रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 6 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 6 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 6 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 6 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 7 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 7 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 7 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 7 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 7 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 7 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 7 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 8 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 8 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 8 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 9 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 9 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 10 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 10 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 11 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 11 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
राष्ट्रीय

INDIA गठबंधन में मचा है तूफान, PM कैंडिडेट बनने पर अड़े बड़े नेता; विपक्ष की सुस्ती पर पीएम मोदी का तंज

नवादा.

बिहार के नवादा में चुनावी रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर जमकर हल्ला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि मैं देख रहा हूं कि इंडिया गठबंधन वाले चुनाव में कहीं नजर नहीं आ रहे। मामला मुझे जो पता चला है वो यह है कि गठबंधन में बीते 15 दिनों से तूफान चल रहा है। उनके एक नेता ने हठ पकड़ लिया है कि जब उन्हें पीएम कैंडिडेट नहीं चुन लिया जाता, वो चुनाव प्रचार में नहीं जाएंगे।

पीएम मोदी ने बिहार ने नवादा में चुनावी रैली के दौरान विपक्षी गठबंधन इंडिया पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कल दिल्ली में मुझे कुछ लोग बता रहे थे और मैं देख भी रहा हूं कि इंडिया गठबंधन वाले चुनाव में कहीं नजर नहीं आ रहे। मैं पूछा- मामला क्या है? इतने ठंडे क्यों पड़े हो। वैसे उनके एक नेता ने भी हाल ही में कहा था कि हमारे नेता सुस्त हैं, ठंडे हैं, कोई काम नहीं करना चाहता। पीएम मोदी ने आगे कहा, "मुझे पता लगा कि पिछले 15 दिनों से इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेतागिरी में तूफान चल रहा है। मैंने पूछा- मामला क्या है? तो पता चला कि उनके एक नेता ने हठ पकड़ा है कि जब तक इंडिय़ा गठबंधन उन्हें पीएम उम्मीदवार नहीं घोषित करेगा। वो चुनाव प्रचार में नहीं जाएंगे। ये हाल है उनका! वो बता नहीं पा रहे हैं कि उनका नेता कौन है? अंदर ही अंदर लड़ रहे हैं और कहते हैं कि चुनाव नतीजे आने के बाद तय करेंगे। और दूसरी तरफ उनके वो नेता कहते हैं कि जब तक मुझे पीएम कैंडिडेट घोषित नहीं करेंगे, मैं कोई भी चुनावी रैली में नहीं जाऊंगा।"

टुकड़े-टुकड़े गैंग की भाषा बोल रही कांग्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर आज जोरदार हमला किया और कहा कि वह टुकड़े-टुकड़े गैंग की भाषा बोल रही है और कह रही है कि राजस्थान या देश के अन्य हिस्से के लोगों का जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने से क्या वास्ता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उसके द्वारा हाल में जारी घोषणापत्र में ‘तुष्टिकरण की राजनीति’ की बू आ रही है और ये ऐसा है मानो इसे मुस्लिम लीग लेकर आई है।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजस्थान में भाषण के दौरान कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का राजस्थान या देश के अन्य हिस्सों से क्या लेना देना है? प्रधानमंत्री यहां आकर धारा 370 की बात क्यों करते हैं । उन्होंने कहा कि उनकी यह बात सुनकर उन्हें शर्म आई । क्या जम्मू कश्मीर हमारा नहीं है।

राम नवमी आ रही है, विपक्ष के पाप मत भूलिएगा
 उन्होंने विपक्षी गुट ‘इंडिया’ पर निशाना साधते हुए कहा ‘‘वे अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं आए जबकि मंदिर का निर्माण सार्वजनिक दान से किया गया है सरकारी धन से नहीं। राम नवमी आ रही है। उनके पापों को मत भूलिए।’’ प्रधानमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि ‘इंडिया’ गुट के जो नेता राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए थे उन्हें अपनी पार्टियों में निष्कासन का सामना करना पड़ा। ये पार्टियां सनातन धर्म के खिलाफ बोलती हैं और दक्षिण भारत को एक अलग देश बनाने की वकालत करती हैं।’’