गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन 45 मिनट पहले चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी 58 मिनट पहले अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी 1 घंटे पहले मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था 1 घंटे पहले प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल 1 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान 1 घंटे पहले डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर 2 घंटे पहले खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर खड़गे की इमरान मसूद को दो टूक नसीहत, बोले- टीवी पर कम बोलो और काम ज्यादा करो 2 घंटे पहले खड़गे की इमरान मसूद को दो टूक नसीहत, बोले- टीवी पर कम बोलो और काम ज्यादा करो जनसंपर्क संचालनालय में संविधान दिवस पर उद्देशिका का सामूहिक वाचन 2 घंटे पहले जनसंपर्क संचालनालय में संविधान दिवस पर उद्देशिका का सामूहिक वाचन कृषि उन्नत योजना:धान का उचित मूल्य मिलने से किसानों के चेहरे पर आई खुशी, शासन की व्यवस्था के प्रति जताया आभार 2 घंटे पहले कृषि उन्नत योजना:धान का उचित मूल्य मिलने से किसानों के चेहरे पर आई खुशी, शासन की व्यवस्था के प्रति जताया आभार Gold Rate Today: सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत जानें यूपी और बिहार के ताजा भाव 2 घंटे पहले Gold Rate Today: सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत जानें यूपी और बिहार के ताजा भाव छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी सीट शेयरिंग विवाद के बीच इकरा हसन का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी को लेकर दिया बयान 2 घंटे पहले सीट शेयरिंग विवाद के बीच इकरा हसन का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी को लेकर दिया बयान DA में 3% बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को वेतन-पेंशन बढ़ने का इंतजार, कब आएगी नई सिफारिश? 2 घंटे पहले DA में 3% बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को वेतन-पेंशन बढ़ने का इंतजार, कब आएगी नई सिफारिश? बिहान से बदली गायत्री की जिंदगी, खेती और मछली पालन से बनीं लखपति दीदी 3 घंटे पहले बिहान से बदली गायत्री की जिंदगी, खेती और मछली पालन से बनीं लखपति दीदी गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, काकरवाड़ा के किसानों की राह हुई आसान 3 घंटे पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, काकरवाड़ा के किसानों की राह हुई आसान Gen Z की प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए किशोर कुमार के ये 10 सदाबहार गाने 3 घंटे पहले Gen Z की प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए किशोर कुमार के ये 10 सदाबहार गाने सेवा सेतु बना सुशासन का माध्यम, हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही मिला आय प्रमाण पत्र 3 घंटे पहले सेवा सेतु बना सुशासन का माध्यम, हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही मिला आय प्रमाण पत्र ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 3 घंटे पहले ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 3 घंटे पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना
राजनीति

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया कल पूरी हो गई, पहले चरण में छह सीटों पर चुनाव

भोपाल
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। इस चरण में हाई प्रोफाइल सीट छिंदवाड़ा भी शामिल है। यहां कांग्रेस के नकुल नाथ से भाजपा के विवेक बंटी साहू का मुकाबला होगा। यह सीट इन दिनों कांग्रेस से भाजपा में हो रहे दलबदल को लेकर खासी चर्चा में है। इसके अलावा पहले चरण के चुनाव में मध्य प्रदेश की सीधी, शहडोल, मंडला, जबलपुर, बालाघाट लोकसभा सीटें शामिल हैं। नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार को होगी। 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। मतदान 19 अप्रैल और मतगणना पांच जून को होगी। सीधी सीट से भाजपा के बागी अजय प्रताप सिंह गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से मैदान में हैं। सीधी में भाजपा के डा.राजेश मिश्रा और कांग्रेस के कमलेश्वर पटेल मैदान में हैं। दोनों पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

चर्चा में कमल नाथ और छिंदवाड़ा सीट
लोकसभा चुनाव का पहला चरण आरंभ होते ही मध्य प्रदेश में सबसे अधिक चर्चा कमल नाथ और छिंदवाड़ा को लेकर है। छिंदवाड़ा सीट पर नाथ परिवार का कब्जा पिछले 44 वर्ष से है। पांच वर्ष पहले से ही इस सीट को जीतने के लिए भाजपा ने प्रयास आरंभ कर दिए थे। वहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।  पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के भरोसेमंद पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने भी कांग्रेस के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है। बुधवार को ऐसी अटकलें थीं कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल समेत वरिष्ठ नेता उनके घर भी पहुंचे लेकिन मामला जमा नहीं, बाद में भाजपा ने इसे सौजन्य भेंट बताया।

प्रत्याशी हैं नकुल पर कमल नाथ की प्रतिष्ठा दांव पर
छिंदवाड़ा में भले ही कांग्रेस से नकुल नाथ लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं पर प्रतिष्ठा पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की दांव पर लगी है। यही एक मात्र सीट ऐसी है जो पिछले चुनाव में कांग्रेस ने जीती थी। कांग्रेस की इस परंपरागत सीट पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने वरिष्ठ नेताओं को दायित्व सौंपा है। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद सिंह पटेल लगातार दौरे कर रहे हैं। उधर, कमल नाथ ने मोर्चा संभाला है। वह अभी तक दो बार सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुके हैं।

मंडला से केंद्रीय मंत्री कुलस्ते का मुकाबला कांग्रेस के मरकाम से
मंडला में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के सामने कांग्रेस के ओमकार सिंह मरकाम होंगे। दोनों के 2014 के लोकसभा चुनाव में भी आमने-सामने आ चुके हैं। कुलस्ते को हाल ही में विधानसभा चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा था इसलिए इस चुनाव में कड़ा संघर्ष होने की संभावना है। वहीं, शहडोल में भाजपा की हिमाद्री सिंह के मुकाबले में कांग्रेस के फुंदेलाल सिंह मार्को हैं तो बालाघाट और जबलपुर में भाजपा और कांग्रेस ने नए चेहरों पर दांव लगाया है। बालाघाट में भाजपा ने भारती पारधी और कांग्रेस ने सम्राट सिंह सरस्वार, जबलपुर में भाजपा ने आशीष दुबे और कांग्रेस ने दिनेश यादव को प्रत्याशी बनाया है।