शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत 1 मिनट पहले धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत 1 मिनट पहले घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 1 मिनट पहले धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग 1 मिनट पहले 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण 16 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित 16 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत 16 मिनट पहले ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, आसानी से बेचा धान, किसान अशोक कुमार को मिली सहूलियत 16 मिनट पहले घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, आसानी से बेचा धान, किसान अशोक कुमार को मिली सहूलियत सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत 31 मिनट पहले सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित 31 मिनट पहले जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी 31 मिनट पहले समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी अनुसूचित जाति उप योजना के तहत 24 किसानों को मिला धनिया का आधार बीज 31 मिनट पहले अनुसूचित जाति उप योजना के तहत 24 किसानों को मिला धनिया का आधार बीज छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था 46 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था विशेष लेख : धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान 46 मिनट पहले विशेष लेख : धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी 46 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी बुमराह का विकेटों के लिए सूखा जारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया करियर का तीसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड 48 मिनट पहले बुमराह का विकेटों के लिए सूखा जारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया करियर का तीसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन से उद्यमिता विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद: विशेषज्ञ 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन से उद्यमिता विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद: विशेषज्ञ हरियाली से संवर रहा खिसोरा का भविष्य, बंजर भूमि पर विकसित हो रहा हरित उद्यान 1 घंटे पहले हरियाली से संवर रहा खिसोरा का भविष्य, बंजर भूमि पर विकसित हो रहा हरित उद्यान रायपु : 11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत 1 घंटे पहले रायपु : 11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत प्रदेश के स्कूलों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन 1 घंटे पहले प्रदेश के स्कूलों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन
Chhattisgarh

उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

पॉक्सो एक्ट, बाल अधिकारों एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की दी गई जानकारी उत्तर बस्तर कांकेर, 27 नवंबर 2026 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में संचालित अखिल भारतीय विद्यालय जागरूकता अभियान ‘सुरक्षित...

उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

इम्पेक्ट न्यूज। कांकेर। पॉक्सो एक्ट, बाल अधिकारों एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की दी गई जानकारी

उत्तर बस्तर कांकेर, 27 नवंबर 2026

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में संचालित अखिल भारतीय विद्यालय जागरूकता अभियान ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत आज जिला पंचायत सभाकक्ष कांकेर में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के 200 एवं उससे अधिक विद्यार्थियों वाले विद्यालयों से नामित शिक्षकों को पॉक्सो एक्ट, बाल अधिकारों, व्यक्तिगत एवं ऑनलाइन सुरक्षा तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती रीना लारिया ने पॉक्सो एक्ट, 2012 के विभिन्न प्रावधानों, बच्चों के कानूनी अधिकारों तथा लैंगिक अपराधों से बच्चों के संरक्षण के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यालयों में पॉक्सो बॉक्स (शिकायत पेटी) स्थापित करने तथा प्रत्येक सप्ताह विद्यालय की गठित समिति के समक्ष शिकायत पेटी खोलकर प्राप्त शिकायतों का अवलोकन करने के निर्देशों से शिक्षकों को अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में ऐसा सुरक्षित वातावरण बनाया जाए, जहां बच्चे बिना किसी भय या संकोच के अपनी शिकायतें एवं समस्याएं साझा कर सकें। साइबर सेल के अभिषेक साहू ने साइबर अपराधों से बचाव, इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर बुलिंग के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने ओटीपी, पासवर्ड एवं अन्य गोपनीय जानकारियां किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने तथा ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सतर्कता बरतने के उपाय बताए।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष द्वारा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो एक्ट) के संबंध में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ का शुभारंभ 10 अक्टूबर 2026 को किया गया था। अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों को उनके अधिकारों, व्यक्तिगत एवं ऑनलाइन सुरक्षा, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, निःशुल्क विधिक सहायता तथा बाल संरक्षण सेवाओं के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती शांति प्रभु जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग समीर पाण्डेय, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती रीना लारिया, साइबर सेल से अभिषेक साहू, चाइल्ड लाइन समन्वयक अमित बघेल, बाल मनोविज्ञान विशेषज्ञ डॉ. योगेश प्रजापति, अभिषेक जैन एवं उनकी टीम, बाल कल्याण समिति के प्रतिनिधि, पॉक्सो अधिनियम के सामाजिक कार्यकर्ता एवं सहायक व्यक्ति तथा बाल संरक्षण समिति की अध्यक्ष श्रीमती बुलबु वैद्य सहित अन्य विशेषज्ञ उपस्थित रहे।