Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Politics

आरपीआई प्रमुख रामदास अठावले ने यूपी में की एक लोकसभा सीट की मांग

लखनऊ

 रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख और केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास अठावले ने आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी से उत्तर प्रदेश में एक सीट की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में बीजेपी के सहयोगी गठबंधन को सभी 80 सीटों पर विजयी हासिल करने में मदद करेगी।

अठावले ने कहा कि एक वक्त ऐसा भी था, जब उनकी पार्टी प्रदेश में काफी मजबूत थी, लेकिन बहुजन समाज पार्टी के आगमन के बाद उनकी पार्टी राजनीतिक मोर्चे पर कमजोर हो गई, लेकिन अब मायावती की अगुवाई में बसपा बिल्कुल भी मजबूत नहीं है।

कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बात करते हुए अठावले ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ठीक उसी तरह से विफल होंगे, जैसे इससे पहले हो चुके हैं। अठावले ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव भारत के संविधान का सम्मान नहीं करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं। उन्होंने नवनिर्मित संसद भवन का नाम भी 'संविधान भवन' रखा है।