गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला 1 मिनट पहले निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को 1 मिनट पहले आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम 1 मिनट पहले फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को 16 मिनट पहले बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश 16 मिनट पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ 31 मिनट पहले ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ 31 मिनट पहले ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ 31 मिनट पहले ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ 31 मिनट पहले जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ 31 मिनट पहले जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर 47 मिनट पहले बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन 48 मिनट पहले PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस 48 मिनट पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन 1 घंटे पहले चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी 1 घंटे पहले अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी 1 घंटे पहले मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था 2 घंटे पहले प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल 2 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान 2 घंटे पहले डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर 2 घंटे पहले खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर
Chhattisgarh

निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला

29 पुराने श्रम कानूनों को 4 नई श्रम संहिताओं में किया गया समाहित, ऑनलाइन लाइसेंस व रिटर्न प्रक्रिया से भी कराया अवगत धमतरी 26 नवंबर 2026 जिले में लागू चार नवीन श्रम संहिताओं के प्रावधानों...

निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला

इम्पेक्ट न्यूज। धमतरी। 29 पुराने श्रम कानूनों को 4 नई श्रम संहिताओं में किया गया समाहित, ऑनलाइन लाइसेंस व रिटर्न प्रक्रिया से भी कराया अवगत

धमतरी 26 नवंबर 2026

जिले में लागू चार नवीन श्रम संहिताओं के प्रावधानों से निजी अस्पतालों के संचालकों एवं प्रबंधकों को अवगत कराने श्रम विभाग की ओर से कार्यशाला आयोजित की गई। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर बीते दिन कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यशाला में जिले के निजी अस्पतालों के प्रबंधक, चिकित्सक एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। श्रम विभाग के अधिकारियों ने नए श्रम कानूनों के प्रावधानों, कर्मचारियों के अधिकारों तथा नियोजकों की जिम्मेदारियों की विस्तार से जानकारी दी।

कार्यशाला में बताया गया कि पूर्व में प्रचलित 29 श्रम कानूनों को चार नवीन श्रम संहिताओं में समाहित किया गया है। श्रम संहिता 2019 के प्रावधानों के तहत मजदूरी भुगतान, बोनस, कार्यस्थल पर आवश्यक नियमों के पालन तथा दस्तावेजों के संधारण की जानकारी दी गई। वहीं सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 के अंतर्गत ईएसआईसी, बोनस, ग्रेच्युटी सहित श्रमिकों को मिलने वाले लाभ एवं नियोजकों के दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि नई श्रम संहिताओं के तहत नियोजकों को अनुज्ञप्ति प्राप्त करने तथा आवश्यक रिटर्न ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत करने की प्रक्रिया अपनानी होगी। कार्यशाला में अस्पताल संचालकों एवं प्रतिनिधियों ने कार्यस्थल पर आने वाली समस्याओं को साझा किया, जिनका अधिकारियों ने समाधान बताया। नए कानूनों से संबंधित विभिन्न शंकाओं का भी निराकरण किया गया।

श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर श्रम विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि अस्पतालों एवं संस्थानों में कार्यरत श्रमिक और कर्मचारी शासन की योजनाओं के माध्यम से वित्तीय सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पंजीयन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए श्रमिकों को श्रम संसाधन केंद्र अथवा जिला श्रम कार्यालय से संपर्क करने की सलाह दी गई।

शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना के तहत धमतरी शहर में संचालित मुख्य केंद्र एवं अन्य वितरण केंद्रों में पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराने की जानकारी भी साझा की गई। अस्पतालों में कार्यरत श्रमिकों तथा पंजीकृत मरीजों के परिजनों तक इस योजना की जानकारी पहुंचाने की अपील की गई, ताकि जरूरतमंद लोग योजना का लाभ उठा सकें।

कार्यशाला में संयुक्त कलेक्टर प्रीति दुर्गम, क्रिश्चियन अस्पताल के डॉ. एस.के. पटौंदा, गुप्ता अस्पताल के डॉ. सुमित गुप्ता, शिवनंदा अस्पताल के डॉ. विभोर नंदा सहित शहर के विभिन्न अस्पतालों के संचालक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। श्रम विभाग की ओर से श्रम पदाधिकारी, श्रम निरीक्षक विजेन्द्र चंद्राकर, कल्याण अधिकारी महेंद्र वर्मा एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

क्रमांक-161/1426/अमित