मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 2 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 2 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 2 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 3 घंटे पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 3 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 3 घंटे पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 3 घंटे पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 3 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 4 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 4 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 4 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 6 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 6 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 6 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 15 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 15 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 16 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 16 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 16 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 16 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र
छत्तीसगढ़

सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..

सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..

रायपुर: विकास का अर्थ केवल नई सुविधाओं और अधोसंरचना का विस्तार नहीं है। विकास तब सार्थक होता है, जब एक महिला अपने भविष्य के निर्णय आत्मविश्वास से ले सके, एक मां को अपने बच्चे के स्वास्थ्य की चिंता में सहयोग मिले और हर बच्चे को पोषण, शिक्षा तथा सुरक्षा के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो। ‘सेवा संकल्प अभियान’ इसी मानवीय सोच को जनभागीदारी के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने का अवसर है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं और बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य कर रही है। हमारा उद्देश्य है कि योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ उन परिवारों तक भी पहुंचे, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।

’महिलाओं का आत्मविश्वास ही समाज की शक्ति’

छत्तीसगढ़ की महिलाएं परिवार, समाज और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देती रही हैं। आज वे अपनी मेहनत और प्रतिभा से उद्यमिता तथा सामाजिक नेतृत्व में भी नई पहचान बना रही हैं। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता ने अनेक महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं और परिवार के खर्च से जुड़े निर्णय लेने में संबल दिया है। किसी ने इस राशि से बचत शुरू की है, तो किसी ने इसे छोटे आजीविका प्रयासों का आधार बनाया है।

स्व-सहायता समूहों के माध्यम से भी महिलाएं बचत, कौशल और उद्यम से जुड़ रही हैं। हमारा प्रयास है कि उन्हें आर्थिक सहायता के साथ आगे बढ़ने के अवसर भी मिलें। जब महिला आत्मविश्वास के साथ निर्णय लेती है, तो उसका प्रभाव पूरे परिवार के जीवन पर पड़ता है।

’आँगनवाड़ी से जुड़ें परिवार और समुदाय’

एक स्वस्थ और सक्षम समाज की नींव बचपन में पड़ती है। आँगनवाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के साथ माताओं को आवश्यक जानकारी देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन केंद्रों की सफलता में आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रयासों के साथ परिवार और समुदाय का सहयोग भी जरूरी है। ‘हमारी आँगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ इसी साझा दायित्व की भावना को व्यक्त करता है।

25 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होने वाला ‘आँगन मिलन’’ इस भागीदारी को और मजबूत करेगा। इस दौरान अभिभावकों और समुदाय के लोगों को आँगनवाड़ी केंद्रों की गतिविधियों से जुड़ने, बच्चों के भोजन और स्वच्छता की व्यवस्था को समझने तथा पोषण पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा। घर में बच्चों को क्या खिलाया जाए, भोजन में विविधता कैसे लाई जाए और स्वच्छता की अच्छी आदतें कैसे विकसित हों-इन विषयों पर संवाद पोषण के प्रयासों को अधिक प्रभावी बनाएगा।

पोषण केवल भोजन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है। बच्चे को उम्र के अनुसार पर्याप्त और विविध आहार मिले, उसकी वृद्धि पर ध्यान दिया जाए और परिवार उसकी देखभाल में सक्रिय रहे-यह हम सबकी जिम्मेदारी है। ‘बच्चों की थाली, हम सबकी जिम्मेदारी’ का संदेश इसी सोच को हर घर तक ले जाने का आह्वान है।

’सुरक्षित बचपन के लिए साझा संकल्प’

हर बच्चे को भय और शोषण से मुक्त वातावरण मिलना चाहिए। बाल विवाह, बाल श्रम, हिंसा और उपेक्षा जैसी चुनौतियों का सामना केवल कानून के भरोसे नहीं किया जा सकता। परिवार, विद्यालय, पंचायत, आँगनवाड़ी और समुदाय को मिलकर सजग रहना होगा। बच्चों की बात सुनना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और आवश्यकता पड़ने पर समय से सहायता पहुंचाना सुरक्षित बचपन की दिशा में आवश्यक कदम हैं।

सेवा संकल्प अभियान हमें याद दिलाता है कि सेवा का वास्तविक अर्थ लोगों तक पहुंचना और उनकी जरूरतों को समझना है। किसी मां को पोषण संबंधी सही जानकारी मिलना, किसी महिला को आजीविका का अवसर मिलना और किसी बच्चे को सुरक्षित वातावरण मिलना-यही इस अभियान की सार्थक उपलब्धियां होंगी। आइए, ‘आँगन मिलन’ से शुरू होने वाले संवाद और सहभागिता को निरंतर बनाए रखें। जब परिवार, समुदाय और शासन साथ मिलकर जिम्मेदारी निभाएंगे, तभी सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित, सुरक्षित बचपन के संकल्प से विकसित छत्तीसगढ़ का आधार मजबूत होगा।