रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 2 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 2 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 2 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 2 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 3 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 3 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 3 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 3 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 3 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 3 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 3 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 4 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 4 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 4 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 5 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 5 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 6 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 6 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 7 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 7 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
राजनीति

बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से एक मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट, इस बार होगा BJP और कांग्रेस में रोचक मुकाबला

मुजफ्फरपुर
बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से एक मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट है। इस सीट पर पहली बार साल 1952 में कांग्रेस के टिकट पर श्याम नंदन सहाय चुनाव जीते थे, लेकिन दूसरे ही चुनाव में कांग्रेस की हार हो गई और प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के अशोक रंजीतराम मेहता चुनाव जीते। हालांकि इसके बाद लगातार तीन बार यानी 1962 से 1971 तक मुजफ्फरपुर पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा।

1962 और 1967 में दिग्विजय नारायण सिंह तो 1971 में नवल किशोर सिन्हा यहां से चुनाव जीते। 1977 और 1980 में यह सीट जनता पार्टी के खाते में गई और जॉर्ज फ़र्नान्डिस सांसद चुने गए। 1984 में कांग्रेस के टिकट पर ललितेश्वर प्रसाद शाही इस सीट से सांसद बने। इसके बाद 1989 और 1991 में लगातार दो बार जॉर्ज फ़र्नान्डिस जनता दल के टिकट पर मुजफ्फरपुर से चुनकर संसद पहुंचे। 1996 में भी सीट तो जनता दल के पास ही रही लेकिन इस बार सांसद जय नारायण निषाद बने। 1998 में जय नारायण निषाद आरजेडी के टिकट पर सांसद बने तो 1999 में जेडीयू के टिकट पर चुने गए। 2004 में एक बार फिर से जॉर्ज फ़र्नान्डिस जेडीयू के टिकट पर दिल्ली पहुंचे।

2009 में भी यह सीट जेडीयू के खाते में ही गई और जय नारायण निषाद सांसद बने जबकि 2014 में मोदी लहर में पहली बार इस सीट पर कमल खिला और यहां से अजय निषाद सांसद चुने गए। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर बीजेपी कैंडिडेट अजय निषाद ने जीत हासिल की थी। लेकिन 2024 में बीजेपी ने अजय निषाद को टिकट नहीं दिया है। बीजेपी ने मुजफ्फरपुर से इस बार राजभूषण चौधरी निषाद को टिकट दिया है।

मुजफ्फरपुर लोकसभा के तहत आती हैं विधानसभा की 6 सीटें
गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर लोकसभा के अंतर्गत विधानसभा की कुल 6 सीटें आती हैं, जिनमें मुजफ्फरपुर जिले की गायघाट, औराई, बोचहां, सकरा, कुड़हनी और मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

एक नजर 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के कैंडिडेट अजय निषाद ने जीत हासिल की थी। अजय निषाद ने 6 लाख 66 हजार 878 वोट हासिल किया था। वहीं वीएसआईपी के कैंडिडेट राजभूषण चौधरी ने 2 लाख 56 हजार 890 वोट लाकर दूसरा स्थान हासिल किया तो वीपीआई के टिकट पर सुखदेव प्रसाद ने 24 हजार 526 वोट लाकर तीसरा स्थान हासिल किया।

एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
अब एक नजर पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालें तो साल 2014 में इस सीट पर बीजेपी के अजय निषाद ने 4 लाख 69 हजार 295 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था। वहीं कांग्रेस के अखिलेश सिंह 2 लाख 46 हजार 873 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि जेडीयू के विजेंद्र चौधरी को 85 हजार 140 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।