मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 1 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 1 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 1 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 1 घंटे पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 1 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 1 घंटे पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 1 घंटे पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 1 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 3 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 3 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 3 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 5 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 5 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 5 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 13 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 14 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 14 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 15 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 15 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 15 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र
राष्ट्रीय

जेल में लश्कर का खेल, कैदी बनाए जा रहे थे आतंकी;NIA की 17 जगह छापेमारी

नई दिल्ली
बेंगलुरु की जेल में आतंकी बनाए जाने के खेल को लेकर एनआईए सात राज्यों में 17 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बता दें कि इस मामले की जांच एनआईए एक साल से कर रही है। लश्कर के आतंकी टी नसीर पर आरोप है कि वह बेंगलुरु सेंट्रल जेल के अंदर भी कैदियों को आतंकी बनाने में लगा हुआ था। इसके अलावा बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट मामले में भी एनआईए जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु में कई जगहों पर एनआईए की रेड पड़ी। 17 लोकेशन पर अब भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु ब्लास्ट के तार भी इस रैडिकलाइजेशन के रैकेट के साथ जुड़े हो सकते हैं।

बेंगलुरु की जेल में हथियार और वॉकी टॉकी मिलने के बाद बेंगलुरु सिटी पुलिस ने जुलाई 2023 में एक केस दर्ज किया था। जेल से 7 पि्तौल, 4 हैंड ग्रेनेड और 45 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। ऐसे में साफ हो गया है कि शुक्रवार बेंगलुरु के फेमस कैफे में हुए ब्लास्ट का कनेक्शन प्रिजनर रैडिकलाइजेशन से भी है। सोमवार को ही एजेंसी को रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट का मामला सौंपा गया है और एक दिन  बाद ही एनआईए ने छापेमारी शुरू कर दी है। बता दें कि जेल में आतंकी बनाने के मामले में एनआीए ने पहले ही आठ लोगों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की थी जिसमें टी नसीर भी शामिल है। वहीं दो संदिग्ध फरार भी हैं।

कैसे चलता था जेल में खेल

बता दें कि नसीर केरल के कन्नूर का रहने वाला है। साल 2013 से ही वह बेंगलुरु सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। वहीं इस मामले में आरोपी जुनैद अहमद और सलमान खान विदेश भाग गए। इन दोनों को नसीर ने जेल में ही आतंकी बना दिया था। इसके अलावा भी कई कैदी नसीर के संपर्क में थे। इसमें सैयद सुहैल खान, मोहम्मद उमर, जाहिद तबरेज, सैयद मुदासिर पाशा, मोहम्मद फैसल रब्बानी का नाम शामिल है। इन  पांचों लोगों के खिलाफ चार्जशीट में एजेंसी ने और भी कई आरोप लगाए हैं। इनके खिलाफ यूएपीए, विस्फोटक पदार्थ कानून और आर्म्स ऐक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है।

एनआईए ने बताया था. नसीर किसी तरह करके इन सबको अपने बैरेक में शिफ्ट करवाता था। इसके बाद उन्हें आतंकी बनाने और माइंडवॉश करने में जुट जाता था। इसके बाद इन लोगों को भी और लोगों को लश्कर में शामिल करवाने के लिए तैयार कर देता था।  जुनैद जेल से छूटने के बाद कुछ और अपराधों में भी शामिल हुआ और फिर विदेश भाग गया। जानकारी के मुताबिक वह विदेश से लश्कर की आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिंग करता है। इसके अलावा सलमान के साथ मिलकर वह हथियार और गोला बारूद सप्लाई करवाता है ताकि आत्मघाती हमले करवाए जा सकें।