शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 2 मिनट पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 2 मिनट पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 2 मिनट पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 2 मिनट पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 17 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 17 मिनट पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 17 मिनट पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 57 मिनट पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 1 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 1 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 2 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 3 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 3 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 3 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 4 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत 4 घंटे पहले परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया 4 घंटे पहले अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया बीजापुर में नक्सली डंप से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद, कुल कीमत 4.53 करोड़ रुपये 4 घंटे पहले बीजापुर में नक्सली डंप से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद, कुल कीमत 4.53 करोड़ रुपये अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल 5 घंटे पहले अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल
खेल

प्लेऑफ से पहले नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को हराकर लय हासिल करना चाहेगी ओडिशा एफसी

गुवाहाटी
ओडिशा एफसी की टीम आज शाम यहां इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 मुकाबले में मेजबान नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी से भिड़ेंगी, तो जगरनॉट्स प्लेऑफ से पहले कुछ सकारात्मक लय पाने की कोशिश करेंगे।

इस सीजन में एक समय ओडिशा (जगरनॉट्स) की टीम तालिका के शीर्ष पर पहुंचती नजर आ रही थी, लेकिन उनका हाल में फॉर्म खराब हो गया है, उन्होंने पिछले पांच मैचों में 15 में से आठ अंक गंवा दिए हैं। फिलहाल, वे न केवल आईएसएल 2023-24 लीग विनर्स की दौड़ से बाहर हैं, बल्कि दूसरे स्थान पर भी नहीं पहुंच सकते हैं। इसका मतलब है कि उन्हें सेमीफाइनल के लिए प्लेऑफ में संघर्ष करना होगा। वहीं, नॉर्थईस्ट (हाईलैंडर्स) की टीम आज अपना अंतिम लीग मैच खेलकर एक दिलचस्प सीजन समाप्त करेगी। 2022-23 के निराशाजनक अभियान के बाद, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने नए मुख्य कोच जुआन पेड्रो बेनाली की देखरेख में बेहतर प्रदर्शन किया। हाईलैंडर्स ने 21 मैचों में पांच जीत हासिल की है और आठ ड्रा खेले हैं। हालांकि शीर्ष-छह स्थान उनकी पहुंच से बाहर है, लेकिन वे अपने अभियान का अंत जीत से करना चाहेंगे।

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के स्पेनिश हेड कोच जुआन पेड्रो बेनाली ने मैच से पहले शुक्रवार को कहा, "हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और हमें गर्व है। कभी-कभी, फुटबॉल का खेल क्रूर होता है। हमारा वो दिन खराब था। दोनों टीमें जीत के लिए दम लगा रही थीं। अगर हमें ड्रा मिल जाता तो हमारे लिए अच्छा होता। लेकिन, यही फुटबॉल है। चेन्नइयन एफसी समेत प्लेऑफ में पहुंची सभी टीमों को शुभकामनाएं।"

ओडिशा एफसी के सहायक कोच फ्लॉयड पिंटो ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "लीग खत्म नहीं हुई है। हमारे पास जीतने के लिए अभी भी तीन अंक हैं। यदि कुल मिलाकर कहें, तो हम लीग विनर्स खिताब की दौड़ से बाहर हैं, लेकिन प्लेऑफ में बने हुए हैं जो टीम स्टाफ के प्रयासों के बारे में बहुत कुछ कहता है। आज, उम्मीद क्लब के लिए उच्च मानक स्थापित करने की है।" बता दें कि दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 19 मैच खेले गए हैं, जिनमें नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने 5 और ओडिशा एफसी ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 5 मैच ड्रा रहे हैं।