मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 43 मिनट पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 53 मिनट पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 1 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 1 घंटे पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 1 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 1 घंटे पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 1 घंटे पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 1 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 2 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 2 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 2 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 5 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 5 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 5 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 13 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 13 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 14 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 14 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 14 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 14 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र
मनोरंजन

मनोज बाजपेयी ने धुरंधर पर दिया बयान, प्रोपेगेंडा फिल्मों को लेकर छिड़ी नई बहस

मनोज बाजपेयी ने धुरंधर पर दिया बयान, प्रोपेगेंडा फिल्मों को लेकर छिड़ी नई बहस

मनोज बाजपेयी ने हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री की चुप्पी और कुछ फिल्मों को लेकर बात की, जिनपर देश में नफरत फैलाने के आरोप लगते हैं. एक बातचीत में उन्होंने अपनी बेबाकी से कुछ ऐसा बोला कि सोशल मीडिया पर अलग बहस छिड़ी. इसमें आदित्य धर की 3000 करोड़ कमाने वाली फिल्म धुरंधर भी है, जिसपर मनोज ने कुछ कमेंट किया है. यूजर्स का दावा है कि उन्होंने धुरंधर को प्रोपेगेंडा मूवी कहा है.

धुरंधर पर क्या बोल गए मनोज बाजपेयी?
फिल्म धुरंधर को लेकर पिछले काफी समय से यही बहस छिड़ी हुई है कि ये एक प्रोपेगेंडा फिल्म है. मगर कई लोग इसके बचाव में भी उतरे हैं. धुरंधर रिलीज हुए लगभग साल बीत चुका है, लेकिन इसपर चर्चा थम नहीं रही. अब मनोज बाजपेयी ने 4 PM तहजीब से बातचीत के दौरान बॉलीवुड में बनी फिल्मों पर कमेंट किया, जिसपर नफरत फैलाए जाने के आरोप लगे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मनोज बाजपेयी प्रोपेगेंडा फिल्मों पर बात कर रहे थे. इसी दौरान इंटरव्यू लेने वाले ने 'धुरंधर', कश्मीर फाइल्स, केरल फाइल्स जैसी फिल्मों का नाम लिया. इस पर मनोज ने जवाब दिया- जिन फिल्मों को लेकर आपको आपत्ति है, उन्हें आप उंगलियों पर नहीं गिन पाएंगे.

इसके बाद मनोज ने बॉलीवुड में बनने वाली फिल्मों के पुराने फॉर्मूले पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि हिंदी सिनेमा लंबे समय से लड़का-लड़की की प्रेम कहानी और ऐसी फिल्मों के फॉर्मूले पर चलता रहा है, जिनमें अच्छाई की बुराई पर जीत दिखाई जाती है. ऑडियंस सालों से ऐसी फिल्में देखते आ रहे हैं. मनोज के मुताबिक, कभी-कभी इस तरह की फिल्में भी सामने आती हैं और धीरे-धीरे ये हमारी परंपरा का हिस्सा बनती जा रही हैं.

क्यों मनोज से नाराज हैं लोग?
मनोज बाजपेयी के इसी बयान पर यूजर्स काफी नाराज दिखे हैं. एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए कहा कि कुछ ही फिल्मों का असर भी बहुत बड़ा हो सकता है. उसने परमाणु बमों का उदाहरण देते हुए कहा कि संख्या कम होने के बावजूद उनका विनाशकारी प्रभाव पीढ़ियों तक रहता है.

एक अन्य यूजर ने मनोज बाजपेयी की आलोचना करते हुए उनके बयान को पत्नी शबाना रजा को प्रभावित करने से जोड़ दिया और आरोप लगाया कि वह ऐसी फिल्मों को नफरत फैलाने वाली बता रहे हैं. वहीं, एक यूजर ने बॉलीवुड में विचारधारा को लेकर टिप्पणी की कि इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए कुछ खास विचारों के पक्ष में या कुछ राजनीतिक विचारों के खिलाफ बोलने का दबाव रहता है.

हालांकि, कुछ लोगों ने मनोज बाजपेयी का समर्थन भी किया. एक यूजर ने कहा कि बिना किसी डर के अपनी बात रखने के लिए मनोज की तारीफ होनी चाहिए और ऐसा करना हिम्मत का काम है. बता दें कि फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह थे जो एक इंडियन स्पाई एजेंट हमजा बनकर पाकिस्तान में घुसते हैं, और वहां से आतंकवाद खत्म करने का काम करते हैं.

ऋचा चड्ढा का भी किया समर्थन
इसी बातचीत में मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड की चुप्पी पर भी रिएक्ट किया. लोग सवाल उठाते हैं कि देश के कई मुद्दों पर बॉलीवुड के सितारे चुप्पी साधे रहते हैं. इसपर मनोज ने कहा कि लोग सिर्फ कुछ नामों के पीछे पड़े हैं, जो मुद्दों पर नहीं बोलते. जबकि कुछ नामों ने पहले ही अपना पक्ष रखा हुआ है. मगर उनके पक्ष को मान्यता नहीं मिलती. एक्टर ने इसमें एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा का नाम लिया, जो लगातार देश के मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं.

जब होस्ट ने मनोज बाजपेयी के सामने अमिताभ बच्चन का जिक्र किया, तब उन्होंने कहा कि लोग सिर्फ उन्हीं के पीछे क्यों पड़े हैं. उनके मुताबिक, जो कलाकार कुछ कह रहा है और अपनी बेबाकी दिखा रहा है, उसकी आवाज को क्यों नहीं सुना जा रहा. मनोज ने कलाकारों की चुप्पी पर ये भी कहा कि हर कोई बोलने से अपना और अपने परिवार का नुकसान या फायदा देखता है. वो कह रहे हैं कि सभी ने अपना-अपना पक्ष रखा हुआ है. वो खुलकर बॉलीवुड के सपोर्ट में खड़े होते हुए नजर आए हैं.