रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 9 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 9 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 9 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 9 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 10 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 10 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 10 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 10 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 10 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 10 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 10 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 11 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 11 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 11 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 13 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 13 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 13 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 13 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 14 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 14 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
राजनीति

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कुल 1618 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया, 16 फीसदी उम्मीदवारों पर क्रिमिल केस

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कुल 1618 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें से 16  फीसदी यानी 252 के खइलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। नेशनल इलेक्शन वॉच और असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने प्रत्याशियों के शपथ पत्र का विश्लेषण करने का बाद यह डेटा जारी किया है। बता दें कि 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान होने हैं जिनमें 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर वोट पड़ेंगे। इस बार सात चरणों में मतदान कराए जाने हैं। 19 अप्रैल के बाद 26 अप्रैल, 07 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोट डाले जाएंगे। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार में सातों चरणों में चुनाव होने हैं। इसके बाद 4 जून को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

एडीआर रिपोर्ट की बात करें तो 10 फीसदी उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। सात ऐसे उम्मीदवार हैं जिनपर हत्या, 18 पर महिलाओं के खिलाफ अपराध (जैसे रेप) और 35 प्रत्याशियों के खिलाफ हेट स्पीच के माले दर्ज हैं। रिपोर्ट में पता चला है कि 77 में से 28 भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों और 56 में से 19 कांग्रेस के उम्मीदवारों ने शपथ पत्र में माना है कि उनपर आपराधिक केस दर्ज हैं। वहीं राष्ट्रीय जनता दल की बात करें तो इस चरण के चारों उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

41 फीसदी सीटों पर रेड अलर्ट
डीएमके, सपा, टीएमसी और बीएसपी के आपराधिक मामले वाले उम्मीदवारों का प्रतिशत क्रमशः 59, 43, 40 और 13 है। 102 में से 42 लोकसभा सीटों पर रेड अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि रेड अलर्ट ऐसी सीटों पर जारी किया जाता है जिनपर तीन से अधिक उम्मीदवारों पर आपराधिक माले दर्ज होते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 1618 प्रत्याशियों में से 450 के पास 1 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। भाजपा के 90 प्रतिशत प्रत्याशी करोड़पति हैं। वहीं कांग्रेस के 88  फीसदी प्रत्याशियों के पास 1 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। वहीं इस बार पहले चरण में चुनाव लड़ने वाले 10 प्रत्याशी ऐसे भी हैं जिनका कहना है कि उनके पास कोई संपत्ति नहीं है। वहीं बात करें सभी प्रत्याशियों की औसत संपत्ति की तो यह 4.51 करोड़ है।

टीएमसी के पांच प्रत्याशियों के पास औसतन 3.72 करोड़ की संपत्त है। संपत्ति के मामले में टॉप तीन प्रत्याशियों में कांग्रेस के नकुल नाथ (716 करोड़ से ज्यादा), ऐआईएडीएमके के अशोक कुमार (662 करोड़) और बीजेपी के  देवनाथन यादव टी (304 करोड़) शामिल हैं। वहीं सबसे कम संपत्ति की घोषणा करने वाले प्रत्याशी कांग्रेस से हैं।