बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 27 मिनट पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 41 मिनट पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 45 मिनट पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 51 मिनट पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 1 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 1 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 1 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 1 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 1 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 1 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार 2 घंटे पहले धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी 2 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 2 घंटे पहले जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण 2 घंटे पहले जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव ‘2019 में शरद पवार साथ आते तो मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते’, बोले रामदास अठावले 2 घंटे पहले ‘2019 में शरद पवार साथ आते तो मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते’, बोले रामदास अठावले जहीर खान लॉन्च करेंगे मिक्स्ड जेंडर T20 लीग, एक ही मैदान पर खेलेंगे महिला-पुरुष क्रिकेटर 3 घंटे पहले जहीर खान लॉन्च करेंगे मिक्स्ड जेंडर T20 लीग, एक ही मैदान पर खेलेंगे महिला-पुरुष क्रिकेटर पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत 3 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना 3 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना
व्यापार

सीडब्ल्यूसी, गोवा शिपयार्ड लिमिटेड और जीआरएसई ने सरकार को दिया 140 करोड़ रुपये का लाभांश

सीडब्ल्यूसी, गोवा शिपयार्ड लिमिटेड और जीआरएसई ने सरकार को दिया 140 करोड़ रुपये का लाभांश

स्प्रिंकलर ने अमिताभ मिश्रा को नियुक्त किया मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी

कोटक बैंक ने 537 करोड़ रुपये में सोनाटा फाइनेंस का किया अधिग्रहण

नई दिल्ली
 सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (सीडब्ल्यूसी), गोवा शिपयार्ड लिमिटेड और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) से केंद्र सरकार को लाभांश किश्त के रूप में 140 करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें सीडब्ल्यूसी ने क्रमशः करीब 42 करोड़ रुपये, गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने 30 करोड़ रुपये और जीआरएसई ने 68 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

वित्त मंत्रालय के निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने गुरुवार को बताया कि सीडब्ल्यूसी से करीब 42 करोड़ रुपये, गोवा शिपयार्ड लिमिटेड से 30 करोड़ रुपये और जीआरएसई से 68 करोड़ रुपये लाभांश किश्त के रूप में मिले हैं। दीपम सचिव के मुताबिक सरकार को लाभांश किश्त के रूप में कुल 140 करोड़ रुपये मिले हैं।

सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम (सीपीएसई) है। सीडब्ल्यूसी वेयरहाउसिंग, कुल लॉजिस्टिक्स प्रबंधन और संबद्ध गतिविधियों के व्यवसाय में लगी हुई है। गोवा शिपयार्ड लिमिटेड एक भारत सरकार के स्वामित्व वाली जहाज निर्माण कंपनी है, जो भारत के पश्चिमी तट पर वास्को डी गामा, गोवा में स्थित है। इसके अलावा गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड कोलकाता में स्थित है। यह कंपनी भारतीय नौसेना के पोतों से लेकर व्यापारिक जलपोतों तक का निर्माण एवं मरम्मत करती है।

 

स्प्रिंकलर ने अमिताभ मिश्रा को नियुक्त किया मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी

नई दिल्ली
 अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी स्प्रिंकलर ने अमिताभ मिश्रा को मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) नियुक्त किया है।

कंपनी के अनुसार, मिश्रा एक अप्रैल 2024 से पदभार संभालेंगे। मिश्रा दुनिया भर में सभी आर एंड डी (अनुसंधान वविकास) दलों का नेतृत्व करेंगे। वह स्प्रिंकलर के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रैगी थॉमस के अधीन काम करेंगे। मिश्रा ने कहा कि वह स्प्रिंकलर के साथ जुड़ने को उत्साहित हूं।

स्प्रिंकलर के संस्थापक एवं सीईओ रैगी थॉमस ने कहा कि कंपनी का सीटीओ उसके ग्राहकों, भागीदारों, कर्मचारियों और समग्र व्यावसायिक सफलता के लिए महत्वपूर्ण है।

कोटक बैंक ने 537 करोड़ रुपये में सोनाटा फाइनेंस का किया अधिग्रहण

नई दिल्ली
कोटक महिंद्रा बैंक ने 537 करोड़ रुपये में एनबीएफसी सोनाटा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण कर लिया है।

बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया, ‘‘बैंक ने आज एक गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी सोनाटा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड (एनबीएफसी) की जारी तथा भुगतान की गई पूंजी का 100 प्रतिशत करीब 537 करोड़ रुपये में हासिल कर लिया है। यह सूक्ष्म वित्त संस्था आरबीआई के साथ पंजीकृत है।’’

सोनाटा 549 शाखाओं के जरिए 10 राज्यों में काम कर रहा है। इसका 31 दिसंबर 2023 तक ‘एसेट अंडर मैनेजमेंट’ (एयूएम) करीब 2,620 करोड़ रुपये था। सोनाटा इस अधिग्रहण के साथ कोटक बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी बन गई है।