गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ 1 मिनट पहले ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ 1 मिनट पहले जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ 1 मिनट पहले ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ 1 मिनट पहले ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ 1 मिनट पहले ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ 1 मिनट पहले ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में 1 मिनट पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या 1 मिनट पहले जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील 16 मिनट पहले कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र 16 मिनट पहले निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान डिंडो चौकी के सुपुर्द 16 मिनट पहले दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान डिंडो चौकी के सुपुर्द कलेक्टर ने बरदर धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, अतिरिक्त भंडारण के लिए वैकल्पिक स्थान पहले से चिह्नित करने के निर्देश 16 मिनट पहले कलेक्टर ने बरदर धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, अतिरिक्त भंडारण के लिए वैकल्पिक स्थान पहले से चिह्नित करने के निर्देश धान खरीदी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक 16 मिनट पहले धान खरीदी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक जिला पंचायत की 10 नई दुकानों की नीलामी 11 दिसम्बर को 16 मिनट पहले जिला पंचायत की 10 नई दुकानों की नीलामी 11 दिसम्बर को सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए 2 दिसम्बर तक करें आवेदन 16 मिनट पहले सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए 2 दिसम्बर तक करें आवेदन स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रदेश में प्रथम, सभी 801 अधिकार अभिलेख वितरित 16 मिनट पहले स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रदेश में प्रथम, सभी 801 अधिकार अभिलेख वितरित एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल 46 मिनट पहले एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल परपा में खुलेगा निराश्रित पशुओं के लिए आशियाना 46 मिनट पहले परपा में खुलेगा निराश्रित पशुओं के लिए आशियाना बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी को लगेंगे नए पंख 46 मिनट पहले बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी को लगेंगे नए पंख गौरेला पेंड्रा मरवाही : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार 1 घंटे पहले गौरेला पेंड्रा मरवाही : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
Chhattisgarh

’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’

’नारायणपुर जिले के दूरस्थ वनांचलों में शांति, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बदल रही विकास की तस्वीर’ महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर...

’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’

इम्पेक्ट न्यूज। नारायणपुर। ’नारायणपुर जिले के दूरस्थ वनांचलों में शांति, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बदल रही विकास की तस्वीर’

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर देशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। यह दिवस केवल जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, संस्कृति और अस्मिता का उत्सव नहीं है, बल्कि उनके अधिकारों, स्वाभिमान और विकास के संकल्प को दोहराने का भी अवसर है। वर्ष 2026 का जनजातीय गौरव दिवस विशेष महत्व रखता है।

देश में वामपंथी उग्रवाद के प्रभाव को समाप्त करने की दिशा में मिली उपलब्धियों ने जनजातीय अंचलों में शांति, विश्वास और विकास की नई उम्मीद जगाई है। छत्तीसगढ़ का नारायणपुर जिला, विशेषकर अबूझमाड़ का वनांचल, इस परिवर्तन की एक महत्वपूर्ण तस्वीर प्रस्तुत करता है। ऐतिहासिक रूप से नारायणपुर जिला अपनी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक संपदा और विशिष्ट परंपराओं के लिए जाना जाता है। अबूझमाड़ का विशाल वन क्षेत्र, पहाड़ियां और दूरस्थ ग्राम यहां की पहचान हैं।

लेकिन लंबे समय तक माओवादी हिंसा और भय के वातावरण ने इस क्षेत्र के विकास की गति को प्रभावित किया। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल और संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार चुनौतीपूर्ण बना रहा। इसका सबसे अधिक असर यहां रहने वाले जनजातीय परिवारों और ग्रामीण बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर पड़ा। जिस क्षेत्र की पहचान अपनी सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता से होनी चाहिए थी, वह लंबे समय तक हिंसा और पिछड़ेपन की चुनौतियों से जूझता रहा।

आज परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। शांति और सुरक्षा के बेहतर वातावरण के साथ नारायणपुर जिले के दूरस्थ और दुर्गम गांवों तक विकास की पहुंच बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क संपर्क का विस्तार, पुल-पुलियों का निर्माण, विद्यालयों की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को गांवों तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शासन-प्रशासन का प्रयास है कि अबूझमाड़ का कोई भी गांव विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे।

