संयोजक होंगे। जिला स्तरीय टीमों में एक संयोजक और दो सह-संयोजक होंगे। मंडल वाली टीमों में एक संयोजक और एक ही सह-संयोजक होगा। गांव और शहरी टीमों का एक संयोजक होगा। 11 फरवरी को यह कैंपेन समाप्त होने के बाद भी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी खत्म नहीं होगी। गांव या शहरी बूथ पर जाने वाले कार्यकर्ता को लोकसभा चुनाव समाप्त होने तक 15 दिनों में एक बार वहां का दौरा करना होगा।

क्लस्टर इंचार्ज देगा पार्टी प्रत्याशी के बारे में जानकारी
दूसरी ओर, पीएम मोदी रैलियां, सार्वजनिक सभाएं और रोड शो करते नजर आएंगे। इस दौरान वह 140 से अधिक संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के प्रभारियों से पार्टी उम्मीदवारों के बारे में जानकारी लेंगे। पार्टी से जुड़े लोगों ने बताया कि यह सब राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी सूत्रों ने बताया कि 7-8 लोकसभा सीटें ऐसे प्रत्येक क्लस्टर का हिस्सा हैं। इसका नेतृत्व स्थानीय भाजपा नेता करता है, मगर वो चुनाव नहीं लड़ता। प्रधानमंत्री मोदी प्रत्येक क्लस्टर में से कम से कम एक निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करने वाले हैं, जहां वो बड़ी रैली या रोड शो करते नजर आएंगे। पीएम मोदी क्लस्टर प्रभारी के साथ-साथ निर्वाचन क्षेत्र के स्थानीय नेताओं से भी बातचीत करेंगे।