गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 2 मिनट पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 16 मिनट पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 16 मिनट पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 16 मिनट पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 16 मिनट पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 16 मिनट पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 17 मिनट पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 31 मिनट पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 47 मिनट पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 1 घंटे पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 1 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 1 घंटे पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन 1 घंटे पहले UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम 1 घंटे पहले चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 1 घंटे पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 1 घंटे पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 1 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 1 घंटे पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 1 घंटे पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र
D-Bilaspur-Division

IAS रानू साहूअभी जेल में ही रहेंगी, कोयला घोटाले में हाईकोर्ट से खारिज हुई जमानत याचिका

बिलासपुर
 कोयला घोटाले में जेल में बंद IAS रानू साहू की जमानत याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जिसका फैसला आज सार्वजनिक कर दिया गया है। इस फैसले के बाद आरोपी आईएएस रानू साहू की मुश्किलें बढ़ गई है। हाईकोर्ट ने रानू साहू की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। 8 जनवरी को रानू साहू की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए पहले दोनों पक्षों की दलील सुनी, फ़िर फैसला सुरक्षित रखा था। हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसका मतलब अभी रानू साहू को जेल में ही रहना पड़ेगा।

22 जुलाई को गिरफ्तार हुईं थी रानू साहू

प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने छत्तीसगढ़ में लगातार कार्रवाई कर रही है। कोयला घोटाला मामले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय ने 2 साल से ज्यादा का समय दिया है। इस दौरान राज्य में कई जगह छापे और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन्ही में से एक आइएएस रानू साहू (निलंबित) को बीते साल 22 जुलाई को गिरफ्तार किया था। तब से लेकर अब तक रानू साहू जेल में बंद हैं। इससे पहले निचली कोर्ट से उनकी जमानत याचिका खारिज हुई थी। ईडी की ओर से रानू साहू पर कोयला घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय की टीम अक्टूबर 2022 से ही अवैध वसूली मामले में कार्रवाई कर रही है। 2010 बैच की IAS अधिकारी रानू साहू को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद 22 जुलाई 2023 को सस्पेंड कर दिया था। इसके पहले 21 जुलाई 2023 को रानू साहू के देवेंद्र नगर स्थित सरकारी घर पर ED ने छापा भी मारा। चौबीस घंटे से ज्यादा तक जांच के बाद ED ने 22 जुलाई की सुबह IAS रानू साहू को गिरफ्तार कर लिया।

540 करोड़ रुपये के कोल घोटाले में आइएएस रानू साहू, सौम्या चौरसिया, समीर विश्नोई, एसएस नाग, सूर्यकांत तिवारी को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा कुछ कारोबारी और छोटे अफसरों को भी ईडी ने गिरफ्तार किया है। वहीं कुछ कांग्रेसी नेता भी जांच के दायरे में हैं।

35 से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ ACB में FIR

छत्तीसगढ़ में एसीबी ने ईडी के आवेदन पर कोयला घोटाला मामले में एफ़आइआर दर्ज की है। दर्ज एफ़आइआर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988, संशोधित अधिनियम 2018 की धारा 7,7A,12, धारा 420 और 120 बी की धारा लगी है। इस मामले में 35 आरोपी हैं। इसमें सौम्या चौरसिया, समीर बिश्नोई, रानू साहू, संदीप कुमार नायक, शिवशंकर नाग, सूर्यकांत तिवारी, मनीष उणध्याय, रौशन कुमार सिंह, निखिल चंद्राकर, रामगोपाल अग्रवाल, देवेन्द्र सिंह यादव, रामप्रताप सिंह, विनोद तिवारी, अमरजीत भगत के साथ कई कांग्रेस नेताओं और अन्य के नाम शामिल हैं।