रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 6 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 6 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 6 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 6 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 7 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 7 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 7 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 7 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 7 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 7 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 7 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 8 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 8 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 8 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 9 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 9 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 10 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 10 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 11 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 11 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
राष्ट्रीय

राम मंदिर का विरोध, अडानी-अंबानी को दिनभर गालियां देते हैं; गौरव वल्लभ ने फिर साधा कांग्रेस पर निशाना

नई दिल्ली.

कांग्रेस छोड़ अब बीजेपी में आ चुके गौरव वल्लभ ने देश की सबसे पुरानी पार्टी को फिर निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राम मंदिर का विरोध करती है। सुबह से शाम तक अडानी-अंबानी पर गालियां देती रहती है। मैंने उनके शीर्ष नेताओं से कई बार कहा कि ऐसा मत करो लेकिन, उन्होंने मेरी एक नहीं सुनी। उनका चुनावी घोषणा पत्र पिछले 30 साल से एक ही आदमी तैयार कर रहा है। अगर उनके विचारों में ताकत होती तो वे 42 से 52 सीट नहीं लाते। उन्होंने आरोप लगाया कि जो शख्स कांग्रेस नेताओं को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दे रहा है, आज उनसे पूछें कि क्या यूपी और बिहार अलग-अलग राज्य हैं? तो उन्हें कुछ समझ नहीं आएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्रियों के पीए आज पार्टी चला रहे हैं।

बीजेपी नेता गौरब वल्लभ ने रविवार को एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि राम मंदिर उद्घाटन के दौरान जब कांग्रेस ने कार्यक्रम में जाने से ही इनकार कर दिया। तो साफ हो गया कि यह पार्टी देश हित के लिए काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस के नेताओं को कहा कि सुबह से शाम तक जो आप वेल्थ क्रिएटर्स को गालियां देते रहते हो, ऐसा करना बंद दो। वो देश का भला ही कर रहे हैं। गौरव वल्लभ ने कहा कि अडानी-अंबानी को सुबह से शाम तक गालियां दे रहे हैं। मैंने इस पर प्रेस कांफ्रेंस भी की थी लेकिन, जब सेबी ने इस पर उन्हें क्लीन चिट दे दी तो मैंने ऐसा करना बंद कर दिया। मैंने पार्टी के शीर्ष नेताओं को भी ऐसा ही करने को कहा लेकिन, उन्होंने मेरी एक न सुनी। ये लोग सुबह से शाम तक राम मंदिर मुद्दे से लेकर हर स्टार्टअप को गालियां दे रहे हैं? क्या इनकी देश के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं है?

टिकट बांटने को नहीं मालूम यूपी और बिहार अलग
गौरव वल्लभ ने कहा, ''…कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र पिछले 30 साल से एक ही व्यक्ति द्वारा तैयार किया जा रहा है, अगर उनके विचारों में ताकत होती तो कांग्रेस 42 से 52 (सीटों) पर नहीं आती। कॉलेज में पढ़ते हुए, वह प्रवक्ता के रूप में टीवी पर पार्टी का बचाव करते थे। आज भी वह संचार के प्रभारी हैं, आज कांग्रेस को पूर्व केंद्रीय मंत्रियों के पीए द्वारा चलाया जा रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "जिन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा एक क्लास मॉनिटर का क्या आप जानते हैं कि जो शख्स कांग्रेस नेताओं को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दे रहा है, अगर आप उनसे पूछेंगे कि क्या उत्तर प्रदेश और बिहार अलग-अलग राज्य हैं, तो वे भ्रमित हो जाएंगे। कांग्रेस को कार्यकर्ताओं के मुद्दे और मतदाताओं के मुद्दे समझ नहीं आ रहे है।"