गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ अभी-अभी ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ 1 मिनट पहले जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ 1 मिनट पहले ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ 1 मिनट पहले ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ 1 मिनट पहले ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ 1 मिनट पहले ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में 1 मिनट पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या 1 मिनट पहले जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील 16 मिनट पहले कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र 16 मिनट पहले निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान डिंडो चौकी के सुपुर्द 16 मिनट पहले दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान डिंडो चौकी के सुपुर्द कलेक्टर ने बरदर धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, अतिरिक्त भंडारण के लिए वैकल्पिक स्थान पहले से चिह्नित करने के निर्देश 16 मिनट पहले कलेक्टर ने बरदर धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, अतिरिक्त भंडारण के लिए वैकल्पिक स्थान पहले से चिह्नित करने के निर्देश धान खरीदी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक 16 मिनट पहले धान खरीदी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक जिला पंचायत की 10 नई दुकानों की नीलामी 11 दिसम्बर को 16 मिनट पहले जिला पंचायत की 10 नई दुकानों की नीलामी 11 दिसम्बर को सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए 2 दिसम्बर तक करें आवेदन 16 मिनट पहले सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए 2 दिसम्बर तक करें आवेदन स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रदेश में प्रथम, सभी 801 अधिकार अभिलेख वितरित 16 मिनट पहले स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रदेश में प्रथम, सभी 801 अधिकार अभिलेख वितरित एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल 46 मिनट पहले एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल परपा में खुलेगा निराश्रित पशुओं के लिए आशियाना 46 मिनट पहले परपा में खुलेगा निराश्रित पशुओं के लिए आशियाना बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी को लगेंगे नए पंख 46 मिनट पहले बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी को लगेंगे नए पंख गौरेला पेंड्रा मरवाही : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार 1 घंटे पहले गौरेला पेंड्रा मरवाही : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
Chhattisgarh

’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’

’जूनियर एवं सीनियर वर्ग के महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, विजेताओं को ट्रॉफी एवं मेडल देकर किया गया सम्मानित’ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, युवाओं...

’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’

इम्पेक्ट न्यूज। नारायणपुर। ’जूनियर एवं सीनियर वर्ग के महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, विजेताओं को ट्रॉफी एवं मेडल देकर किया गया सम्मानित’

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, युवाओं में खेल भावना विकसित करने तथा स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आयोजन 17 एवं 18 नवंबर को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

बस्तर ओलंपिक के तहत सर्वप्रथम 04 एवं 05 नवंबर 2026 को विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इसके अंतर्गत विकासखंड ओरछा के ओरछा एवं कुंदला, कोहकामेटा तथा नारायणपुर के क्रीड़ा परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। जिला स्तरीय आयोजन का शुभारंभ 17 नवंबर को छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप के आतिथ्य में हुआ।

जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में एथलेटिक्स के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, गोला फेंक, तवा फेंक, भाला फेंक, लंबीकूद, ऊंचीकूद एवं 4×100 मीटर रिले रेस सहित तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, कराटे, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकसी, हॉकी एवं वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सभी खेल प्रतियोगिताएं जूनियर एवं सीनियर तथा महिला एवं पुरुष वर्ग में संपन्न हुईं।

प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग की एथलेटिक्स स्पर्धाओं में 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में बुधराम गोटा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में नरसिंह दुग्गा प्रथम रहे। लंबीकूद में शंकर बेंजाम, ऊंचीकूद में साहिल कुमार, गोला फेंक में मनकू, तवा फेंक में राजकुमार पल्लो तथा भाला फेंक में अनत शोरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिले रेस में बुधराम गोटा एवं उनके साथी प्रथम रहे।

इसी वर्ग की टीम स्पर्धाओं में वॉलीबॉल में रामकृष्ण मिशन आश्रम, खो-खो में रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर, कबड्डी में बोरावण्ड तथा फुटबॉल में एकलव्य छेरीबेड़ा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में करीना बोगा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 400 मीटर दौड़ में विभा मंडावी प्रथम रहीं।

लंबीकूद में मानबती उसेण्डी, ऊंचीकूद में कविता उसेण्डी, गोला फेंक में सनोती वड्डे, तवा फेंक में सुनीता सलाम तथा भाला फेंक में नेहा मंडावी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिले रेस में करीना बोगा एवं उनकी साथी खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम स्पर्धाओं में वॉलीबॉल एवं खो-खो में रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर, कबड्डी में ओरछा तथा फुटबॉल में रामकृष्ण मिशन आश्रम की टीम विजेता रही।

सीनियर पुरुष वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ में राजेश कोर्राम, 200 मीटर में उकेश नाग तथा 400 मीटर दौड़ में अनिकेत पद्दा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद में शिवलाल, ऊंचीकूद में रोहन कचलाम, गोला फेंक में मनीष पाण्डे, तवा फेंक में पिंचू राम तथा भाला फेंक में मनोज सलाम प्रथम रहे। रिले रेस में सुनील उसेण्डी एवं उनके साथी खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

टीम स्पर्धाओं में वॉलीबॉल में पीजी कॉलेज नारायणपुर, खो-खो में अबूझमाड़ स्क्वॉड नारायणपुर, कबड्डी में बड़गांव तथा फुटबॉल में रामकृष्ण मिशन आश्रम की टीम विजेता रही। सीनियर महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ में दुलारी मंडावी, 200 मीटर में प्रिया उसेण्डी तथा 400 मीटर दौड़ में रीन उईके ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद में अंजली उईके, ऊंचीकूद में रेशमा सलाम, गोला फेंक में महेश्वरी नुरेटी तथा तवा फेंक में विमला मंडावी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

रिले रेस में विमला एवं उनकी साथी खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम स्पर्धाओं में वॉलीबॉल में महिला कॉलेज नारायणपुर, खो-खो में नारायणपुर, कबड्डी में महावीर चौक विद्यालय तथा फुटबॉल में लामा अकादमी नारायणपुर की टीम प्रथम रही। रस्साकसी प्रतियोगिता में रेमावण्ड की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त तीरंदाजी, कराटे, बैडमिंटन, हॉकी एवं वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिताओं में भी जूनियर एवं सीनियर वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। बस्तर ओलंपिक का समापन समारोह छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद नारायणपुर के अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप मंडावी, जनपद पंचायत नारायणपुर की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी उसेण्डी सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक के सफल आयोजन से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

इस आयोजन ने युवाओं में खेल के प्रति उत्साह, आपसी भाईचारे, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा दिया। कच्छप/सुरेश्वर/924