रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 6 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 6 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 6 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 6 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 7 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 7 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 7 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 7 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 7 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 7 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 7 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 8 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 8 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 8 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 10 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 10 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 10 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 10 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 11 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 11 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
राजनीति

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा- जमानत पर रिहा या जेल में बंद ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता भ्रष्ट लोगों को बचाने के लिए प्रयासरत हैं

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को आरोप लगाया कि जमानत पर रिहा या जेल में बंद ‘इंडिया' गठबंधन के नेता भ्रष्ट लोगों को बचाने के लिए प्रयासरत हैं जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। नड्डा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जैसे नेता जेल में हैं जबकि सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेता जमानत पर हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी विकास के पक्षधर हैं और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।

गठबंधन के नेता कहते हैं- भ्रष्ट लोगों को बचाओ
यहां एक रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि मैं भ्रष्टाचार खत्म कर दूंगा, लेकिन ‘इंडिया' गठबंधन के नेता कहते हैं भ्रष्ट लोगों को बचाओ। यही उनकी (विपक्ष की) कार्यशैली है। तमिलनाडु में द्रमुक और उसकी सहयोगी कांग्रेस भ्रष्ट है। वे सभी अपने परिवारों, वंशों और खुद को उनके भ्रष्टाचार से बचाने की कोशिश कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि देश भर में विपक्षी नेता परिवारवादी पार्टियों से हैं और अपने वंशवाद और परिवारवाद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए भ्रष्ट द्रमुक सरकार के तहत तमिलनाडु में विकास भी दांव पर है और लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए द्रमुक और उसके सहयोगियों को उखाड़ फेंकना चाहिए।''

उन्होंने कहा कि यहां जो उत्साह, जोश और जीवंतता उन्होंने देखी उससे उन्हें विश्वास है कि लोग भाजपा उम्मीदवारों को संसद में भेजेंगे। नड्डा ने द्रमुक और कांग्रेस पर तमिल संस्कृति, परंपरा और रीति-रिवाजों के खिलाफ जाने का आरोप लगाया और कहा कि इसका अंदाजा मोदी द्वारा संसद में सेंगोल की स्थापना से लगाया जा सकता है जब उन्होंने (द्रमुक और कांग्रेस) इसका विरोध किया था।'' उन्होंने कहा, ‘‘इस लड़ाई में हम तमिल संस्कृति को पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रहे हैं जबकि वे तमिल संस्कृति को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। आपको यह समझना चाहिए।''

पीएम के नेतृत्व में देश ने खूब विकास किया
नड्डा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास के लिए ‘लंबी छलांग' लगाई है और भारत, जो 2019 में दुनिया की 11 वीं आर्थिक शक्ति था, मोदी के नेतृत्व में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। उन्होंने कहा कि जब वह तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो देश, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। नड्डा ने विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा नीत सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मोदी ने वंचित तबके पर ध्यान केंद्रित करके, महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाकर और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा कर भारत को मजबूत बनाया। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी के लिए तमिलनाडु बहुत खास है। उन्होंने राज्य को कर हस्तांतरण तीन गुना और केंद्र से अनुदान सहायता चार गुना बढ़ाया।

उन्होंने स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (1,650 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ) के तहत तमिलनाडु के लिए अधिक धनराशि का आवंटन सुनिश्चित किया, इसके अलावा ग्रामीण सड़कों के विकास के लिए 613 करोड़ रुपये, पेयजल के लिए 872 करोड़ रुपये, ग्रामीण विकास कार्यों के लिए 10,346 करोड़ रुपये आवंटित किए और राज्य के लिए रेलवे बजट को 7 गुना बढ़ा दिया।'' नड्डा ने रैली में कहा, ‘‘एक तरफ हमारे पास देश और तमिलनाडु के लिए काम करने वाले प्रधानमंत्री हैं वहीं दूसरी तरफ आपके पास इंडिया गठबंधन है जो परिवार, वंशवाद बचाने के लिए काम कर रहा और केवल भ्रष्ट दलों का एक समूह है।''