शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 16 दुकानों का चालान अभी-अभी गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 16 दुकानों का चालान श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता अभी-अभी श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत 15 मिनट पहले धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत 15 मिनट पहले घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 15 मिनट पहले धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग 15 मिनट पहले 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण 30 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित 30 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत 30 मिनट पहले ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, आसानी से बेचा धान, किसान अशोक कुमार को मिली सहूलियत 30 मिनट पहले घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, आसानी से बेचा धान, किसान अशोक कुमार को मिली सहूलियत सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत 45 मिनट पहले सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित 45 मिनट पहले जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी 45 मिनट पहले समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी अनुसूचित जाति उप योजना के तहत 24 किसानों को मिला धनिया का आधार बीज 45 मिनट पहले अनुसूचित जाति उप योजना के तहत 24 किसानों को मिला धनिया का आधार बीज छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था विशेष लेख : धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान 1 घंटे पहले विशेष लेख : धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी बुमराह का विकेटों के लिए सूखा जारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया करियर का तीसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड 1 घंटे पहले बुमराह का विकेटों के लिए सूखा जारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया करियर का तीसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन से उद्यमिता विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद: विशेषज्ञ 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन से उद्यमिता विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद: विशेषज्ञ हरियाली से संवर रहा खिसोरा का भविष्य, बंजर भूमि पर विकसित हो रहा हरित उद्यान 1 घंटे पहले हरियाली से संवर रहा खिसोरा का भविष्य, बंजर भूमि पर विकसित हो रहा हरित उद्यान
व्यापार

श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता

हितग्राहियों को लाभान्वित करने अधिकारी बेहतर प्रदर्शन करें- श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन श्रम मंत्री एवं सचिव ने विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर की समीक्षा रायपुर, 27 नवम्बर 2026 प्रदेश के श्रम, वाणिज्य एवं उद्योग...

श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। हितग्राहियों को लाभान्वित करने अधिकारी बेहतर प्रदर्शन करें- श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन

श्रम मंत्री एवं सचिव ने विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर की समीक्षा

रायपुर, 27 नवम्बर 2026

प्रदेश के श्रम, वाणिज्य एवं उद्योग तथा वाणिज्यिक कर मंत्री श्री देवांगन ने आज श्रम विभाग की विभागीय बैठक लेकर जिलावार एवं योजनावार प्रदर्शन की समीक्षा की। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिकों के कल्याण में प्रदेश सरकार द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी व जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता है। श्रम मंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गम्भीरता दिखाएं और बेहतर प्रदर्शन करें।

महानदी मंत्रालय के भूतल स्थित समिति कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में श्रम मंत्री ने आगे कहा कि श्रमिकों के कल्याण व उनके हितों की रक्षा किस तरह से हो, इस पर अधिकारियों को विचार मंथन करने की आवश्यकता है और इसके लिए अधिकारी पूरी शिद्दत और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करें। साथ ही शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में अपनी भूमिका निभाएं।

उन्होंने जिलों से आए श्रम अधिकारियों को पंजीयन के उपरांत पात्रतानुसार अधिकांश योजनाओं का लाभ श्रमिकों को दिलाने तथा उद्योगों का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

श्रम विभाग के सचिव एवं श्रम आयुक्त हिमशिखर गुप्ता ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी 33 जिले से आए श्रम अधिकारियों की योजनावार समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ई-केवायसी, छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम-2011, ऑनलाइन रैण्डम निरीक्षण, विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतें एवं उनका निराकरण, बस्तर मुन्ने व नियद नेल्ला नार योजना 2.0 में विभागीय प्रगति, श्रम अन्न योजना के तहत संचालित केन्द्रों की स्थिति तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से संबंधित बिंदुओं पर सिलसिलेवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

साथ ही छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल के तहत संचालित मिनीमाना महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, दीदी ई-रिक्शा योजना की प्रगति एवं क्रियान्वयन की भी जिलावार तथा योजनावार समीक्षा की।

इसी तरह उन्होंने छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल के तहत पंजीयन, वित्तीय लक्ष्य एवं प्राप्ति तथा विभिन्न योजनाओं में लाभान्वितों की जानकारी ली। इसके अलावा उपादान भुगतान अधिनियम-2012, बंधक श्रमिक पुनर्वास और बाल श्रमिक पुनर्वास नीति की प्रगति व समीक्षा की। इस अवसर पर अपर श्रमायुक्त द्वय एसएल जांगड़े एवं श्रीमती सविता मिश्रा, प्रभारी संचालक औद्योगिक सुरक्षा मनीष श्रीवास्तव सहित सहायक श्रमायुक्त, जिलों से आए श्रम पदाधिकारी और बीओसीडब्ल्यू व औद्योगिक सुरक्षा के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

11362/राठौर/सिन्हा