रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल 16 मिनट पहले व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि 31 मिनट पहले मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली 31 मिनट पहले नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत 46 मिनट पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप 46 मिनट पहले सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू 47 मिनट पहले छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 1 घंटे पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 1 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 2 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 2 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 2 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 2 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 2 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 3 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 3 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 3 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 4 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 4 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 5 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 5 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र
राजनीति

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा- मोदी सरकार ने हर वर्ग का रखा ध्यान, गरीबों के लिए तीन करोड़ नए घर बनेंगे

नोएडा
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने भाजपा के संकल्प पत्र पर कहा कि मोदी सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। महिलाओं के उत्थान के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गरीबों के लिए 3 करोड़ नए घर बनेंगे। 70 वर्षीय बुजुर्गों के लिए आयुष्मान की सुविधा का संकल्प पत्र में जिक्र है। हम रिकॉर्ड तोड़ते नहीं, बनाते हैं और इस बार '400 पार, 370 भाजपा और 400 एनडीए होगा। भाजपा का घोषणा पत्र जारी होते ही सोमवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मंत्री और नेताओं ने प्रेस वार्ता कर घोषणा पत्र में किए गए 'मोदी की गारंटी' की जानकारी दी।

नोएडा पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और संकल्प पत्र पर बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र 'मोदी की गारंटी' है। भाजपा हमेशा से ही घोषणा पत्र न बोलकर संकल्प पत्र बोलती है। हम जो संकल्प लेते हैं, उसे पूरा करने में विश्वास रखते हैं। ये संकल्प पत्र आगामी पांच सालों का नहीं बल्कि 2047 का रोडमैप है। 10 साल पहले नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। सबसे बड़ी चुनौती भ्रष्टाचार की थी। तब, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के संसाधनों, आमदनी, सुविधाओं पर पहला हक गरीबों का है। ये गरीब, युवा, व्यापारी, उद्यमी, महिलाओं का संकल्प पत्र है।

उन्होंने आगे कहा कि नॉर्थ ईस्ट के 8 स्टेट में 2014 से पहले उग्रवाद था। उसे अब अष्ट लक्ष्मी कहते हैं। सीमा सुरक्षा भी मजबूत है। 10 सालों में जितना विकास हुआ, उतना 60 साल में नहीं हुआ। 5 लाख रुपए तक फ्री इलाज का वायदा हमने पूरा किया। अब भाजपा 70 साल के ऊपर सभी बुजुर्ग को आयुष्मान कार्ड में शामिल करेगी। उज्जवला योजना के तहत गरीब परिवारों को सिलेंडर दिए गए। हर घर में नल लगाए गए। जो पहले दूर से पानी लाते थे, आज उनके घर में स्वच्छ पानी मिल रहा है। 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है। हमने 10 साल में 56 हजार किलोमीटर हाइवे बनाए। पहले 60 सालों में 74 एयरपोर्ट थे, अब 174 हैं।

उन्होंने आगे बताया कि रेलवे को कायाकल्प किया गया है, रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। स्टेशनों का कायाकल्प किया गया। सेमी फास्ट ट्रेन चलाई गई। बुलेट ट्रेन भी साउथ और उत्तर के लिए देने की बात है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन महाकाल लोक, राम मंदिर का निर्माण हुआ। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई। मंदिर बनने के बाद प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण दिया गया तो उसका भी विपक्ष ने निरादर किया।