रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू 1 घंटे पहले मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच 1 घंटे पहले दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र 1 घंटे पहले केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल 1 घंटे पहले ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटाने की कवायद तेज, अरुणाचल में दूसरे दौर की सैन्य वार्ता पूरी 1 घंटे पहले भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटाने की कवायद तेज, अरुणाचल में दूसरे दौर की सैन्य वार्ता पूरी 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत 2 घंटे पहले 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील 2 घंटे पहले पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील हाईकोर्ट की जमीन पर ही हो गया अवैध कब्जा, मामले ने जजों को भी चौंकाया 2 घंटे पहले हाईकोर्ट की जमीन पर ही हो गया अवैध कब्जा, मामले ने जजों को भी चौंकाया नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं 2 घंटे पहले नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार 3 घंटे पहले सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग 3 घंटे पहले रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें 3 घंटे पहले कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा 3 घंटे पहले ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार 3 घंटे पहले हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता 3 घंटे पहले बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट 4 घंटे पहले महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद 4 घंटे पहले भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल 4 घंटे पहले सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें 4 घंटे पहले भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड 5 घंटे पहले भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड
राष्ट्रीय

5 हजार किमी की 8 राज्यों में पुलिस की दौड़, हल्द्वानी हिंसा मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी

हल्द्वानी.

हल्द्वानी हिंसा में वांटेड अब्दुल मलिक को पुलिस 16 दिन बाद शुक्रवार की देररात दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मलिक की गिरफ्तारी के लिए देश के आठ राज्यों की खाक छानी थी। इसमें नौ टीमों में 45 पुलिस कर्मियों को लगाया था। इसके बाद मात्र ढाई सौ किमी की दूरी पर मलिक मिल गया।

हल्द्वानी के वनभूलपुरा में बीते आठ फरवरी को सरकारी जमीन पर बने मदरसा और धार्मिक स्थल को हटाने गई पुलिस का लोगों ने विरोध कर दिया था। पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद हिंसा भड़क गई। विरोध में लोगों ने वनभूलपुरा थाना समेत कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच हजार अज्ञात समेत 16 आरोपियों को नामजद किया था। जिसमें अलग-अलग तीन मुकदमे दर्ज हुए थे। मुकदमों में अब्दुल मलिक पहले नंबर पर था।

इस मामले में पुलिस अब तक सात वांटेड समेत 82 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। पुलिस ने गृह मंत्रालय से दोनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करा दिया था। पूरे नेपाल बॉर्डर पर वांटेड मलिक के पोस्टर चस्पा कर दिए गए। पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए उत्तराखंड, यूपी, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, मध्यप्रदेश और चंड़ीगढ़ तक दबिशें दीं, लेकिन मलिक पुलिस को दिल्ली में मिला, लेकिन उसके बेटे को अभी भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वांटेड की लिस्ट में अब्दुल मलिक गिरफ्तार होने वाला आठवां आरोपी है।

तीन सौ किलोमीटर की दूरी पर पकड़ा गया
नैनीताल पुलिस ने मलिक की गिरफ्तारी के लिए आठ राज्यों में दबिशें दीं। 16 दिन में करीब पांच हजार किमी का सफर मलिक को गिरफ्तार करने के लिए किया। इसमें कई दिनों तक पुलिस कर्मी अपने घर तक नहीं पहुंच पाए। लेकिन बीते शुक्रवार की रात मात्र तीन सौ किमी की दूरी पर दिल्ली में मलिक की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली है। पुलिस कर्मियों ने बताया कि दबिश के लिए मुंबई से लेकर गुजरात, बिहार, समेत कई राज्यों में गई। कई परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

2019 में अवैध निर्माण तोड़ने का किया था विरोध
पुलिस के मुताबिक मलिक का बगीचा के पास ही सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कराया गया था। सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण की कार्रवाई को लेकर उस समय भी विभाग ने कार्रवाई की थी। पुलिस की मानें तो उस समय पर भी अब्दुल मलिक ने इसका विरोध किया था। मामला शांत होने के बाद दोबारा उस जगह पर निर्माण कार्य कराना शुरू कर दिया था। हालांकि आठ फरवरी के बाद जब पुलिस ने कर्फ्यू के दौरान पूरी जगह को समतल किया तब उस स्थान को भी कब्जे में ले लिया।

इतने किमी दौड़ी पुलिस (दूरी हल्द्वानी से)
शहर  दूरी किमी में
दिल्ली  296
गुजरात 1387
मुंबई 1715
चंडीगढ़ 439
भोपाल 863
बिहार 925
कुल 5625 किमी

जानिए कब-कब क्या हुआ?
08 फरवरी नजूल भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण के दौरान भड़की हिंसा
09 फरवरी तीन केस दर्ज, जिसमें 16 नामजद व पांच हजार अज्ञात शामिल
11 फरवरी सपा नेता के भाई सहित पांच आरोपियों की गिरफ्तारी
15 फरवरी मलिक व उसके बेटे अब्दुल मोईद के खिलाफ लुकआउट जारी
16 फरवरी अब्दुल मलिक, उसके बेटे सहित नौ लोगों को वांटेड घोषित किया
17 फरवरी अब्दुल मलिक समेत पांच वांटेड की संपत्ति कुर्क की कार्रवाई हुई
21 फरवरी अब्दुल मलिक समेत सभी वांटेड के पोस्टर चस्पा किए गए
23 फरवरी पुलिस ने सात वांटेड समेत 79 आरोपियों को जेल भेजा।
23 फरवरी पुलिस ने दिल्ली से वांटेड अब्दुल मलिक को गिरफ्तार किया