शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 25 मिनट पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 25 मिनट पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 25 मिनट पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 25 मिनट पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 40 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 40 मिनट पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 41 मिनट पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 1 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 1 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 1 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 2 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 3 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 3 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 4 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 4 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत 4 घंटे पहले परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया 4 घंटे पहले अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया बीजापुर में नक्सली डंप से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद, कुल कीमत 4.53 करोड़ रुपये 5 घंटे पहले बीजापुर में नक्सली डंप से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद, कुल कीमत 4.53 करोड़ रुपये अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल 5 घंटे पहले अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल
छत्तीसगढ़

बस्तर लोकसभा सीट से सर्वाधिक 11 प्रत्याशी के चुनाव लडने का बना नया रिकार्ड

जगदलपुर

बस्तर लोकसभा सीट का रिकॉर्ड हमेशा से रोचक रहा है। कभी यहां सबसे ज्यादा बार निर्दलीय प्रत्याशी सांसद बनते हैं तो कभी सबसे कम प्रत्याशियों के बीच मुकाबले का रिकॉर्ड बनता है। वर्ष 2024 के मौजूदा चुनाव में नया रिकॉर्ड बना है। पहली बार ऐसा हो रहा है जब बस्तर लोकसभा सीट से सर्वाधिक 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। इससे पहले साल 1970 में हुए लोकसभा चुनाव में 10 प्रत्याशी मैदान में थे, तब नौ प्रत्याशी निर्दलीय और एक मात्र प्रत्याशी जनसंघ से बलीराम कश्यप अकेले दलीय प्रत्याशी थे। उस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी लंबोदर बलीहार लोकसभा का चुनाव जीते थे। बस्तर लोकसभा सीट में सर्वाधिक 11 लोकसभा के प्रत्याशी का नया इतिहास दर्ज हो गया है। इस बार के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के अलावा बसपा, भाकपा समेत अन्य क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं दो निर्दलीय सहित 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

देश की आजादी के बाद वर्ष 1952 से लेकर वर्ष 1971 तक बस्तर लोकसभा सीट के चुनावों में यहां बस्तर रियासत के तत्कालीन अंतिम महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव के प्रभाव से बस्तर लोकसभा में निर्दलीय प्रत्याशी जीतकर आते रहे। अंतिम महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव की हत्या 25 मार्च 1966 की रात पुलिस फायरिंग में होने के बाद भी इसका प्रभाव वर्ष 1971 तक जारी रहा। इसके बाद बस्तर की राजनैतिक परिस्थिति बदलने लगी और बस्तर की राजनीति में वर्तमान में सिर्फ दो राष्ट्रीय राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा के बीच में ही मुख्य मुकाबला होता है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के महेश कश्यप और कांग्रेस के कवासी लखमा के बीच ही मुख्य मुकाबला है।

बस्तर लोकसभा सीट का यह भी रिकार्ड रहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की सत्ता में जो भी काबीज होता है, बस्तर लोकसभा सीट का परिणाम उसी के पक्ष में जाता रहा है। इसे समझने के लिए इतना ही काफी होगा कि वर्ष 2019 के लोकसभा के चुनाव में नरेंद्र मोदी की लहर के बावजूद बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के दीपक बैज चुनाव जी गये थे, तब छत्तीसगढ़ प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस के भूपेश बघेल की सरकार थी। बस्तर की राजनीति में लोकसभा का चुनाव जिसकी भी सत्ता छत्तीसगढ़ प्रदेश में होती है उसको इसका फायदा मिलता है। इसका मुख्य कारण यह है कि बस्तर लोकसभा सीट का क्षेत्रफल बड़ा और विस्तारित होने से प्रत्याशियों को मतदाताओं तक पहुंचकर अपनी बात रखने के लिए संगठन की आवश्यकता होती है। दोनों ही राजनीतिक दलों के बीच कांग्रेस और भाजपा के संगठन सभी जगह होने से मुकाबला दोनों के बीच ही देखा जाता है। एक समय था जब बस्तर लोकसभा सीट पर निर्दलियों का बोल-बाला था, आज निर्दलीयों व अन्य अपनी जमानत बचा लेने से वह उनकी उपलब्धि मानी जायेगी। इस चुनाव में रिकार्ड 11 प्रत्याशी मैदान में होने के बावजूद इस सीट पर मुकाबला रोचक होने जैसी स्थिति नहीं बन रही है।