रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 9 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 9 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 9 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 9 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 10 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 10 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 10 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 10 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 10 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 10 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 10 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 11 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 11 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 11 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 12 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 12 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 13 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 13 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 14 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 14 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
राजनीति

गुजरात: कांग्रेस, आप की नजर आदिवासी क्षेत्रों पर, लेकिन एसटी सीट पर भाजपा की पकड़ मजबूत

अहमदाबाद
 कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव में आदिवासी बहुल सीट के जरिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गुजरात के 'किले' को भेदने के लिए भले ही गठबंधन किया हो, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सत्तारूढ़ दल की इन निर्वाचन क्षेत्रों पर पकड़ मजबूत है।

गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीट पर सात मई को चुनाव होना है। इनमें से दाहोद, छोटा उदयपुर, बारडोली, वलसाड अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं जबकि भरूच सामान्य श्रेणी की सीट है, लेकिन वहां अच्छी खासी तादाद में आदिवासी आबादी है।

'आप' ने 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव में भरूच लोकसभा सीट के तहत आने वाले डेडियापाड़ा (एसटी) विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज कर आदिवासी क्षेत्रों में पैठ बनाने का संकेत दिया है।

गुजरात के आदिवासी बहुल इलाकों पर कभी कांग्रेस का दबदबा रहता था और पार्टी ने इसपर नए सिर से ध्यान दिया है। पिछले महीने, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' इन लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों से गुजरी थी।

कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनावों में अपनी करारी हार से सबक लिया है जब आदिवासी क्षेत्र में भाजपा विरोधी वोट 'आप', कांग्रेस और भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) में विभाजित हो गए थे। इसके मद्देनजर पार्टी ने विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस' ('इंडिया') के तहत अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाले दल के साथ राज्य में लोकसभा सीट को लेकर समझौता किया।

सीट बंटवारे के तहत कांग्रेस ने 'आप' को भरूच और भावनगर सीट दी हैं।

भरूच के गैर-आरक्षित सीट होने के बावजूद, भाजपा के साथ-साथ 'इंडिया' गठबंधन ने आदिवासियों को अपना उम्मीदवार बनाया है। यहां भाजपा के मौजूदा सांसद मनसुख वसावा का मुकाबला 'आप' के डेडियापाड़ा (एसटी) विधायक चैतर वसावा से होगा।

जहां विपक्षी गठबंधन आदिवासी क्षेत्र में अपना खाता खोलने को लेकर आश्वस्त है, वहीं वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक अमित ढोलकिया का मानना है कि यह इतना आसान नहीं होगा।

वडोदरा स्थित एमएस विश्वविद्यालय में राजनीतिक विज्ञान के प्रोफेसर ढोलकिया ने कहा, " मुझे इस चुनाव में आदिवासी मतदाताओं के भाजपा से कांग्रेस या 'आप' की ओर स्थानांतरित होने का संकेत नहीं दिख रहा है। हालांकि ऐसा लगता है कि चैतर वसावा भरूच में भाजपा को कड़ी टक्कर देंगे, लेकिन उनकी जीत की संभावना कम है क्योंकि उन्होंने एक विधानसभा सीट से जीत हासिल की है और एक लोकसभा सीट में कई विधानसभा क्षेत्र शामिल होते हैं।"

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की ‘नल से जल’ तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आवास कार्यक्रम जैसी योजनाओं और आदिवासी क्षेत्रों में आरएसएस एवं उसके सहयोगी संगठनों के काम ने इस क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया है।

ढोलकिया ने कहा, "इसके अलावा, अब कांग्रेस के लिए अपना खोया हुआ आधार वापस पाना मुश्किल हो गया है क्योंकि वर्तमान में उसके पास कोई प्रभावशाली आदिवासी नेता नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि पार्टी भी समझ गई है कि प्रयासों के बावजूद आगामी चुनावों में उसे ज्यादा फायदा नहीं होगा। "

पिछले कुछ वर्षों में कई आदिवासी नेता कांग्रेस से भाजपा में चले गए हैं। पिछले विधानसभा चुनावों से पहले, वरिष्ठ आदिवासी नेता और छोटा उदयपुर के 10 बार के विधायक मोहनसिंह राठवा और उनके बेटे राजेंद्रसिंह भाजपा में शामिल हो गए थे।

हाल में कांग्रेस के पूर्व सांसद नारण राठवा और उनके बेटे संग्राम राठवा सत्तारूढ़ दल में चले गए जबकि पूर्व विधायक और बीटीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश वसावा ने भी पिछले महीने भाजपा का दामन थाम लिया था।

भाजपा ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी सीट पर जीत हासिल की थी।

कांग्रेस के वलसाड (एसटी) उम्मीदवार अनंत पटेल ने कहा, " 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और 'आप' को मिले मतों को मिला दें तो हम 59 सीट पर भाजपा से आगे थे। इस बार गठबंधन की वजह से हम चार एसटी-आरक्षित सीट भारी अंतर से जीतेंगे।"

गुजरात भाजपा प्रवक्ता यमल व्यास ने कहा, " 2019 के चुनाव के बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में आदिवासियों ने फिर हमारे पक्ष में वोट किया। चूंकि कांग्रेस जानती है कि वह अपने दम पर नहीं जीत सकती, इसलिए पार्टी अब 'आप' का समर्थन लेने के लिए मजबूर है… लेकिन वे आदिवासियों में भाजपा की लोकप्रियता के आसपास भी नहीं हैं।"