शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा 1 घंटे पहले नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी 1 घंटे पहले भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार 1 घंटे पहले ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट 1 घंटे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला 1 घंटे पहले AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला दिल्ली-एनसीआर बनेगा भारत की वेडिंग इकोनॉमी का सबसे बड़ा केंद्र, 25 दिनों में 7.5 लाख करोड़ का होगा कारोबार 1 घंटे पहले दिल्ली-एनसीआर बनेगा भारत की वेडिंग इकोनॉमी का सबसे बड़ा केंद्र, 25 दिनों में 7.5 लाख करोड़ का होगा कारोबार ‘करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी होने से जोखिम’, सुप्रीम कोर्ट ने कानून बनाने की जरूरत पर केंद्र से मांगा जवाब 2 घंटे पहले ‘करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी होने से जोखिम’, सुप्रीम कोर्ट ने कानून बनाने की जरूरत पर केंद्र से मांगा जवाब ‘भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं’, विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव 2 घंटे पहले ‘भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं’, विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 12 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 13 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 14 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 14 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 14 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 14 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 14 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 14 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 14 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 14 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 15 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 15 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम
राजनीति

कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलों ने कांग्रेस को डैमेज कंट्रोल के मोड में ला दिया

नई दिल्ली  
मध्य प्रदेश के कद्दावर कांग्रेस नेता कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलों ने कांग्रेस को डैमेज कंट्रोल के मोड में ला दिया है। सूत्रों की मानें तो पार्टी नेता विधायकों से संपर्क साधने में जुट गए हैं। सबसे बड़ा खतरा यह कि लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले यह कहीं नेताओं के बड़े पलायन में ना तब्दील हो जाए। सूत्रों ने बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी, विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार एवं अन्य शीर्ष नेता विधायकों से एक-एक करके बात कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश के जो कांग्रेस नेता डैमेज कंट्रोल की कोशिशों में जुटे हैं, उनकी नजरें कमलनाथ और उनके बेटे एवं सांसद नकुलनाथ के करीबी माने जाने वाले विधायकों, पूर्व विधायकों और कांग्रेस पदाधिकारियों पर हैं। माना जा रहा है कि विधायकों के एक बड़े समूह के पाला बदलने से मध्य प्रदेश में कांग्रेस कमजोर होगी। यही नहीं यदि बड़ी संख्या में टूट होती है तो दल-बदलुओं को दल-बदल विरोधी कानून से भी बचाया जा सकेगा।

मौजूदा वक्त में चर्चा में जिन नेताओं के नाम हैं, उनमें पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, सुखदेव पांसे, विधायक सतीश सिंह सिकरवार, संजय उइके, नीलेश उइके, सोहन वाल्मिकी, विजय चौरे, कमलेश शाह और लखन घनगोरिया शामिल हैं। पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि कमलनाथ ने अभी तक भाजपा में शामिल होने का फैसला नहीं किया है, लेकिन इतना साफ है कि यदि वह कोई बड़ा कदम उठाते हैं तो वह अनुभवी नेता का अनुसरण करेंगे।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का कहना है कि राजनीति में केवल तीन चीजें मायने रखती हैं – मान, सम्मान और स्वाभिमान… जब इन्हें ठेस पहुंचती है, तो एक नेता बड़े फैसले लेने के लिए बाध्य होता है। फिलहाल जो खबरें सामने आ रही हैं केवल अटकलें हैं। यदि एक कद्दावर नेता जिसने अपने जीवन के 40 साल कांग्रेस को समर्पित कर दिए हैं, उसे वह सम्मान नहीं मिलता जिसके वह हकदार है, तो वह बड़े फैसले लेने के लिए बाध्य है। हम चार दशकों से उनके अनुयायी हैं और उनका अनुसरण करते रहेंगे।

सज्जन सिंह वर्मा और पांसे उन विधायकों में से हैं जो इस समय कमलनाथ के साथ दिल्ली में हैं। यदि कमलनाथ भाजपा में जाते हैं तो कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका होगा। दरअसल, भाजपा पिछले लोकसभा चुनावों में अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश कर रही है। वह ज्यादा ताकत के साथ चुनावी समर में उतरने की योजना पर काम कर रही है। गौर करने वाली बात यह कि अटकलों का कमलनाथ ने खंडन नहीं किया है। खबरों के मुताबिक, बीजेपी नेतृत्व कई हफ्तों से कमलनाथ के संपर्क में है।