शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हरियाली से संवर रहा खिसोरा का भविष्य, बंजर भूमि पर विकसित हो रहा हरित उद्यान 1 मिनट पहले हरियाली से संवर रहा खिसोरा का भविष्य, बंजर भूमि पर विकसित हो रहा हरित उद्यान रायपु : 11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत 1 मिनट पहले रायपु : 11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत प्रदेश के स्कूलों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन 1 मिनट पहले प्रदेश के स्कूलों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन रायगढ़ में 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी 16 मिनट पहले रायगढ़ में 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रॉक बैंड प्रतिभाओं को मिलेगा सीधे मंच पर प्रस्तुति का अवसर 46 मिनट पहले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रॉक बैंड प्रतिभाओं को मिलेगा सीधे मंच पर प्रस्तुति का अवसर ’फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर 29 नवंबर को जिले में होगा ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन’ 46 मिनट पहले ’फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर 29 नवंबर को जिले में होगा ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन’ ’गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा’ 46 मिनट पहले ’गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा’ ’छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल’ 46 मिनट पहले ’छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल’ ’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नारायणपुर से 11 यात्रियों का दल तीर्थयात्रा पर रवाना’ 46 मिनट पहले ’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नारायणपुर से 11 यात्रियों का दल तीर्थयात्रा पर रवाना’ ’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’ 1 घंटे पहले ’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’ मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली 1 घंटे पहले पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल 1 घंटे पहले स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल नक्सली डंप से बरामद 10 लाख रुपये पर प्रशासन ने मंगाई दावा-आपत्ति 1 घंटे पहले नक्सली डंप से बरामद 10 लाख रुपये पर प्रशासन ने मंगाई दावा-आपत्ति सुदूर अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बिहान की पहल, सक्षम केंद्र में दीदियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण 1 घंटे पहले सुदूर अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बिहान की पहल, सक्षम केंद्र में दीदियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे 1 घंटे पहले तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं 2 घंटे पहले बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी 2 घंटे पहले तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़ 2 घंटे पहले नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़
Chhattisgarh

प्रदेश के स्कूलों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन

छत्तीसगढ़ी एवं स्थानीय बोलियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए होंगी विविध प्रतियोगिताएं निबंध, भाषण, वाद-विवाद एवं लोकगीत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा रायपुर, 27 नवंबर 2026 छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश...

प्रदेश के स्कूलों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। छत्तीसगढ़ी एवं स्थानीय बोलियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए होंगी विविध प्रतियोगिताएं

निबंध, भाषण, वाद-विवाद एवं लोकगीत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

रायपुर, 27 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जिलों के शासकीय विद्यालयों में 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में छत्तीसगढ़ी भाषा, स्थानीय भाषाओं, बोलियों एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता, सम्मान और स्वीकार्यता बढ़ाना है। इस संबंध में संस्कृति विभाग द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

महतारी भाखा सम्मान सप्ताह के अंतर्गत मिडिल स्कूल, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा में अभिव्यक्ति के साथ स्थानीय कला, संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

*‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ प्रतियोगिता होंगी आयोजित*

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मिडिल स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता तथा 28 नवंबर को छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा रायपुर में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में 30 नवंबर को मिडिल स्कूलों में भाषण प्रतियोगिता, 1 दिसंबर को हाई स्कूलों में वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा 2 दिसंबर को लोकगीत प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। हायर सेकेंडरी स्कूलों में 3 दिसंबर को निबंध और 4 दिसंबर को भाषण प्रतियोगिता होगी।

वहीं 5 दिसंबर को महाविद्यालय स्तर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।निबंध प्रतियोगिता के लिए अधिकतम 200 शब्द एवं 45 मिनट की समय-सीमा निर्धारित की गई है। भाषण, वाद-विवाद एवं लोकगीत प्रतियोगिताओं के लिए प्रत्येक प्रतिभागी को अधिकतम पांच मिनट का समय दिया जाएगा। प्रतियोगिताओं के लिए निर्णायक मंडल एवं आयोजन स्थल का चयन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा।

*विजेता विद्यार्थियों को किया जाएगा पुरस्कृत*

प्रदेश के सभी जिलों में मिडिल, हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संस्कृति विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र के माध्यम से पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ी एवं स्थानीय महतारी भाखा की गरिमा और संस्कृति का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रतिदिन आयोजित गतिविधियों, प्रतिभागियों की संख्या एवं विजेता विद्यार्थियों की नामवार जानकारी निर्धारित प्रारूप में संस्कृति विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी।

*महतारी भाखा सम्मान सप्ताह नई पीढ़ी को अपनी भाषाई एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल*

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की स्थापना 14 अगस्त 2008 को हुई थी। आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ी एवं अन्य स्थानीय भाषाओं और बोलियों के अनुसंधान, दस्तावेज संकलन, साहित्य सृजन, अनुवाद, प्रचार-प्रसार तथा प्रशासनिक कार्य व्यवहार में छत्तीसगढ़ी भाषा के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। महतारी भाखा सम्मान सप्ताह का आयोजन नई पीढ़ी को अपनी भाषाई एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

11347/शेखर