रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी 27 मिनट पहले 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट 37 मिनट पहले रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 1 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 1 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 11 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 12 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 12 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 12 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 13 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 13 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 13 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 13 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 13 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 13 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 13 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 14 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 14 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 14 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 15 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 15 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई
राजनीति

राजस्थान: भाजपा में कांग्रेस नेताओं के शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी, सीताराम अग्रवाल भाजपा में शामिल

जयपुर
राजस्थान में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में कांग्रेस नेताओं के शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। एक के बाद एक बड़े नेता कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा के कमल को थाम रहे हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को कांग्रेस को जयपुर में बड़ा झटका लगा है। विद्याधर नगर से कांग्रेस के दो बार प्रत्याशी रहे सीताराम अग्रवाल ने कई पार्षदों के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बागड़ी और ओंकार सिंह लखावत ने सीताराम अग्रवाल के साथ आए तीन सौ से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान सीताराम अग्रवाल ने कहा कि सुबह का भूला शाम को घर आ गया है, हालांकि आने में 10 साल लगे। लेकिन अब पीएम मोदी के 400 पार के नारे को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वहीं, डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि जिस तरह से कोरोना से मुक्ति मिली है, वैसे ही जल्दी राजस्थान में कांग्रेस से भी मुक्ति मिलेगी।
 
‘सुबह का भूला शाम को घर आया’
सीताराम अग्रवाल ने कहा कि मेरे राजनीतिक जीवन का आज महत्वपूर्ण दिन है। आज मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं, यह मेरे लिए इस तरह से है कि सुबह का भूला शाम को घर आए। मैं 10 साल पहले रास्ता भूल गया था, अब मुझे रास्ता मिल गया और मैं भाजपा परिवार में शामिल हो रहा हूं। उन्होंने कहा कि देर आए, लेकिन दुरुस्त आए। मैं लेट से आया हूं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के सपने को पूरा करने में कहीं पर भी पीछे नहीं रहूंगा। सीताराम अग्रवाल ने कहा कि जैसे ही मेरे भाजपा में शामिल होने की चर्चा सामने आई, उसके बाद से मेरे ऊपर लगातार काफी दबाव रहा। रात एक बजे तक मुझे दबाव में लेने की कोशिश की गई। इसलिए मुझे घर से बाहर तक रहना पड़ा।

सीताराम अग्रवाल ने कहा कि मैं सौगंध खाता हूं कि कभी बीजेपी को धोखा नहीं दूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के नारे को हम सब मिलकर साकार करेंगे। राजस्थान में 25 की 25 सीट फिर से बीजेपी जीतेगी, इसके लिए हम सभी मिलकर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जीत तो राजस्थान में बीजेपी की सभी सीटों पर होनी है, लेकिन हमें और अधिक मार्जिन से जीतना है और इसी के लिए हम सब मिलकर आज से ही जुट जाएंगे।
 
‘कांग्रेस मुक्त हुआ विद्याधर नगर’
उधर, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि सीताराम अग्रवाल परिवार में शामिल हुए हैं। इनके साथ बड़ी संख्या में पार्षद और अन्य कांग्रेस नेता भी हैं। इन सभी का भारतीय जनता पार्टी परिवार में स्वागत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे। देश में एक बार फिर मोदी सरकार और इस बार 400 पार के नारे को साकार करेंगे।

दीया कुमारी ने कहा कि पिछली बार से ज्यादा मार्जिन से इस बार जनता पार्टी सभी सीटों पर जीते, इसके लिए आज से ही सब को मिलकर चुनाव अभियान में जुटना है। दीया कुमारी ने कहा कि कांग्रेस अफवाह फैला रही है कि वह जीत रही है, लेकिन एक भी सीट पर कांग्रेस की जीत नहीं होगी। कहीं पर भी कांग्रेस चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है। आज विद्याधर नगर कांग्रेस मुक्त हुआ है, लेकिन जल्द ही राजस्थान भी कांग्रेस मुक्त होगा। इसके आगे दीया कुमारी ने कहा कि जिस तरह से कोरोना से मुक्ति मिली है, वैसे ही कांग्रेस से भी मुक्ति मिलेगी।