मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 1 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 1 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 1 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 1 घंटे पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 1 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 1 घंटे पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 1 घंटे पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 1 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 3 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 3 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 3 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 5 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 5 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 5 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 13 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 14 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 14 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 15 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 15 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 15 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र
राष्ट्रीय

जब दोनों किडनी काम करना बंद कर देती है तो बच्चों में किडनी रोगों के लिए पेरेटोनियल डायलिसिस है सस्ता और आसान उपाय

नई दिल्ली
जब दोनों किडनी काम करना बंद कर देती है तो शरीर से वेस्ट प्रोडक्ट निकालने का काम नहीं हो पाता है। इस स्थिति में वयस्कों में हिमो डायलिसिस किया जाता है। आमतौर पर लोग इसी के बारे में जानते हैं परंतु इसके अलावा पेरिटोनियल डायलिसिस भी होता है, जिसे आम भाषा में पानी का डायलिसिस भी कहा जाता है। इसमें पेट के अंदर एक खास तरह का पानी डाला जाता है, जिसकी मदद से शरीर के टाक्सिक तत्व और एक्स्ट्रा पानी बाहर निकाला जाता है। यह जानकारी रविवार को नार्थ बंगाल मेडिकल कालेज दार्जिलिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. सुमंत्रा ने पीडियाट्रिक्स नेफ्रोलाजी अपटेड्स विषय पर आयोजित कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि हिमो डायलिसिस की तरह पेरिटोनियल डायलिसिस की प्रक्रिया के लिए बड़ी मशीन और सुविधाएं आवश्यक नहीं होती, इसलिए इसे आसानी से किया जा सकता है। साथ ही हिमो डायलिसिस की प्रक्रिया बड़ों के लिए बेहतर होती है परंतु कम उम्र के बच्चों के लिए यह प्रक्रिया जटिल होती है। इसलिए बच्चों के केस में पेरिटोनियल डायलिसिस बेहतर विकल्प होता है। इसके लिए बड़े सेटअप और जटिल ट्रेनिंग की जरूरत भी नहीं होती है। इसलिए गांवों के अस्पताल में भी इसे आसानी से कम खर्च में किया जा सकता है।

छोटे शहरों तक पेरिटोनियल डायलिसिस पहुंचाने का प्रयास
कांफ्रेंस की आर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डा. शिल्पा सक्सेना ने बताया, बच्चों की किडनी की बीमारियों में किस समय कौन सी दवा देनी चाहिए, स्टेरायड का प्रयोग कब करना चाहिए और नई रिसर्च क्या चल रही है, जिनसे बेहतर फायदे मिलेंगे इन सभी विषयों पर बाहर से आए विशेषज्ञों ने जानकारी दी। साथ ही बताया कि भारत में पेरिटोनियल डायलिसिस को आए हुए 40 वर्ष से अधिक समय हो गया है, लेकिन इसकी पहुंच बड़े शहरों तक ही सीमित है। छोटे शहरों और गांवों तक यह अभी नहीं पहुंच पाई है, जहां इसकी ज्यादा जरूरत है। इसका सबसे बड़ा कारण लाजिस्टिक, ट्रेंड स्टाफ और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने इसके लिए विशेष हैंड्स आन वर्कशाप का आयोजन किया। डा. प्रियंका जैन और सेक्रेटरी डा. सौरभ पिपरसानिया ने बताया कांफ्रेंस में प्रदेश भर से 100 से अधिक शिशु रोग विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पीडियाट्रिक्स डायलिसिस, बच्चों में एक्यूट किडनी इंजुरी, मैनेजमेंट आफ स्टेरायड, हायपरटेंशन गाइडलाइन इन चिल्ड्रन, यूटीआइ मैनेजमेंट जैसे विषय पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी।

डायरिया और डिहाइड्रेशन के कारण किडनी इंजुरी की आशंका
नई दिल्ली से आई डा. कीर्तिसुधा मिश्रा ने कहा कि किडनी इंजुरी किसी भी उम्र में हो सकती है। यह नवजात से लेकर बड़ों में हो सकती है। भारत में इसका सबसे बड़ा कारण डायरिया और डिहाइड्रेशन है। जब डायरिया और डिहाइड्रेशन बहुत गंभीर हो जाता है तो किडनी इंजुरी की आशंका काफी बढ़ जाती है। बच्चों में किडनी इंजुरी के 80 प्रतिशत मामलों में कारण यही होते हैं। आज के समय यह जरूरी है कि सभी शिशु रोग विशेषज्ञों को पेरिटोनियल डायलिसिस सीख लेना चाहिए।

बच्चों में लगाई जा सकती है एडल्ट की किडनी
नई दिल्ली से आई डा. अदिति सिन्हा ने बताया कि बड़ों की तरह बच्चों में भी किडनी ट्रांसप्लांट होते हैं। इनमें परिवार के ही किसी सदस्य की किडनी का इस्तेमाल किया जाता है। इसे लाइव रिलेटेड ट्रांसप्लांट कहा जाता है और यह बच्चों और बड़ों दोनों में सामान्य है। अगर कोई बच्चा 10 किलो से अधिक वजन का है, तो उसे एडल्ट की किडनी लगाई जा सकती है। बच्चों में किडनी की बीमारी होने का कारण अनुवांशिक, किडनी की बनावट, किडनी के बहाव के रास्ते में रुकावट आदि के कारण होती है। इस दौरान शिशुरोग विशेषज्ञ डा. शरद थोरा, डा. श्रीलेखा जोशी, डा. जीएस पटेल, डा. हेमंत जैन, डा. मुकेश बिड़ला आदि मौजूद थे।