रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 39 मिनट पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 45 मिनट पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 11 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 11 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 11 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 11 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 12 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 12 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 12 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 12 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 12 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 12 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 12 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 13 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 13 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 13 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 14 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 14 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 15 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 15 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी
राजनीति

डी. के. शिवकुमार ने धारवाड़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले प्रमुख संत को कांग्रेस दे सकती है समर्थन

कर्नाटक
कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने धारवाड़ लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले प्रमुख संत को पार्टी का समर्थन दिए जाने की संभावना से बुधवार को इनकार नहीं किया। शिवकुमार ने पिछली कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार गिराने के आरोपी भाजपा नेताओं को वोक्कालिगा समुदाय के प्रभावशाली महंत के पास ले जाने के लिए जद(एस) के नेता एच. डी. कुमारस्वामी की आलोचना भी की, जिसपर कुमारस्वामी ने पलटवार किया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री शिवकुमार से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

शिरहट्टी फकीरेश्वर मठ के फकीरा दिंगलेश्वर स्वामी ने ब्राह्मण समुदाय के सदस्य जोशी पर निशाना साधते हुए उन पर वीरशैव-लिंगायत व अन्य समुदायों को "दबाने" और सत्ता में बने रहने के लिए लिंगायत 'मठों' का दुरुपयोग करने एवं उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया था। शिवकुमार ने कहा कि पार्टी ने पहले ही धारवाड़ सीट के लिए अपने उम्मीदवार- विनोद आसुति- की घोषणा कर दी है और वह मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से बात करेंगे। शिवकुमार ने कांग्रेस की ओर से संत को परोक्ष समर्थन दिए जाने के बारे में पूछने पर कहा, “कुछ भी परोक्ष नहीं है, अगर हम (संत को समर्थन देना) चाहेंगे तो हम प्रत्यक्ष रूप से ऐसा करेंगे। यह अलग मामला है। हम अपने उम्मीदवार का नाम तय कर चुके हैं।”

उन्होंने कहा, ‘‘अगर उन्होंने (संत) ने पहले कहा होता तो यह अलग बात होती, अब एक प्रस्ताव है। हम युवा कांग्रेस के विनोद (विनोद आसुति) को टिकट दे चुके हैं और वह काम में जुट गए हैं।'' उन्होंने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, “एक अनुरोध किया गया है…हम संत का सम्मान करते हैं, क्योंकि वह धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण के साथ काम कर रहे हैं। हमारा उम्मीदवार अच्छा है। मुख्यमंत्री और मैं आज या कल इसपर चर्चा करेंगे।” शिवकुमार ने पिछली कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार गिराने के आरोपी भाजपा नेताओं को वोक्कालिगा समुदाय के प्रभावशाली महंत के पास ले जाने के लिए जद(एस) के नेता एच. डी. कुमारस्वामी की आलोचना भी की।

निर्मलानंदनाथ स्वामीजी आदिचुंचनगिरि मठ के प्रमुख हैं, जिसका वोक्कालिगा समुदाय के बीच काफी महत्व है। शिवकुमार और कुमारस्वामी वोक्कालिगा समुदाय से संबंध रखते हैं। कुमारस्वामी ने कहा, "मुझे उनके मठ में जाने और स्वामीजी से मिलने में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने आज ऐसा किया है, मैंने इसे टीवी पर देखा… वोक्कालिगा और समुदाय के संत मूर्ख नहीं हैं। वे (संत) उनसे मिलने, मालाएं पहनाने के लिए आने वाले लोगों का स्वागत कर सकते हैं। वे (संत) हमारी ओर से या उनकी ओर से कुछ नहीं करते हैं, मुझे पता है…समुदाय के लोग देख रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि स्वामीजी को "वोक्कालिगा समुदाय के मुख्यमंत्री" (जुलाई 2019 में कुमारस्वामी) की सरकार गिराने के बारे में भाजपा से सवाल पूछना चाहिए था।

कांग्रेस नेता ने कहा, "मुझे नहीं पता कि स्वामीजी में सवाल उठाने की ताकत है या नहीं। जो (भाजपा नेता) आज (मठ में) गए थे, उन्होंने ही वोक्कालिगा मुख्यमंत्री की सरकार गिराई थी, कोई भी सच्चाई नहीं छिपा सकता।" दोनों दलों के 17 विधायकों के इस्तीफे के बाद जुलाई 2019 में कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार गिर गई थी। उस समय कुमारस्वामी और कांग्रेस नेताओं ने सरकार गिरने के लिए भाजपा के 'ऑपरेशन लोटस' को जिम्मेदार ठहराया था। कुमारस्वामी ने शिवकुमार के बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

उन्होंने कहा, "यह ईश्वर का आशीर्वाद है कि मैं कुछ समय के लिए सत्ता में रहा। मैंने संत के नाम का दुरुपयोग नहीं किया है, मुझे उनसे (शिवकुमार) सीखने की जरूरत नहीं है। वास्तव में, उसने (कांग्रेस) ही संत का दुरुपयोग करने की कोशिश की है।” वोक्कालिगा मुख्यमंत्री की सरकार गिराने के शिवकुमार के दावे पर पलटवार करते हुए शिवकुमार ने कहा, “संत को क्यों पूछना चाहिए? संतों को राजनीति में क्यों खींचा जाना चाहिए। स्वामीजी हमारे धार्मिक और आध्यात्मिक गुरु हैं, राजनीति के लिए उनका दुरुपयोग क्यों किया जाना चाहिए…।”