शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला 6 घंटे पहले निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को 6 घंटे पहले आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम 6 घंटे पहले फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को 6 घंटे पहले बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश 6 घंटे पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ 6 घंटे पहले ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ 6 घंटे पहले ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ 6 घंटे पहले ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ 6 घंटे पहले जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ 6 घंटे पहले जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर 7 घंटे पहले बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन 7 घंटे पहले PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस 7 घंटे पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन 7 घंटे पहले चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी 7 घंटे पहले अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी 8 घंटे पहले मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था 8 घंटे पहले प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल 8 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान 9 घंटे पहले डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर 9 घंटे पहले खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर
राष्ट्रीय

नवी मुंबई में खुद को पुलिसकर्मी बताने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

नवी मुंबई में खुद को पुलिसकर्मी बताने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने ठाणे में 15 लाख रुपये के चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए

ठाणे
 पुणे के एक निवासी को नवी मुंबई स्थित एक होटल में काम करने वाली उसकी महिला मित्र की बर्खास्तगी रद्द कर उसे नौकरी पर बहाल किए जाने के लिए खुद को पुलिसकर्मी के तौर पर पेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोलखे इलाके में आरोपी सलमान ताजमुद्दीन मुलानी का होटल प्रबंधक के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पनवेल टाउन पुलिस ने 27 मार्च की रात को उसे गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने बताया कि खाकी वर्दी पहने हुए 31 वर्षीय मुलानी ने होटल प्रबंधक पर उसकी प्रेमिका को ‘अन्यायपूर्ण’ तरीके से बर्खास्त करने का आरोप लगाया और उसे तत्काल बहाल करने को कहा। लेकिन सतर्कता बरतते हुए होटल प्रबंधक ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया, जिसके बाद उन्होंने मुलानी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी पुणे के चाकन का रहने वाला है और चिकन की दुकान चलाता है।

पनवेल टाउन पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन ठाकरे ने कहा कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या मुलानी ने पहले भी पुलिस अधिकारी का रूप धारण किया था और दूसरों को धोखा दिया था।

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे
 महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने विदेशों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में एक भर्ती एजेंसी से जुड़े तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मुंबई के दहीसर इलाके के 38 वर्षीय एक व्यक्ति की शिकायत पर आरोपियों मुथु राजू नादर (निदेशक), श्रन्या मुरलीधरन (साझेदार) और अजमुद्दीन मुल्ला (शाखा प्रबंधक) के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने फेसबुक पर विज्ञापन देखने के बाद एजेंसी से संपर्क किया था और विदेश में नौकरी दिलाने के लिए आरोपियों को दो लाख रुपये दिए थे। उसने अपनी शिकायत में कहा कि एजेंसी उसे विदेश में नौकरी नहीं दिला पायी। उसने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपियों ने एक चेक से उसका पैसा लौटाने की पेशकश की लेकिन खाते में अपर्याप्त धनराशि होने के कारण चेक बाउंस हो गया।

शिकायतकर्ता ने कहा कि जब उसने अपना पैसा मांगा तो उसे कथित तौर पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी गयी।

पीड़ित इस साल जनवरी में शहर के वागले एस्टेट इलाके में स्थित एजेंसी के कार्यालय में पहुंचा और उसे मालूम चला कि कंपनी बंद हो गयी है।

श्रीनगर पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि पीड़ित ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दी और पुलिस ने कुछ दिन पहले तीनों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। पुलिस को संदेह है कि आरोपियों ने करीब 250 लोगों से ठगी की है।

पुलिस ने ठाणे में 15 लाख रुपये के चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए

ठाणे
 महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने दिल्ली से एक चोर को गिरफ्तार करने के बाद पिछले सप्ताह एक दुकान से चोरी किए करीब 15 लाख रुपये के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी फिरोज उर्फ मोनू नईम खान 20 और 21 मार्च की मध्यरात्रि को भायंदर में मोबाइल की एक दुकान का ताला तोड़कर उसमें घुसा और 16.71 लाख रुपये के 22 से अधिक महंगे फोन लेकर फरार हो गया।

मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) मदन बल्लाल ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी खुफिया के आधार पर मुंबई में बांद्रा निवासी खान (29) का पता लगाया जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पाया गया।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस उत्तर प्रदेश पहुंची तो खान दिल्ली चला गया था।

बल्लाल ने बताया कि खान को बुधवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से 14.56 लाख रुपये के 20 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।