रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू 1 घंटे पहले मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच 1 घंटे पहले दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र 1 घंटे पहले केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल 1 घंटे पहले ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटाने की कवायद तेज, अरुणाचल में दूसरे दौर की सैन्य वार्ता पूरी 1 घंटे पहले भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटाने की कवायद तेज, अरुणाचल में दूसरे दौर की सैन्य वार्ता पूरी 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत 2 घंटे पहले 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील 2 घंटे पहले पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील हाईकोर्ट की जमीन पर ही हो गया अवैध कब्जा, मामले ने जजों को भी चौंकाया 2 घंटे पहले हाईकोर्ट की जमीन पर ही हो गया अवैध कब्जा, मामले ने जजों को भी चौंकाया नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं 2 घंटे पहले नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार 3 घंटे पहले सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग 3 घंटे पहले रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें 3 घंटे पहले कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा 3 घंटे पहले ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार 3 घंटे पहले हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता 3 घंटे पहले बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट 4 घंटे पहले महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद 4 घंटे पहले भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल 4 घंटे पहले सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें 4 घंटे पहले भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड 5 घंटे पहले भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड
राष्ट्रीय

यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब हरिद्वार तक जाएगी यह MEMU ट्रेन; रेल मंत्रालय की मंजूरी

हरिद्वार.

रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेल मंत्रालय ने ऊना-सहारनपुर रेल सेवा के हरिद्वार तक विस्तार को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी है। उन्होंने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद किया। ठाकुर ने कहा कि इससे क्षेत्रवासियों विशेषतौर पर हरिद्वार जाने वाले तीर्थयात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।

अनुराग ठाकुर की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'हिमाचल के यात्रीगण ट्रेन से सीधा हरिद्वार तक जा सकें, इस सुविधा के लिए मैंने व्यक्तिगत रूप से रेलमंत्री से मिलकर अनुरोध किया था। मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि रेलमंत्री ने हरिद्वार तक रेल सेवा विस्तार को मंजूरी प्रदान कर दी है।' ऊना हिमाचल प्रदेश का एकमात्र जिला है, जो रेलवे की बड़ी लाइन से जुड़ा है। ऊना हिमाचल-सहारनपुर MEMU ट्रेन पहले ऊना से सहारनपुर के लिए जाती थी। अब यह ट्रेन अपने रूट में हरिद्वार को भी शामिल करने वाली है। निश्चित तौर पर इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे से जुड़े अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के लिए 1838 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी गई है, जो पिछले वर्षों की तुलना में बढ़ोतरी को दर्शाता है। अनुराग ठाकुर ने ऊना जिले में हुए बुनियादी ढांचे में सुधार और दूसरी रेलवे परियोजनाओं का भी जिक्र किया। इसमें लोहारली खड्ड पर डबल-लेन पुल की मंजूरी और दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन प्रमुख हैं।

ऊना से वृंदावन के लिए बस सेवा
हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुछ दिनों पहले ऊना के लोगों एक और सौगात दी थी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही ऊना से वृंदावन के लिए एचआरटीसी का बस रूट संचालित किया जाएगा। अग्निहोत्री ने कहा कि जिला ऊना के कण-कण में देवी-देवताओं का वास है। जिले के काफी स्थानों पर भव्य मंदिर है, जोकि स्थानीय जनता की आस्था के केंद्र है। उन्होंने कहा कि जिले में प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर, डेरा बाबा रूद्रा नंद जी महाराज आश्रम व बाबा बाल जी महाराज के आश्रम हैं। ये काफी लंबे समय लोगों को धर्म के मार्ग पर ले जाकर प्रभु चरणों में जोड़ने के साथ सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करने का कार्य कर रहे हैं। बाबा बाल जी महाराज ने बाबा बाल आश्रम से वृंदावन तक HRTC बस सर्विस शुरू करने की अपील की थी। आश्रम में आयोजित होने वाले प्रत्येक धार्मिक आयोजनों को बेहतर ढंग तरीके से आयोजित करने के लिए सरकार का सहयोग अहम है।