शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 48 मिनट पहले भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 53 मिनट पहले खराब हवा पर सरकार को कोर्ट में घसीट सकते हैं नागरिक? क्या कहता है संविधान GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 1 घंटे पहले GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 1 घंटे पहले कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज 1 घंटे पहले पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा 1 घंटे पहले पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी 1 घंटे पहले किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता 2 घंटे पहले पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट 2 घंटे पहले EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट 2 घंटे पहले अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई 2 घंटे पहले धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन 3 घंटे पहले जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 3 घंटे पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 3 घंटे पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 3 घंटे पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत? ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ 3 घंटे पहले ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ 3 घंटे पहले अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका 3 घंटे पहले PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप 3 घंटे पहले पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी अधर में, 2008 का रिकॉर्ड टूटा 3 घंटे पहले संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी अधर में, 2008 का रिकॉर्ड टूटा
राजनीति

राज्यसभा चुनावः क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस अलर्ट मोड में , DK शिवकुमार खुद बने पोलिंग एजेंट

  बेंगलुरु

कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. कर्नाटक की चार सीटों के चुनाव में नंबरगेम कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों की जीत के पक्ष में नजर आ रहा है लेकिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल सेक्यूलर (जेडीएस) गठबंधन ने दो उम्मीदवार उतारकर एक सीट पर पेच फंसा दिया है. बीजेपी और जेडीएस भी अपने दोनों उम्मीदवारों की जीत के दावे कर रहे हैं. सूबे की सत्ता पर काबिज कांग्रेस को भी क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है.

कर्नाटक सरकार के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने हाल ही में आरोप लगाया था कि बीजेपी-जेडीएस की ओर से कांग्रेस विधायकों को प्रलोभन दिए जा रहे हैं. अब वोटिंग वाले दिन भी शिवकुमार क्रॉस वोटिंग की किसी भी संभावना को खारिज करने के लिए खुद मोर्चे पर आ गए. डीके शिवकुमार खुद पोलिंग एजेंट की भूमिका में हैं. डीके शिवकुमार ने यह कदम क्रॉस वोटिंग रोकने और अगर ऐसा होता है तो उसकी जानकारी उन्हें तुरंत हो जाए, इसके लिए उठाया है.

गौरतलब है कि सूबे की हर एक सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रथम वरीयता के 45 वोट चाहिए होंगे. कांग्रेस के 136 विधायक हैं और दो निर्दलियों समेत तीन विधायकों का समर्थन भी उसके पास है. कांग्रेस के पास प्रथम वरीयता के 139 वोट हैं और उसे अपने तीनों उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए 135 वोट की जरूरत है. दूसरी तरफ, बीजेपी और जेडीएस गठबंधन को अपने दोनों उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रथम वरीयता के 90 वोट चाहिए होंगे.

बीजेपी-जेडीएस गठबंधन के पास 85 विधायक हैं जो जरूरी संख्या से पांच कम है. नंबरगेम को समझते हुए कांग्रेस पहले से ही अलर्ट मोड में है. कांग्रेस ने वोटिंग से ठीक पहले की रात अपने विधायकों की मॉक वोटिंग करा उन्हें वोटिंग के लिए ट्रेनिंग भी दी. इसे एक-एक वोट सहेजने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. दरअसल, तीन अन्य समेत पांच विधायक इधर-उधर हुए तो राज्यसभा सीटों का गुणा-गणित बदल सकता है. इसे कांग्रेस भी समझ रही है.