मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 2 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 2 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 2 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 2 घंटे पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 2 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 2 घंटे पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 2 घंटे पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 2 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 4 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 4 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 4 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 6 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 6 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 6 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 15 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 15 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 15 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 16 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 16 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 16 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र
राजनीति

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस तमिलनाडु में एआईएडीएमके के साथ हाथ मिला सकती है

चेन्नई
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस तमिलनाडु में एआईएडीएमके के साथ हाथ मिला सकती है। डीएमके से कांग्रेस ने 9 सीटों की मांग की थी लेकिन डीएमके महज 7 सीटें ही दे रही है। तमिलनाडु में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने आईएएनएस को बताया कि कांग्रेस का स्थानीय नेतृत्व एआईएडीएमके के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि हम आगामी लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतना चाहते हैं। एआईएडीएमके हमें 16 सीटें देना चाहती है, तो हम क्यों नहीं उनके साथ गठबंधन करें। कांग्रेस के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि एआईएडीएमके और कांग्रेस एक-दूसरे के हाथ मिलाने के लिए तैयार है। एआईएडीएमके कांग्रेस को 16 सीटें देने का मन बना चुकी है।

सूत्रों ने बताया कि डीएमके द्वारा ज्यादा सीटें नहीं दिए जाने के बाद कांग्रेस ने अपमानित महसूस किया। स्थानीय कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि पार्टी एआईएडीएमके के साथ अच्छा तालमेल स्थापित कर सकती है और इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की अपनी इच्छा को भी मूर्त रूप दे सकती है। हालांकि, अभी तक कांग्रेस ने इसे लेकर एआईएडीएमके को किसी भी प्रकार की हरी झंडी नहीं दी है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आईएएनएस को बताया कि कांग्रेस डीएमके के साथ ही गठबंधन करेगी। वेणुगोपाल ने आगे कहा कि हम सीट शेयरिंग को लेकर डीएमके नेतृत्व के साथ बातचीत कर रहे हैं और हम डीएमके के साथ अपना गठबंधन जारी रखेंगे।

2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने तमिलनाडु की 9 में से आठ सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस को थानी सीट पर हार का सामना करना पड़ा था, जहां ओ.पी. रवीन्द्रनाथन ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ई.वी.के.एस. इलांगोवन को हराया था। एआईएडीएमके ने 2019 के लोकसभा से लेकर 2021 के विधानसभा चुनाव तक एनडीए के साथ गठबंधन किया। सितंबर 2023 में एआईएडीएमके ने बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए से नाता तोड़कर अपना खुद का गठबंधन बनाने का ऐलान किया था। 2019 के आम चुनावों में एआईएडीएमके को कुल वोटों का लगभग 33 प्रतिशत मिले थे।