शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन 14 मिनट पहले युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 16 दुकानों का चालान 14 मिनट पहले गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 16 दुकानों का चालान श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता 15 मिनट पहले श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत 29 मिनट पहले धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत 29 मिनट पहले घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 30 मिनट पहले धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग 30 मिनट पहले 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश 42 मिनट पहले तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण 44 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित 44 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत 45 मिनट पहले ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, आसानी से बेचा धान, किसान अशोक कुमार को मिली सहूलियत 45 मिनट पहले घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, आसानी से बेचा धान, किसान अशोक कुमार को मिली सहूलियत नक्सलवाद से निपटने वाले C-60 कमांडो की नई भूमिका, अब शहरों में संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा 47 मिनट पहले नक्सलवाद से निपटने वाले C-60 कमांडो की नई भूमिका, अब शहरों में संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत 59 मिनट पहले सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित 59 मिनट पहले जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी 59 मिनट पहले समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी अनुसूचित जाति उप योजना के तहत 24 किसानों को मिला धनिया का आधार बीज 1 घंटे पहले अनुसूचित जाति उप योजना के तहत 24 किसानों को मिला धनिया का आधार बीज छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था विशेष लेख : धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान 1 घंटे पहले विशेष लेख : धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी
राष्ट्रीय

नक्सलवाद से निपटने वाले C-60 कमांडो की नई भूमिका, अब शहरों में संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा

नक्सलवाद से निपटने वाले C-60 कमांडो की नई भूमिका, अब शहरों में संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा

गढ़चिरौली
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में तीन दशक से अधिक समय तक नक्सलवाद के खिलाफ मोर्चा संभालने वाले C-60 कमांडो अब एक नई भूमिका में नजर आ सकते हैं. राज्य शासन के सूत्रों के अनुसार सरकार ने इन विशेष कमांडो दस्तों को अर्बन वारफेयर यानी शहरी युद्ध संचालन का प्रशिक्षण देने का फैसला किया है. इसका उद्देश्य भविष्य में शहरों में किसी भी असाधारण सुरक्षा चुनौती या शांति व्यवस्था से जुड़ी स्थिति का प्रभावी तरीके से सामना करना है.

नक्सलवाद खत्म होने के बाद भी खत्म नहीं होगी भूमिका
सूत्रों का कहना है कि गढ़चिरौली में सशस्त्र माओवादी गतिविधियां काफी हद तक समाप्त होने के बावजूद C-60 की आवश्यकता बनी हुई है. शासन का मानना है कि नक्सलवाद के कमजोर पड़ने का मतलब यह नहीं कि इन कमांडो का काम समाप्त हो गया है. इसके बजाय उनकी भूमिका को और व्यापक बनाया जाएगा ताकि बदलती सुरक्षा चुनौतियों के मुताबिक उनका उपयोग किया जा सके.

जंगलों के माहिर कमांडो अब सीखेंगे अर्बन वारफेयर
घने जंगलों में ऑपरेशन चलाने और कठिन परिस्थितियों में अभियान संचालित करने के लिए पहचाने जाने वाले C-60 कमांडो को अगले दो से तीन वर्षों में चरणबद्ध तरीके से शहरी युद्ध कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वे शहरी इलाकों में सुरक्षा संबंधी विशेष परिस्थितियों से निपटने में भी सक्षम होंगे. सरकार का मानना है कि आधुनिक सुरक्षा चुनौतियां केवल जंगलों तक सीमित नहीं हैं. ऐसे में प्रशिक्षित और अनुभवी बल को नई परिस्थितियों के अनुरूप तैयार करना जरूरी है.

गढ़चिरौली में बनी रहेगी तैनाती
फिलहाल C-60 कमांडो पहले की तरह गढ़चिरौली में ही तैनात रहेंगे. खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र के जंगलों में सशस्त्र माओवादी गतिविधियां कमजोर हुई हैं लेकिन खतरा पूरी तरह खत्म नहीं माना जा सकता. छत्तीसगढ़ में सक्रिय कुछ माओवादी समूह भविष्य में गढ़चिरौली के जंगलों में शरण लेने की कोशिश कर सकते हैं. यही वजह है कि क्षेत्र में सुरक्षा बलों की मौजूदगी को अभी भी जरूरी माना जा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ से कुछ क्षेत्रों में CRPF की वापसी की चर्चा के बीच महाराष्ट्र में इसकी तैनाती पर फिलहाल कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा. हालांकि अगले वर्ष के मध्य तक गढ़चिरौली में तैनात CRPF की कुछ कंपनियों को अन्य स्थानों पर भेजा जा सकता है. इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने की योजना है.

1990 में हुई थी C-60 की स्थापना
C-60 महाराष्ट्र पुलिस का विशेष नक्सल विरोधी कमांडो दस्ता है जिसकी स्थापना दिसंबर 1990 में तत्कालीन गढ़चिरौली पुलिस अधीक्षक के.पी. रघुवंशी ने की थी. बाद में 1994 में इसकी दूसरी शाखा भी बनाई गई. इस दस्ते का नाम शुरुआती 60 कमांडो की पहली टुकड़ी के आधार पर रखा गया था. इस बल का आदर्श वाक्य "वीरभोग्या वसुंधरा" है. इसकी सबसे बड़ी ताकत स्थानीय युवाओं की भर्ती मानी जाती है जिन्हें इलाके के जंगलों, स्थानीय भाषाओं और भौगोलिक परिस्थितियों की गहरी जानकारी होती है. पिछले 30 वर्षों में C-60 कमांडो ने कई जोखिम भरे अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है. वर्तमान में भी यह दस्ता जंगलों में विस्फोटकों का पता लगाने, उन्हें निष्क्रिय करने और रोड क्लीयरेंस जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में जुटा हुआ है.