मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 12 मिनट पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 17 मिनट पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 17 मिनट पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 18 मिनट पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 19 मिनट पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 20 मिनट पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 1 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 1 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 1 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 4 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 4 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 4 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 12 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 12 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 13 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 13 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 13 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 14 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 14 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 14 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम
राजनीति

सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वाले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई

नई दिल्ली
सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वाले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है। अदालत का कहना है कि आप एक मंत्री हैं और आपको अंजाम पता होना चाहिए। उदयनिधि तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके सरकार में मंत्री भी हैं। बीते साल सितंबर में उन्होंने सनातन धर्म की तुलना कोरोनावायरस और मलेरिया जैसी बीमारियों से की थी।

दरअसल, उदयनिधि सनातन धर्म को लेकर दिए बयान के चलते उनके खिलाफ दर्ज FIRs को क्लब करने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा, 'आपने अधिकारों का दुरुपयोग किया है…। आपको पता है कि आपने क्या कहा है। आपको नतीजों के बारे में पता होना चाहिए। आप एक मंत्री हैं, आम आदमी नहीं हैं।' स्टालिन की तरफ से कोर्ट में पेश हुए एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है कि वह बयान को उचित नहीं हता रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर डाला कि स्टालिन के खिलाफ 6 राज्यों में FIRs दर्ज हैं और सिर्फ उन्हें एकसाथ करने की अपील कर रहे हैं। इस दौरान कोर्ट ने उन्हें संबंधित हाईकोर्ट में जाने के लिए कहा। सिंघवी ने कहा, 'मुझे 6 उच्च न्यायालयों में जाना पड़ेगा। मैं लगातार इस काम में उलझा रहूंगा…। यह अभियोजन से पहले उत्पीड़न होगा।'

सुनवाई के दौरान सिंघवी ने कासतौर से पत्रकार अर्नब गोस्वामी, अमीष देवगन, भारतीय जनता पार्टी नेता नूपुर शर्मा और मोहम्मद जुबैर से जुड़े मामलों का जिक्र किया। एडवोकेट की तरफ से बार-बार कहने के बाद अदालत याचिका पर विचार करने के लिए तैयार हो गया है। साथ ही मामले पर अगली सुनवाई शुक्रवार को करने की बात कही है।

क्या था मामला
बीते साल 2 सितंबर को उदयनिधि ने कहा था, 'कुछ चीजें हैं, जिन्हें हमें उखाड़ फेंकना होगा और हम सिर्फ उनका विरोध नहीं कर सकते। मच्छरों, डेंगू, कोरोना और मलेरिया ऐसी चीजें हैं, जिनका हम विरोध नहीं कर सकते। हमें उन्हें उखाड़ फेंकना होगा। सनातनम भी ऐसा ही है। विरोध नहीं, इसे जड़ से खत्म करना हमारा पहला काम होना चाहिए।'