गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था 5 मिनट पहले प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था 20 मिनट पहले डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर 20 मिनट पहले खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर जनसंपर्क संचालनालय में संविधान दिवस पर उद्देशिका का सामूहिक वाचन 35 मिनट पहले जनसंपर्क संचालनालय में संविधान दिवस पर उद्देशिका का सामूहिक वाचन कृषि उन्नत योजना:धान का उचित मूल्य मिलने से किसानों के चेहरे पर आई खुशी, शासन की व्यवस्था के प्रति जताया आभार 50 मिनट पहले कृषि उन्नत योजना:धान का उचित मूल्य मिलने से किसानों के चेहरे पर आई खुशी, शासन की व्यवस्था के प्रति जताया आभार छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी DA में 3% बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को वेतन-पेंशन बढ़ने का इंतजार, कब आएगी नई सिफारिश? 1 घंटे पहले DA में 3% बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को वेतन-पेंशन बढ़ने का इंतजार, कब आएगी नई सिफारिश? बिहान से बदली गायत्री की जिंदगी, खेती और मछली पालन से बनीं लखपति दीदी 1 घंटे पहले बिहान से बदली गायत्री की जिंदगी, खेती और मछली पालन से बनीं लखपति दीदी गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, काकरवाड़ा के किसानों की राह हुई आसान 1 घंटे पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, काकरवाड़ा के किसानों की राह हुई आसान Gen Z की प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए किशोर कुमार के ये 10 सदाबहार गाने 1 घंटे पहले Gen Z की प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए किशोर कुमार के ये 10 सदाबहार गाने सेवा सेतु बना सुशासन का माध्यम, हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही मिला आय प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु बना सुशासन का माध्यम, हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही मिला आय प्रमाण पत्र ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 1 घंटे पहले ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 1 घंटे पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 241 ओवर गेंदबाजी के बाद टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, दूसरे टेस्ट में सिराज की वापसी संभव 1 घंटे पहले 241 ओवर गेंदबाजी के बाद टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, दूसरे टेस्ट में सिराज की वापसी संभव 26/11 की बरसी पर मुंबई को बम धमाके की धमकी, अमिताभ का जलसा और दिलजीत का कॉन्सर्ट निशाने पर 2 घंटे पहले 26/11 की बरसी पर मुंबई को बम धमाके की धमकी, अमिताभ का जलसा और दिलजीत का कॉन्सर्ट निशाने पर आईपीएल और टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, बाबा अपराजित ने क्रिकेट को कहा अलविदा 2 घंटे पहले आईपीएल और टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, बाबा अपराजित ने क्रिकेट को कहा अलविदा सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पैकेटबंद फूड पर चेतावनी लेबल लगाना होगा अनिवार्य 2 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पैकेटबंद फूड पर चेतावनी लेबल लगाना होगा अनिवार्य संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह का संदेश, बोले- संविधान की भावना समझना जरूरी 2 घंटे पहले संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह का संदेश, बोले- संविधान की भावना समझना जरूरी ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई 2 घंटे पहले ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण 2 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण
Chhattisgarh

प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की रोड कंडीशन ट्रैकिंग ऐप की समीक्षा प्रदेश की 150 से अधिक सड़कों का वीडियो आधारित सर्वेक्षण कर ऐप की टेस्टिंग करने के दिए निर्देश रायपुर, 26 नवंबर 2026 प्रदेश...

प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की रोड कंडीशन ट्रैकिंग ऐप की समीक्षा

प्रदेश की 150 से अधिक सड़कों का वीडियो आधारित सर्वेक्षण कर ऐप की टेस्टिंग करने के दिए निर्देश

रायपुर, 26 नवंबर 2026

प्रदेश में ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, नियमित रखरखाव एवं निगरानी व्यवस्था को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शर्मा ने आज रोड कंडीशन ट्रैकिंग ऐप की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ऐप की कार्यप्रणाली, तकनीकी विशेषताओं एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।

अधिकारियों ने बताया कि ऐप में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण की सभी सड़कों को शामिल किया गया है। ऐप के माध्यम से सड़कों की वास्तविक स्थिति की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अंतर्गत सड़कों का वीडियो तैयार कर उसे दिनांक, समय एवं जियो लोकेशन के साथ ऐप में अपडेट किया जाएगा। सड़कों पर स्थित गड्ढों, क्षतिग्रस्त हिस्सों एवं अन्य समस्याओं को भी मैप किया जाएगा। सड़कों की वस्तुस्थिति की निगरानी के लिए सैटेलाइट इमेज का भी उपयोग किया जाएगा।

सड़कों से संबंधित शिकायतों पर हो सकेगी त्वरित कार्रवाई

इस ऐप के माध्यम से किसी भी सड़क के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर उसकी स्थिति की तत्काल निगरानी की जा सकेगी। इससे सड़क संबंधी समस्याओं की पहचान करने, आवश्यक मरम्मत कार्यों का निर्धारण करने तथा शिकायतों के समयबद्ध निराकरण में सहायता मिलेगी।

हर छह माह में होगा सड़कों का सर्वेक्षण, सर्वेक्षण नहीं होने पर जारी होगा अलर्ट

अधिकारियों ने बताया कि ऐप के माध्यम से प्रत्येक छह माह में सड़कों का सर्वेक्षण किया जाएगा। निर्धारित समयावधि में सर्वेक्षण नहीं होने की स्थिति में ऐप में स्वतः अलर्ट जारी होगा, जिससे संबंधित अधिकारियों को लंबित सर्वेक्षण की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इससे सड़कों की नियमित निगरानी एवं रखरखाव की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रदेश की 150 से अधिक सड़कों का वीडियो तैयार कर उनका सर्वेक्षण करने तथा ऐप की सभी तकनीकी विशेषताओं का व्यापक परीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐप के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक मानव संसाधन की शीघ्र भर्ती एवं उन्हें समुचित प्रशिक्षण प्रदान करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मॉनिटरिंग में आने वाली व्यवहारिक समस्याओं की पहचान कर उसके निराकरण के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संचालक अश्वनी देवांगन, मुख्य अभियंता श्री के.के. कटारे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। सचिव भीम सिंह भी बैठक में ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

क्रमांक-11308/उषा किरण/गोपाल