रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 10 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 10 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 10 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 10 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 11 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 11 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 11 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 11 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 11 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 11 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 11 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 12 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 12 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 12 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 13 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 13 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 14 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 14 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 15 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 15 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
राजनीति

कर्नाटक में BJP की नई टेंशन, मोदी के मंत्री के खिलाफ उतरे लिंगायत संत

धारवाड़
कर्नाटक की राजनीति में लिंगायत समुदाय का वोट अहम रहा है। किसी भी चुनाव में इस समुदाय की भूमिका निर्णायक रही है और माना जाता है कि इनका समर्थन भाजपा को ही मिलता रहा है। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में तस्वीर बदलती दिख रही है। मोदी सरकार के मंत्री प्रल्हाद जोशी के खिलाफ लिंगायत समुदाय के बड़े संत जगद्गुरु फकीरा दिंगलेश्वर महास्वामी ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया। इसे भाजपा के लिए एक चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है और इसका असर कुछ लिंगायत बहुल सीटों पर पड़ सकता है।  

संत जगद्गुरु फकीरा दिंगलेश्वर महास्वामी ने धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र से एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया। स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का विकल्प चुनने वाले महास्वामी ने कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र में पारंपरिक राजनीतिक दलों के प्रभुत्व को चुनौती देते हुए मतदाताओं को एक विकल्प प्रदान करना है। महास्वामी का यह फैसला राज्य की सियासत में अहम है। कांग्रेस एवं भाजपा की राजनीति से इतर एक वैकल्पिक मंच तैयार करने की कोशिश के तौर पर इसे देखा जा रहा है।

उन्होंने चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कहा, 'मैंने धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। दोनों राष्ट्रीय पार्टियों ने चुनाव के लिए इस क्षेत्र से अपने उम्मीदवार उतारे हैं।' उन्होंने पार्टी की टिकट वितरण नीतियों पर असंतोष व्यक्त करते हुए कर्नाटक में भाजपा की उपस्थिति को आकार देने में लिंगायत समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका की ओर इशारा भी किया। उन्होंने कहा,'लिंगायत समुदाय ने कर्नाटक में भाजपा का निर्माण और विकास किया है। टिकट वितरण में भाजपा में कोई सामाजिक न्याय नहीं है।'

उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों में हमारे राज्य से नौ वीरशैव लिंगायत समुदाय के नेता संसद में पहुंचे, लेकिन उनमें से किसी को भी मंत्री पद नहीं दिया गया। कांग्रेस पार्टी में भी लिंगायत समुदाय को कोई मान्यता नहीं है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की आलोचना करते हुए महास्वामी ने प्रमुख राजनीतिक हस्तियों की ओर से लिंगायत समुदाय की जरूरतों पर उपेक्षा या अपर्याप्त ध्यान देने के संबंध में चिंताओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी हमारे समुदाय को कुचल रहे हैं। धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र में उनका योगदान अभी भी संदिग्ध है।'

बता दें कि धारवाड़ में तीसरे चरण में 7 मई को लोकसभा का चुनाव होना है। भाजपा के लिए यह स्थिति असहज करने वाली है क्योंकि प्रल्हाद जोशी धारवाड़ से 4 बार के सांसद हैं। लिंगायत समुदाय के संतों ने 27 मार्च को एक सम्मेलन किया था, जिसमें उन्होंने मांग की थी कि प्रल्हाद जोशी को इस बार टिकट न दिया जाए। इसके लिए 31 मार्च की डेडलाइन दी गई थी, लेकिन भाजपा ने जब इस पर फैसला नहीं लिया तो लिंगायत संत ने खुद चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।