रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 1 मिनट पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग 8 मिनट पहले बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 17 मिनट पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज 18 मिनट पहले ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत 31 मिनट पहले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त 36 मिनट पहले अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. 36 मिनट पहले दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र 52 मिनट पहले जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल 1 घंटे पहले अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम 1 घंटे पहले बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार 1 घंटे पहले New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज 1 घंटे पहले ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना 1 घंटे पहले ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन 1 घंटे पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? 1 घंटे पहले एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 1 घंटे पहले गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ 1 घंटे पहले इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, दिल्ली से पटना तक जानें नए रेट 2 घंटे पहले एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, दिल्ली से पटना तक जानें नए रेट
Breaking News

तेन्दुपत्ता तोड़ता था इसलिए समझता हूं उनका दर्द – लखमा

मंत्री कवासी लखमा की पहल के बाद शुरू हुआ तेंदुपत्ता खरीदी। सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाकर की जा रही खरीदी। बस्तर इम्पेक्ट से मंत्री कवासी लखमा ने की चर्चा कहा तेंदुपत्ता खरीदी में अगर गड़बड़ी बर्दास्त नहीं।

कवासी लखमा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन

सतीश चाडंक. सुकमा।

बस्तर में आदिवासियों के जीवन में तेंदुपत्ता अहम होता है इसलिए इन इलाकों में तेंदुपत्ता को हरा सोना कहत हैं लेकिन इस बार कोरोना वायरस के कारण तेंदुपत्ता निविदा को लेकर कई दिक्कते आई। उन तमाम परेशानियों को लेकर वनमंत्री व मुख्यमंत्री से चर्चा की उन्होने मेरी बातों को गंभीरता से लिया उसका परिणाम यह है कि आज सुकमा जिले में तेंदुपत्ता खरीदी शुरू हो चुका हैं इसका लाभ आदिवासियों के अलावा व्यापारियों को भी मिलेगा। उक्त बाते केबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने इम्पेक्ट से चर्चा करते हुए कही।

48 लाट में से मात्र 5 लाट की हुई निविदा

वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के 48 लाट में से मात्र 5 लाट की निविदा हुई है जिसे ठेकेदारों ने खरीदी का अधिकार लिया है। जिसमें मिसीगुड़ा, बोड़केल, एर्राबोर 1 और एर्राबोर 2 शामिल है। बाकी 43 लाट की खरीदी वन विभाग कर रहा है। जिसमें से मुरतोंड़ा, पुसपाल व गुमा समितियों की खरीदी शुरू हो चुकी है। इस साल 90400 मानक बोरा का लक्ष्य रखा गया है। प्रति मानक बोरा 4000 रू. से खरीदा जा रहा है।

मास्क व सेनेटाईजर कर रहे कर्मचारी उपयोग

इम्पेक्ट से चर्चा में टीआर मरई एसडीओ वन विभाग ने बताया कि तेंदुपत्ता खरीदी भी करवाना अनिर्वाय है और कोरोना वायरस से सावधानी भी बरतनी आवश्यक है। इसलिए वन विभाग के द्वारा तेंदुपत्ता खरीदी केन्द्र पर मास्क लगाकर खरीदा जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों को भी बगैर मास्क लगाऐं आने की अनुमति नहीं दी जा रही हैं इसके अलावा खरीदी कर रहे और ग्रामीणों को सेनेटाईजर भी किया जा रहा है। ताकि कोरोना से बचते हुए तेंदुपत्ता खरीदी की जाए।

मंत्री कवासी लखमा के प्रयास हुए सफल

तेंदुपत्ता खरीदी को लेकर लगातार प्रदेश के मंत्री व कोंटा विधायक कवासी लखमा लगे हुए थे। जिले के अधिकांश लाटों की निविदा निरस्त हो गई थी। इधर तेंदुपत्ता खरीदी को लेकर ग्रामीण परेशान थे। ऐसे समय में मंत्री कवासी लखमा ने लगातार वनमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक चर्चा की उसके उपरांत 5 जगहों पर ठेकेदारों की खरीदी का अधिकार दिया गया और बाकी जगहों पर विभाग के द्वारा खरीदी किया जा रहा है।

आदिवासियों के हित में सोनिया गांधी व भूपेश बघेल के नेत्तृव वाली सरकार काम कर रही

चर्चा में मंत्री कवासी लखमा ने बताया कि मैंने बहुत साल तेंदुपत्ता तोड़ा है। इसलिए तेंदुपत्ता को लेकर एक आदिवासी के जीवन में क्या परेशानी आती है यह समझता हूं। उन्होंने बताया कि तेंदुपत्ता को लेकर पहले भी कई आंदोलन किए थे और आज भी सरकार के समक्ष अपनी बातें रखी। जिनको प्रदेश के मुख्यमंत्री व वनमंत्री ने गंभीरता से लिया। लखमा ने कहा आदिवासियों के हित में सोनिया गांधी व भूपेश बघेल के नेत्तृव वाली सरकार काम कर रही है। यही कारण है कि कोरोनो जैसी महामारी के बीच सरकार तेंदुपत्ता खरीद रही है। आज 4 हजार प्रति मानक बोरा खरीदा जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तेंदुपत्ता खरीदी को लेकर वो गंभीर रहे। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *