रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 1 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 2 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 2 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 2 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 3 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 3 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 3 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 3 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 3 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 3 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 3 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 4 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 4 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 4 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 5 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 5 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 6 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 6 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 6 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 7 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
राजनीति

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस का गढ़ रहे मालदा दक्षिण सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

कोलकाता

 लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद पूरे देश में सियासी दंगल तेज है। पश्चिम बंगाल में भी लड़ाई कई मामले में दिलचस्प है। खासतौर पर मालदा दक्षिणी सीट पर। आजादी के बाद से ही यह पूरा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा है और इस क्षेत्र में पार्टी नेता दिवंगत गनी खान चौधरी के परिवार का वर्चस्व रहा है।

2019 के लोकसभा चुनाव में गनी खान चौधरी के बाद उनके भाई आबू हाशिम खान चौधरी यहां से सांसद चुने जाते रहे हैं। 2019 में भाजपा ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी लेकिन उन्हें हरा नहीं पाई। अल्पसंख्यक बहुल इस सीट पर इसबार त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। इसकी वजह है कि कांग्रेस के इस गढ़ में तृणमूल ने भी अल्पसंख्यक उम्मीदवार उतारा है और भाजपा ने अपने पुराने कैंडिडेट को दोहराया है।

किस पार्टी से कौन उम्मीदवार
कांग्रेस की ओर से इस बार भी अबू हीसेम खान चौधरी को ही टिकट मिलने की उम्मीद है। भाजपा ने श्रीरूपा मित्रा चौधरी को उम्मीदवार बनाया है जो बंगाल में निर्भया दीदी के नाम से जानी जाती हैं। महिलाओं के अधिकार के लिए लंबे समय से काम करने वाली श्रीरूपा मित्रा चौधरी का महिलाओं के बीच अच्छा जनाधार है। तीन तलाक कानून लागू होने के बाद अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाएं भी भाजपा की ओर मुड़ी हैं और इस क्षेत्र में एक तरफ जहां कांग्रेस और तृणमूल उम्मीदवारों के बीच अल्पसंख्यक वोट बंटने की संभावना है वहीं, गैर मुस्लिम वोट एकतरफा जाने की उम्मीद है जिसका लाभ श्रीरूपा मित्रा चौधरी को मिल सकता है। तृणमूल कांग्रेस ने इस सीट पर शाहनवाज रेहान को उतारा है, जो पार्टी के पुराने नेता हैं।

क्या है भौगोलिक स्थिति
साल 2009 में हुए परिसीमन में पश्चिम बंगाल की मालदा लोकसभा सीट दो हिस्सों में बंट गई। इनमें एक मालदा उत्तर लोकसभा सीट और दूसरी मालदा दक्षिण लोकसभा सीट बनीं। मालदा को इंग्लिश बाजार के नाम से भी जाना जाता है। यह पश्चिम बंगाल राज्य का छठा सबसे बड़ा शहर है। यह मालदा जिले के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के मालदा डिवीजन का मुख्यालय भी है। इसमें दो नगर पालिकाएं शामिल हैं। यह शहर महानंदा नदी के तट पर स्थित है। मालदा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सात विधानसभा क्षेत्र शामिल है- हबीबपुर (एसटी), राईडांगा, मालदा (एससी), इंग्लिशबाज़ार, मानिकचक, सुजापुर, और कालियाचक।

क्या है राजनीतिक इतिहास
इस सीट पर ज्यादातर समय कांग्रेस का कब्जा रहा है। पहले लोकसभा चुनाव से लेकर 2014 तक दो बार ही ऐसे मौके आए जब इस सीट पर माकपा के उम्मीदवार जीतने में कामयाब रहे थे। आम, जूट और सिल्क उत्पादन के लिए मालदा मशहूर है। पश्चिम बंगाल का मालदा जिला बांग्लादेश की सीमा से सटा है, जहां आदिवासी और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है।

क्या है 2019 का जनादेश

कांग्रेस के अबू हासेम खान चौधरी चार लाख 44 हजार 270 वोटों के साथ जीते थे। भाजपा की श्रीरूपा मित्रा चौधरी को चार लाख 36 हजार 048 वोट मिले थे। तृणमूल कांग्रेस के एमडी मोअज़्ज़म हुसैन को तीन लाख 51 हजार 353 वोट मिले थे।