शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न 6 मिनट पहले मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन 6 मिनट पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त 6 मिनट पहले बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग 7 मिनट पहले धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह 22 मिनट पहले चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म 23 मिनट पहले O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 37 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार 1 घंटे पहले 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश 1 घंटे पहले बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान 1 घंटे पहले बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन 1 घंटे पहले समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी 1 घंटे पहले जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह 1 घंटे पहले बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप 1 घंटे पहले जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास 2 घंटे पहले जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया 2 घंटे पहले Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग 2 घंटे पहले नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार 3 घंटे पहले रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 3 घंटे पहले सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड?
मनोरंजन

‘रब से है दुआ’ में धीरज धूपर के अपोजिट लीड रोल निभाएंगी सीरत कपूर और येशा रुघानी

मुंबई

जी टीवी के शो ‘रब से है दुआ’ ने अपनी दिलचस्प कहानी के साथ दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है, जहां एक औरत अपने शौहर की दूसरी शादी करने की ख्वाहिश पर सवाल उठाती है। इस शो की लीड कास्ट – अदिति शर्मा (दुआ), करणवीर शर्मा (हैदर) और रिचा राठौर (गजल) ने दर्शकों को उनकी सीट से बांध लिया है।

हालांकि अब 21 फरवरी से इस शो में 22 साल का एक पीढ़ी का लीप आएगा, जहां अदिति शर्मा की जगह एक्टर रेमन कक्कड़ बुजुर्ग हो चुकी दुआ के रोल में नजर आएंगी। वो अब परिवार की सशक्त मुखिया के रूप में नजर आएंगी, जिन्होंने फैमिली बिजनेस की कमान संभाल ली है। यह शो अब दुआ की बेटियों – इबादत (हैदर और गजल की बेटी) और मन्नत (हैदर और दुआ की बेटी) का सफर दिखाएगा, जो आपस में सौतेली बहनें हैं। दोनों बहनें उस कानून के गलत इस्तेमाल के खिलाफ हैं, जो मर्दों को एक से ज्यादा शादी करने की इजाजत देता है। दोनों मानती हैं कि कुछ मर्द अपनी बेवफाई को जायज ठहराने के लिए इस कानून का गलत फायदा उठाते हैं। लेकिन किस्मत का खेल देखिए कि दोनों की जिंदगी भी उसी मोड़ पर आ जाती है, जहां दोनों को ही सुभान नाम के एक ही लड़के से मोहब्बत हो जाती है। हाल ही में हमने जाना कि इस शो में टेलीविजन के दिल की धड़कन धीरज धूपर, सुभान का रोल निभाएंगे और अब स्पॉटलाइट टैलेंटेड एक्ट्रेस सीरत कपूर और येशा रुघानी की ओर है, जो क्रमश: मन्नत और इबादत का रोल निभाती नजर आएंगीं। दोनों सौतेली बहनों के बीच बड़ा गहरा रिश्ता है, लेकिन प्यार और जिंदगी को लेकर दोनों का अलग-अलग नजरिया है। इबादत एक शांत मिजाज की तहजीब वाली लड़की है, जिसे शायरियों से प्यार है। उसके लिए उसकी फैमिली ही सबकुछ है। दूसरी ओर, मन्नत एक बेपरवाह और बेबाक लड़की है, जिसका गुस्सैल स्वभाव अक्सर उसके लिए अच्छे और बुरे का फर्क मिटा देता है, खासतौर पर तब, जब उसकी ख्वाहिशें उस पर हावी होने लगती हैं। सीरत कपूर ने कहा, मैं मन्नत का किरदार निभाने को लेकर बेहद उत्साहित हूं जो आज के जमाने की जोश से भरी लड़की है।

वो सबकुछ हासिल करना चाहती है और जिंदगी को लेकर उसका बड़ा बेपरवाह रुख है। वो अपने परिवार को बहुत चाहती है, लेकिन दूसरों की खुशी से पहले अपनी खुशी देखती है। मैं पर्दे पर मन्नत का किरदार निभाने को लेकर काफी उत्सुक हूं। हम इस नए सफर पर चलने के लिए तैयार हैं और मुझे उम्मीद है कि इस सफर में हमें दर्शकों का प्यार मिलेगा। येशा रुघानी ने कहा, मैं इबादत का रोल निभा रही हूं जो बड़ी सहनशील, आत्मविश्वास से भरी और तमीजदार लड़की है। उसे शायरियों से बहुत प्यार है। वो बड़ी क्रिएटिव मिजाज की है और फैशन डिजाइनिंग करना चाहती है क्योंकि वो दुआ की तरह बनने की हसरत रखती है। मैं उसके किरदार की अलग-अलग परतें दिखाने और धीरज धूपर, रेमन कक्कड़ और सीरत कपूर जैसे एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह वाकई एक शानदार सफर होने वाला है और मुझे इसका बेसब्री से इंतजार है।