शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
काशी में सजेगा शतरंज का महाकुंभ, 500 से ज्यादा खिलाड़ी और 22 ग्रैंडमास्टर दिखाएंगे दम 1 घंटे पहले काशी में सजेगा शतरंज का महाकुंभ, 500 से ज्यादा खिलाड़ी और 22 ग्रैंडमास्टर दिखाएंगे दम KIA का बड़ा बदलाव, Seltos-Sonet समेत तीन कारों के कई वेरिएंट बंद 1 घंटे पहले KIA का बड़ा बदलाव, Seltos-Sonet समेत तीन कारों के कई वेरिएंट बंद मंगल ग्रह पर मिला बर्फ का विशाल भंडार, 3 KM लंबी दीवार ने चौंकाया 1 घंटे पहले मंगल ग्रह पर मिला बर्फ का विशाल भंडार, 3 KM लंबी दीवार ने चौंकाया SIR पर 9 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्ष की याचिका पर EC से जवाब तलब 1 घंटे पहले SIR पर 9 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्ष की याचिका पर EC से जवाब तलब गगनयान मिशन को फिर लगा झटका! दिसंबर 2026 में नहीं होगी लॉन्चिंग, फरवरी 2027 तक बढ़ा इंतजार 1 घंटे पहले गगनयान मिशन को फिर लगा झटका! दिसंबर 2026 में नहीं होगी लॉन्चिंग, फरवरी 2027 तक बढ़ा इंतजार रेलवे का बड़ा बदलाव! अब ग्रुप में ट्रेन टिकट बुक कराना होगा आसान, बल्क बुकिंग के नियम बदले 2 घंटे पहले रेलवे का बड़ा बदलाव! अब ग्रुप में ट्रेन टिकट बुक कराना होगा आसान, बल्क बुकिंग के नियम बदले नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा 2 घंटे पहले नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी 2 घंटे पहले भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार 2 घंटे पहले ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट 2 घंटे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला 2 घंटे पहले AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला दिल्ली-एनसीआर बनेगा भारत की वेडिंग इकोनॉमी का सबसे बड़ा केंद्र, 25 दिनों में 7.5 लाख करोड़ का होगा कारोबार 2 घंटे पहले दिल्ली-एनसीआर बनेगा भारत की वेडिंग इकोनॉमी का सबसे बड़ा केंद्र, 25 दिनों में 7.5 लाख करोड़ का होगा कारोबार ‘करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी होने से जोखिम’, सुप्रीम कोर्ट ने कानून बनाने की जरूरत पर केंद्र से मांगा जवाब 3 घंटे पहले ‘करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी होने से जोखिम’, सुप्रीम कोर्ट ने कानून बनाने की जरूरत पर केंद्र से मांगा जवाब ‘भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं’, विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव 3 घंटे पहले ‘भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं’, विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 13 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 14 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 15 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 15 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 15 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 15 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
राजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलों को एमपी कांग्रेस प्रमुख ने खारिज किया

नई दिल्ली
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलों को एमपी कांग्रेस प्रमुख ने खारिज किया है। राज्य में कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने दावा किया है कि कमलनाथ से उनकी फोन पर बात हुई है, जिसमें उन्होंने (कमलनाथ) साफ किया है कि वे कांग्रेसी थे, हैं और हमेशा रहेंगे। उन्होंने मीडिया में चल रहीं बातों को गलत बताया है। मालूम हो कि बीते दिन छिंदवाड़ा से नौ बार के सांसद कमलनाथ अचानक दिल्ली आ गए थे, जिसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे अपने बेटे नकुलनाथ और कई अन्य विधायकों के साथ बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

कांग्रेस नेता कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया, "अभी मेरी कमलनाथ जी से बात हुई है, उन्होंने कहा कि जीतू मीडिया में जो ये बातें आ रही हैं ये भ्रम है। मैं कांग्रेसी था, हूं और रहूंगा। लोकतंत्र में हार जीत होती रहती है। हर परिस्थिति में उन्होंने दृढ़ता से कांग्रेस के विचार के साथ अपना जीवन जिया है और आगे भी कांग्रेस के विचार के साथ अंतिम सांस तक जीवन जिाएंगे। ये उनकी खुद की भावना है जो उन्होंने मुझसे कहा है।"

इससे पहले, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी कहा था कि कमलनाथ ने अपनी राजनीतिक यात्रा सबसे पुरानी पार्टी से शुरू की और वह इसे नहीं छोड़ेंगे। सिंह ने कहा कि वह और अन्य कांग्रेस नेता एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के संपर्क में थे। राज्यसभा सदस्य ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''हम सभी कमलनाथ को दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा जी (संजय गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बाद) का तीसरा बेटा मानते थे।'' सिंह ने कहा, "कमलनाथ जी हमेशा कांग्रेस के साथ रहे हैं। वह एक सच्चे कांग्रेस नेता हैं। उन्हें मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, एआईसीसी महासचिव और एमपी कांग्रेस प्रमुख सहित सभी पद मिले हैं। उनका चरित्र ऐसा है कि वह केंद्रीय एजेंसियों ईडी, आईटी या सीबीआई के दबाव में नहीं आएंगे।'' उन्होंने कहा, ''ऐसी सभी अटकलों का सबसे बड़ा खंडन यह है कि कमलनाथ अब भी भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं या कांग्रेस से इस्तीफा नहीं दिया है।''

कमलनाथ के कई करीबी विधायक दिल्ली पहुंचे
वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ के बीजेपी में जानें की अटकलों के बीच करीब आधा दर्जन करीबी विधायक रविवार दिल्ली पहुंच गए। दिग्गज नेता के करीबी सूत्रों ने बताया कि इनमें से तीन विधायक छिंदवाड़ा से हैं, जबकि इस क्षेत्र से अन्य तीन विधायक दिल्ली जाने के लिए तैयार हैं। छिंदवाड़ा से नौ बार सांसद और वर्तमान में इस सीट से विधायक कमलनाथ एक पूर्व मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें नवंबर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। ये विधायक कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं। वहीं, कुछ कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों ने दावा किया कि कमलनाथ के वफादार और पूर्व राज्य मंत्री लाखन घनघोरिया भी उनके साथ दिल्ली में डेरा डाले हुए थे। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना ने छिंदवाड़ा में संवाददाताओं से कहा कि विधानसभा में हार के बाद जिस तरह से कमलनाथ को राज्य इकाई प्रमुख के पद से हटाया गया, उससे वह आहत हैं।