शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 2 मिनट पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 2 मिनट पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 2 मिनट पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 2 मिनट पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 17 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 17 मिनट पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 18 मिनट पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 57 मिनट पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 1 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 1 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 2 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 3 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 3 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 3 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 4 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत 4 घंटे पहले परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया 4 घंटे पहले अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया बीजापुर में नक्सली डंप से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद, कुल कीमत 4.53 करोड़ रुपये 4 घंटे पहले बीजापुर में नक्सली डंप से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद, कुल कीमत 4.53 करोड़ रुपये अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल 5 घंटे पहले अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं

स्व-सहायता समूहों से मिल रहे आजीविका के अवसर, मशरूम उत्पादन से बढ़ा रहीं आमदनी मास्टर ट्रेनर बनकर दूसरी महिलाओं को भी दे रहीं प्रशिक्षण रायगढ़, 28 नवम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप महिलाओं को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं

इम्पेक्ट न्यूज। रायगढ़। स्व-सहायता समूहों से मिल रहे आजीविका के अवसर, मशरूम उत्पादन से बढ़ा रहीं आमदनी

मास्टर ट्रेनर बनकर दूसरी महिलाओं को भी दे रहीं प्रशिक्षण

रायगढ़, 28 नवम्बर 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्व-सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के नए अवसरों से जोड़कर उन्हें आर्थिक गतिविधियां अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। शासन की योजनाओं, प्रशिक्षण और आर्थिक सहयोग से महिलाएं अपनी पहचान बनाने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।

ऐसी ही प्रेरक कहानी रायगढ़ जिले के ग्राम धनागर की कमला चौधरी की है, जिन्होंने स्व-सहायता समूह से जुड़कर मशरूम उत्पादन को अपनी आजीविका का साधन बनाया है। आज वे न केवल इससे अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर रही हैं, बल्कि मास्टर ट्रेनर के रूप में दूसरी ग्रामीण महिलाओं को भी मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

कमला चौधरी रुक्मणी स्व-सहायता समूह से जुड़ीं और नियमित बैठकों में भाग लेकर बचत की शुरुआत की। समूह के माध्यम से उन्हें आजीविका के विभिन्न साधनों और शासन की योजनाओं की जानकारी मिली। आवश्यकता पड़ने पर समूह से कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा मिली। वहीं, अपनी बचत के आधार पर बैंक से भी ऋण प्राप्त हुआ। इस आर्थिक सहयोग ने उन्हें आजीविका के नए अवसर अपनाने और अपने कार्यों को आगे बढ़ाने का अवसर दिया। मशरूम उत्पादन से मिली आय की नई राह

कमला ने बैंक से मिले ऋण का उपयोग खेती, पशुपालन और मशरूम उत्पादन जैसे आजीविका के कार्यों में किया। मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिलने के बाद उन्होंने ऑयस्टर तथा पैरा पुटू मशरूम का उत्पादन शुरू किया। लगातार मेहनत और अभ्यास से उन्होंने इस कार्य की तकनीक में दक्षता हासिल की। धीरे-धीरे मशरूम उत्पादन उनके लिए अतिरिक्त आमदनी का महत्वपूर्ण जरिया बन गया। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी मदद मिली।

मास्टर ट्रेनर बनकर दूसरी महिलाओं को भी कर रहीं प्रेरित मशरूम उत्पादन में अनुभव और दक्षता हासिल करने के बाद कमला चौधरी अब मास्टर ट्रेनर के रूप में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। वे विभिन्न स्थानों पर जाकर ग्रामीण महिलाओं को मशरूम उत्पादन की तकनीक, इसकी प्रक्रिया और इसे आजीविका के रूप में अपनाने के तरीकों का प्रशिक्षण देती हैं। उनके प्रयासों से अन्य महिलाएं भी घर और गांव में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर आय अर्जित करने के लिए प्रेरित हो रही हैं।

कमला चौधरी बताती हैं कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया। समूह की नियमित बचत, ऋण सुविधा और प्रशिक्षण ने उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने तथा अपनी पहचान बनाने का अवसर दिया। अपनी सफलता के लिए उन्होंने शासन की योजनाओं और स्व-सहायता समूह के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

स.क्र./192/चंद्राकर