बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 34 मिनट पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 1 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 1 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 1 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 1 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 1 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 1 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार 2 घंटे पहले धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी 2 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 2 घंटे पहले जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण 2 घंटे पहले जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव ‘2019 में शरद पवार साथ आते तो मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते’, बोले रामदास अठावले 2 घंटे पहले ‘2019 में शरद पवार साथ आते तो मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते’, बोले रामदास अठावले जहीर खान लॉन्च करेंगे मिक्स्ड जेंडर T20 लीग, एक ही मैदान पर खेलेंगे महिला-पुरुष क्रिकेटर 2 घंटे पहले जहीर खान लॉन्च करेंगे मिक्स्ड जेंडर T20 लीग, एक ही मैदान पर खेलेंगे महिला-पुरुष क्रिकेटर पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत 3 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना 3 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शाही शादी, PM मोदी-CM योगी समेत 2000 मेहमानों को न्योता 3 घंटे पहले रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शाही शादी, PM मोदी-CM योगी समेत 2000 मेहमानों को न्योता बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ 4 घंटे पहले बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति 4 घंटे पहले मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति
व्यापार

अडाणी ने 1.2 अरब डॉलर में मुंद्रा स्थित तांबा संयंत्र के पहले चरण का परिचालन किया शुरू

अडाणी ने 1.2 अरब डॉलर में मुंद्रा स्थित तांबा संयंत्र के पहले चरण का परिचालन किया शुरू

अडाणी पावर ने छह शाखाओं के 19,700 करोड़ रुपये के ऋण को एकल दीर्घकालिक ऋण में समेकित किया

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल और उसकी शाखाओ को मिले 2,071 करोड़ रुपये के ठेके

अडाणी की मुंद्रा स्थित तांबा इकाई का परिचालन शुरू

नई दिल्ली,
 उद्योगपति गौतम अडाणी नीत समूह ने गुजरात के मुंद्रा में दुनिया के सबसे बड़े एकल-स्थान तांबा विनिर्माण संयंत्र का पहला चरण शुरू करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। कच्छ कॉपर, समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘ग्राहकों को कैथोड की पहली खेप भेजकर ग्रीनफील्ड कॉपर रिफाइनरी के पहले चरण का (लागत 1.2 अरब डॉलर में) परिचालन शुरू किया गया।’’ बयान के अनुसार, सुविधा के पहले चरण का संचालन शुरू हो गया है। इसमें प्रति वर्ष पांच लाख टन परिष्कृत तांबे का उत्पादन होगा। वित्त वर्ष 2029 (मार्च 2029) तक इसके पूरी तरह चालू होने पर 10 लाख टन तांबे का उत्पादन करने की उम्मीद है।

भारत, चीन और अन्य देशों की सूची में शामिल हो गया है जो तेजी से तांबे का उत्पादन बढ़ा रहे हैं। यह जीवाश्म ईंधन का इस्तेमाल कम करने के लिए महत्वपूर्ण धातु है। ऊर्जा बदलाव के लिए महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों जैसे इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, सौर फोटोवोल्टिक्स (पीवी), पवन और बैटरी सभी में तांबे की आवश्यकता होती है। अडाणी एंटरप्राइजेज दो चरणों में 10 लाख टन क्षमता का संयंत्र लगा रही है।

अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने कहा, ‘‘कच्छ कॉपर (तांबा संयंत्र) का परिचालन शुरू होने के साथ अडाणी समूह न केवल धातु क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है, बल्कि भारत को एक स्थायी तथा आत्मनिर्भर भविष्य की ओर ले जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस महत्वाकांक्षी, भव्य-आकार की परियोजना को पूरा करने की हमारी गति भारत को वैश्विक तांबा क्षेत्र में अग्रणी बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। हमारा मानना है कि घरेलू तांबा उद्योग परिपक्व पर्यावरणीय प्रबंधन के साथ हमारे हरित बुनियादी ढांचे को मजबूत करके 2070 तक हमारे देश के कार्बन तटस्थता के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। चालू होने पर हमारा आधुनिक ‘स्मेल्टर’ नवीन हरित प्रौद्योगिकी पर अधिक जोर देने के साथ, तांबे के उत्पादन में नए मानक स्थापित करेगा।’’

कंपनी के अनुसार, ‘‘ग्रीनफील्ड इकाई की सफल प्रगति अडाणी समूह की बड़े पैमाने की परियोजनाओं की योजना बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने की क्षमता को दर्शाती है। कच्छ कॉपर दूसरा चरण पूरा होने पर 10 लाख टन वार्षिक क्षमता के साथ, दुनिया का सबसे बड़ा एकल-स्थान ‘कस्टम स्मेल्टर’ होगा।’’ इससे रोजगार के 2,000 प्रत्यक्ष तथा 5,000 अप्रत्यक्ष अवसर उत्पन्न होंगे। भारत में प्रति व्यक्ति तांबे की खपत करीब 0.6 किलोग्राम अनुमानित है, जबकि वैश्विक औसत 3.2 किलोग्राम है।

 

अडाणी पावर ने छह शाखाओं के 19,700 करोड़ रुपये के ऋण को एकल दीर्घकालिक ऋण में समेकित किया

नई दिल्ली,
अडाणी पावर ने कंपनी के छह विशेष प्रयोजन वाहनों द्वारा प्राप्त 19,700 करोड़ रुपये की विभिन्न अल्पकालिक ऋण सुविधाओं को एक दीर्घकालिक ऋण में समेकित कर दिया है। अडाणी पावर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि संशोधित व्यवस्था से कंपनी को एक समान कार्यकाल का लाभ मिलेगा और प्रभावी ब्याज दर कम होगी।

कंपनी के अनुसार, अडाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) की क्रेडिट रेटिंग एए- तक बढ़ाए जाने के बाद आठ ऋणदाताओं वाले कंसोर्टियम वित्तपोषण व्यवस्था के तहत ऋण समेकन उसके छह विशेष प्रयोजन वाहनों (एसपीवी) के समामेलन के साथ संभव हुआ।

अडाणी पावर ने अलग से एक जानकारी में शेयर बाजार को बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी महान एनर्जेन लिमिटेड (एमईएल) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के साथ 20 साल का दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौता किया है। यह समझौता विद्युत नियम 2005 में परिभाषित कैप्टिव उपयोगकर्ता नीति के तहत 500 मेगावाट बिजली की आपूर्ति के लिए किया गया है।

 

अडाणी की मुंद्रा स्थित तांबा इकाई का परिचालन शुरू

नई दिल्ली
अडाणी समूह ने गुजरात के मुंद्रा में अपने पहले तांबा संयंत्र का परिचालन शुरू करने की घोषणा की। अडाणी एंटरप्राइजेज दो चरणों में 10 लाख टन क्षमता का संयंत्र लगा रही है। बयान के अनुसार, ‘‘पहले चरण में करीब 1.2 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा।’’ यह धातु उद्योग में अडाणी समूह की शुरुआत का प्रतीक है। कंपनी ने कहा, ‘‘ग्रीनफील्ड इकाई की सफल प्रगति अडाणी समूह की बड़े पैमाने की परियोजनाओं की योजना बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने की क्षमता को दर्शाती है।’’

अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने कहा, ‘‘कच्छ कॉपर (तांबा संयंत्र) का परिचालन शुरू होने के साथ अडाणी समूह न केवल धातु क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है, बल्कि भारत को एक स्थायी तथा आत्मनिर्भर भविष्य की ओर ले जा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस महत्वाकांक्षी, भव्य-आकार की परियोजना को पूरा करने की हमारी गति भारत को वैश्विक तांबा क्षेत्र में अग्रणी बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। हमारा मानना है कि घरेलू तांबा उद्योग परिपक्व पर्यावरणीय प्रबंधन के साथ हमारे हरित बुनियादी ढांचे को मजबूत करके 2070 तक हमारे देश के कार्बन तटस्थता के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। चालू होने पर हमारा आधुनिक स्मेल्टर नवीन हरित प्रौद्योगिकी पर अधिक जोर देने के साथ, तांबे के उत्पादन में नए मानक स्थापित करेगा।’’

कच्छ कॉपर दूसरा चरण पूरा होने पर 10 लाख टन वार्षिक क्षमता के साथ, दुनिया का सबसे बड़ा एकल-स्थान ‘कस्टम स्मेल्टर’ होगा। इससे रोजगार के 2,000 प्रत्यक्ष तथा 5,000 अप्रत्यक्ष अवसर उत्पन्न होंगे।

 

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल और उसकी शाखाओ को मिले 2,071 करोड़ रुपये के ठेके

नई दिल्ली
 कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल और उसकी शाखाओं को 2,071 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। कंपनी के बयान के अनुसार, नए ठेकों में विदेशी बाजारों में ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (टीएंडडी) व्यवसाय के ठेके शामिल हैं। इसके अलावा उसे भारत में एक भूमिगत मेट्रो रेल परियोजना के डिजाइन व निर्माण का ठेका भी मिला है।

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड (केपीआईएल) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनीष मोहनोत ने कहा, ‘‘ब्राजील में टीएंडडी ठेके तथा भारत में भूमिगत मेट्रो रेल-टनलिंग ठेके ने फास्टटेल और अर्बन इंफ्रा व्यवसाय के लिए भविष्य में विकास की संभावना को काफी बढ़ा दिया है।’’ केपीआईएल वर्तमान में 30 से अधिक देशों में परियोजनाओं को क्रियान्वित कर रहा है और 70 से अधिक देशों में इसकी वैश्विक उपस्थिति है।