रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 9 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 9 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 9 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 9 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 10 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 10 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 10 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 10 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 10 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 10 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 10 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 11 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 11 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 11 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 12 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 12 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 13 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 13 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 13 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 14 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
राजनीति

तमिलनाडु में तोतों की मदद से होती है भविष्यवाणी, लोकसभा चुनाव में किसकी होगी जीत?

तमिलनाडु
सड़क किनारे बैठकर पिंजरे में बंद तोते की सहायता से भविष्य बांचने वाले दो ज्योतिषियों ने यहां से पत्ताली मक्कल काची (पीएमके) के उम्मीदवार थंकर बचन की जीत की भले ही भविष्याणी कर दी हो, लेकिन दोनों स्वयं पर आने वाली मुश्किल को नहीं भांप सके। दोनों को तोतों को पिंजरा में रखने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बाद में दोनों ज्योतिषियों को रिहा कर दिया गया और उनके द्वारा पिंजरे में रखे गए चारों तोतों को आजाद कर दिया गया।

तमिलनाडु में तोतों की मदद से होती है भविष्यवाणी
तमिलनाडु में तोतों की मदद से भविष्यवाणी की जाती है और ये प्रशिक्षित तोते भविष्यवाणी करने के लिए कार्ड उठाते हैं। देवी-देवताओं के चित्र वाले कार्डों के बंडल में से समुचित कार्ड चुनने पर तोते को उसके मालिक तुरंत दाना या फल इनाम में देते हैं और पक्षी को वापस पिंजरे में बंद कर देते हैं। फिल्म निर्देशन से राजनीति में आए और कुड्डालोर से पीएमके उम्मीदवार थंकर बचन सात अप्रैल को चुनाव प्रचार के दौरान दोनों ज्योतिषियों से चुनावी राजनीति में किस्मत जानने के लिए संपर्क किया, जो भाई हैं। उन्होंने चार तोतों में से एक को कार्ड उठाने को कहा और उसके आधार पर बचन की जीत की भविष्यवाणी की। बचन का दोनों ज्योतिषियों से भविष्यवाणी कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें उम्मीदवार को भविष्य पूछने के बाद पक्षियों को दाना खिलाते और ज्योतिषियों को केले देते देखा जा सकता है।

वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने शुरू की तलाश
वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने तुरंत मामले में संज्ञान में लिया और दोनों ज्योतिषी भाइयों की तलाश शुरू की जिनके पास पिंजरे में बंद तोते थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वन विभाग की टीम ने दोनों भाइयों सेल्वराज और श्रीनिवासन को मंगलवार को कुड्डालोर के पास थेन्नमपक्कम में अझगु मुथु अय्यनार मंदिर के पास पकड़ा जहां पर बचन ने उनसे सपंर्क किया था। उन्होंने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि पिंजरे में बंद चार तोतों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया और बाद में उन्हें जंगल में छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि ज्योतिषी भाइयों को बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

थंकर बचन चुनाव जीतेंगे
वीडियो में दिख रहा है कि बचन ने अपने चुनावी भाग्य के बारे में जानने के लिए ज्योतिषियों से संपर्क किया। ज्योतिषियों में से एक ने एक तोते को पिंजरे से निकाला और उसे एक कार्ड उठाने को कहा। जब पक्षी ने अझगु मुथु अय्यनार मंदिर के मुख्य अराध्य की तस्वीर वाला एक कार्ड उठाया तो ज्योतिषी ने इसकी व्याख्या एक शुभ संकेत के रूप में की और कहा कि बचन चुनाव जीतेंगे। वीडियो में बचन के समर्थक अच्छी खबर मिलने की भविष्यवाणी पर जश्न मनाते दिख रहे हैं।

ज्योतिषियों के खिलाफ कार्रवाई निंदनीय- अंबुमणि रामदास
पीएमके नेता डॉ.अंबुमणि रामदास ने मंगलवार को दोनों ज्योतिषियों की गिरफ्तारी की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह अन्याय है। रामदास ने कहा कि ऐसे ज्योतिषी परंपरागत रूप से जीवन की घटनाओं की भविष्यवाणी करने के लिए तोते का उपयोग करते रहे हैं और पीएमके उम्मीदवार की जीत की भविष्यवाणी करने वाले दो ज्योतिषियों के खिलाफ कार्रवाई निंदनीय है। उन्होंने कहा, ‘‘ बच्चन की जीत की भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषियों पर कार्रवाई करने के लिए लोग द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार को सबक सिखाएंगे।'' रामदास ने सवाल किया कि यदि ज्योतिषियों ने द्रमुक की जीत की भविष्यवाणी की होती तो क्या ऐसी ही कार्रवाई की जाती?