रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 1 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 1 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 11 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 12 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 12 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 12 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 12 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 12 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 12 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 12 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 13 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 13 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 13 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 13 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 13 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 13 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 15 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 15 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 16 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 16 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी
राजनीति

राज ठाकरे यानी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख सत्तारूढ़ महायुति को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं, शिवसेना ने सवाल उठाए

महाराष्ट्र
राज ठाकरे यानी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख सत्तारूढ़ महायुति को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं। अब राज के इस फैसले पर शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) ने सवाल उठाए हैं। पार्टी नेता संजय राउत का कहना है कि 'शायद कोई फाइल खुल गई होगी।' उन्होंने कहा कि इस फैसले के बारे में हमें राज ठाकरे से पूछना चाहिए। राउत ने कहा, 'अब अचानक कौनसा चमत्कार हो गया है, हमें (राज ठाकरे) से पूछना चाहिए। आपने अचानक रुख बदल लिया और महाराष्ट्र के दुश्मनों का समर्थन कर रहे हैं। आप जनता को क्या बताएंगे? इसके पीछे क्या कारण हैं? कौन सी फाइल खुल गई है?' राज शिवसेना (UBT) के चीफ उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई हैं।

बिना शर्त दिया समर्थन
MNS के अध्यक्ष ठाकरे ने मंगलवार को राज्य में सत्तारूढ़ 'महायुति' को बिना शर्त समर्थन देने की पेशकश की। 'महायुति' में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) घटक हैं। मनसे की यहां आयोजित 'गुड़ी पड़वा' रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन करने की घोषणा की और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 'देश का भविष्य' तय करेगा। ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारी करने को भी कहा जो इस साल के अंत में होने हैं। मनसे ने अब तक लोकसभा चुनाव के लिए कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है।

महायुति के नेताओं ने मनसे प्रमुख के फैसले का स्वागत किया है। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, 'प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व पर वश्विास करते हुए विकसित भारत के सपने को साकार करने और एक मजबूत महाराष्ट्र के निर्माण के लिए भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के महागठबंधन का समर्थन करने के लिए मैं मनसे प्रमुख राज ठाकरे का बेहद आभारी हूं। आइए हम सभी पूरी ताकत से लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हों।