शिक्षा के क्षेत्र में भी जिले में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के दूरस्थ अंचलों में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए विद्यालयों के संचालन और शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। रामकृष्ण मिशन आश्रम, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा पोटा केबिन जैसे संस्थान जनजातीय बच्चों के भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं।

इन संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजनों के माध्यम से अबूझमाड़ और नारायणपुर के युवा अपनी खेल प्रतिभा को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, स्वास्थ्य शिविर और एंबुलेंस सेवाओं के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक राशन, पेंशन, आधार, आयुष्मान भारत सहित अन्य आवश्यक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। नारायणपुर जिले में सड़क और संपर्क सुविधाओं का विस्तार भी विकास की नई संभावनाएं खोल रहा है।

नारायणपुर से छोटेडोंगर होते हुए ओरछा और कुतुल तक सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के प्रयासों से दूरस्थ क्षेत्रों को जिला मुख्यालय से जोड़ने में मदद मिल रही है। पुल-पुलियों के निर्माण और ग्रामीण सड़कों के विस्तार से आवागमन आसान होने के साथ किसानों, विद्यार्थियों, मरीजों और ग्रामीणों को भी लाभ मिल रहा है। इसी प्रकार पेयजल, सौर ऊर्जा और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।

जनजातीय समाज के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए भी आजीविका के विभिन्न अवसरों को बढ़ावा देना आवश्यक है। कृषि, वनोपज संग्रहण, लघु वनोपज प्रसंस्करण, पशुपालन, रेशम उत्पादन, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों के माध्यम से ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं। जिले में स्व-सहायता समूहों और स्थानीय युवाओं को विभिन्न योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

इससे जनजातीय परिवारों को अपने ही क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल सकते हैं। भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ जनजातीय समाज के स्वाभिमान और अधिकारों के लिए संघर्ष किया था। उनका उलगुलान केवल अंग्रेजी शासन के विरुद्ध आंदोलन नहीं था, बल्कि यह अपनी संस्कृति, परंपरा और अस्तित्व की रक्षा का प्रतीक भी था। आज उनके विचारों को साकार करने का सबसे प्रभावी माध्यम शिक्षा, जागरूकता, संवैधानिक अधिकारों की जानकारी और विकास के समान अवसर हैं।

जनजातीय समाज को विकास की प्रक्रिया में सहभागी बनाना और उनकी परंपराओं एवं सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखना समय की आवश्यकता है। माओवाद और हिंसा के प्रभाव से बाहर निकलकर नारायणपुर जिले को शांति, विश्वास और समावेशी विकास की राह पर आगे बढ़ाना सामूहिक जिम्मेदारी है।

इसके लिए केवल बुनियादी ढांचे का निर्माण पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि दूरस्थ गांवों में नियमित प्रशासनिक पहुंच, वनाधिकार कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन, युवाओं के लिए रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को भी सुनिश्चित करना होगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, युवाओं और प्रशासन के आपसी सहयोग से ही विकास की इस यात्रा को स्थायी बनाया जा सकता है।

आज अबूझमाड़ की पहचान केवल दुर्गम वनांचल तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे शिक्षा, खेल, संस्कृति, पर्यटन और आत्मनिर्भरता के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ना होगा। नारायणपुर की जनजातीय संस्कृति, परंपराएं और प्राकृतिक धरोहर इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। जनजातीय गौरव दिवस 2026 का संदेश यही है कि शांति और विकास एक-दूसरे के पूरक हैं। माओवाद के प्रभाव से मुक्ति के साथ अब नारायणपुर और अबूझमाड़ के सामने एक नई संभावना का द्वार खुला है।

यह समय है भय और पिछड़ेपन की पुरानी चुनौतियों को पीछे छोड़कर शिक्षा, सम्मान, रोजगार और समृद्धि की नई इबारत लिखने का। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के सपनों के अनुरूप एक ऐसा समाज निर्मित करना, जहां जनजातीय समाज अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो, अपनी संस्कृति पर गर्व करे और विकास की मुख्यधारा में समान भागीदारी निभाए। यही जनजातीय गौरव दिवस की सच्ची सार्थकता और नारायणपुर के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। कच्छप/सुरेश्वर/923