शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला 6 घंटे पहले निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को 6 घंटे पहले आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम 6 घंटे पहले फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को 6 घंटे पहले बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश 6 घंटे पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ 6 घंटे पहले ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ 6 घंटे पहले ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ 6 घंटे पहले ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ 6 घंटे पहले जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ 6 घंटे पहले जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर 7 घंटे पहले बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन 7 घंटे पहले PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस 7 घंटे पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन 7 घंटे पहले चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी 8 घंटे पहले अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी 8 घंटे पहले मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था 8 घंटे पहले प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल 8 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान 9 घंटे पहले डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर 9 घंटे पहले खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर
राष्ट्रीय

गोला बारूद और टारपीडो ले जाने वाली बार्ज नौका नौसेना के बेड़े में शामिल

गोला बारूद और टारपीडो ले जाने वाली बार्ज नौका नौसेना के बेड़े में शामिल

गोला बारूद, टारपीडो तथा मिसाइलों को लाने-ले जाने में सक्षम बार्ज नौका एलएसएएम-18 नौसेना के बेडे में शामिल की गयी

राष्ट्रीय सैन्य उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सशस्त्र बलों में एकजुटता महत्वपूर्ण: नौसेना प्रमुख

नई दिल्ली
गोला बारूद, टारपीडो तथा मिसाइलों को समुद्र में एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाने-ले जाने में सक्षम तीसरी बार्ज नौका एलएसएएम-18 नौसेना के बेडे में शामिल हो गयी।
नौसेना ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि इस बार्ज नौका को ठाणे के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम शिपयार्ड, मेसर्स सूर्यदिप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया है।
रक्षा मंत्रालय ने इन नौकाओं के निर्माण के लिए मेसर्स सूर्यदीप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ पांच मार्च 2021 में एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। इन नौकाओं के भारतीय नौसेना में शामिल होने से नौसेना की संचालन क्षमता को बढाने एवं अभियानों को पूरा करने में तेजी आयेगी। इन नौकाओं से बांधों, घाटों और बाहरी बंदरगाह पर भारतीय नौसेना के जहाजों के लिए सामान, गोला-बारूद के परिवहन, लदान तथा चढ़ाने-उतारने की सुविधा मिलेगी।
ये छोटे जहाज नौसेना नियमों और भारतीय शिपिंग रजिस्टर के विनियमन के तहत स्वदेशी रूप से तैयार तथा निर्मित किए गए हैं। डिजाइन चरण के दौरान बार्ज नौकाओं का मॉडल परीक्षण विशाखापत्तनम की नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला में किया गया था। ये बार्ज नौकाएं भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल की गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।

राष्ट्रीय सैन्य उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सशस्त्र बलों में एकजुटता महत्वपूर्ण: नौसेना प्रमुख

नई दिल्ली
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने राष्ट्रीय सैन्य उद्देश्यों को हासिल करने के लिए सशस्त्र बलों में एकजुटता और एकीकरण के महत्व पर बल दिया है।

नौसेना के प्रवक्ता ने  बताया कि एडमिरल कुमार ने स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन का दौरा किया और 79 वें स्टाफ कोर्स में भाग ले रहे सशस्त्र बलों के शीर्ष अधिकारियों को संबोधित किया। नौसेना प्रमुख ने भारत की समुद्री विरासत और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्रीय विशिष्टता स्थापित करने में देश के भूगोल के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने आत्मनिर्भरता के सिद्धांतों को लागू करते हुए भारतीय नौसेना के युद्ध के लिए तत्पर, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य के लिए तैयार बल में परिवर्तित होने पर प्रकाश डाला।

एडमिरल कुमार ने समुद्री डकैती के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशनों सहित भारतीय नौसेना द्वारा हाल ही में चलाए गए कुछ अभियानों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने भारत के व्यापार और अन्य समुद्री हितों की रक्षा में नौसेना द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने राष्ट्रीय सैन्य उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए सशस्त्र बलों के भीतर एकजुटता और एकीकरण के महत्व पर भी बल दिया।