रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 7 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 8 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 8 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 8 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 8 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 8 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 8 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 8 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 9 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 9 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 9 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 9 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 9 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 9 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 11 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 11 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 12 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 12 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 12 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 12 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
राजनीति

ममता बनर्जी ने दावा किया कि मोदी यदि तीसरी बार सत्ता में लौटे तो विपक्ष के सारे नेताओं को जेल भेज दिया जाएगा

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यदि तीसरी बार सत्ता में लौटे तो विपक्ष के सारे नेताओं को जेल भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने के वादे का मतलब है कि विपक्षी नेताओं को लोकसभा चुनाव के बाद सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। देश में लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है और सात चरणों में होने वाले मतदान की शुरुआत 19 अप्रैल को पहले चरण से होगी जबकि चार जून को मतगणना होगी।

बांकुरा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि एनआईए की टीम स्थानीय पुलिस को सूचित किए बिना पूर्वी मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर गई थी। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री चुनावी सभा को संबोधित करने पश्चिम बंगाल आ रहे हैं। मुझे इससे कोई समस्या नहीं है, लेकिन जिस तरह से वह कह रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भ्रष्टाचार को लेकर विपक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, वह अस्वीकार्य है।’ मोदी ने रविवार को उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी में रविवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दावा किया था कि वह ‘भ्रष्टाचार हटाने’ की बात करते हैं, जबकि विपक्ष ‘भ्रष्टाचार बचाने’की बात करता है।

उन्होंने वादा किया कि चार जून के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ और अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। ममता बनर्जी ने कहा, ‘क्या इस तरह प्रधानमंत्री को बात करनी चाहिए? क्या होगा अगर मैं कहूं कि चुनाव के बाद भाजपा नेताओं को जेल में डाल दिया जाएगा? लेकिन मैं ऐसा नहीं कहूंगी क्योंकि यह लोकतंत्र में अस्वीकार्य है।’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘वास्तव में ‘मोदी की गारंटी’ का अभिप्राय चार जून के बाद सभी विपक्षी नेताओं को जेल में डालना है।’ एनआईए की टीम पर शनिवार को भीड़ ने कथित तौर पर उस समय हमला कर दिया था, जब वह 2022 में पूर्वी मेदिनीपुर जिले में हुए धमाके के सिलसिले में दो मुख्य संदिग्धों को गिरफ्तार करने गई थी।

इस घटना को लेकर राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया और ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि संघीय जांच एजेंसी की टीम ने ग्रामीणों पर हमला किया था। बता दें कि एनआईए की टीम से पहले बंगाल में ईडी की टीम भी हमले का शिकार हो चुकी है। वहीं ममता बनर्जी का लगातार यह कहना है कि भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है।