शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत 9 मिनट पहले धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत 10 मिनट पहले घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 10 मिनट पहले धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग 10 मिनट पहले 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण 24 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित 24 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत 25 मिनट पहले ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, आसानी से बेचा धान, किसान अशोक कुमार को मिली सहूलियत 25 मिनट पहले घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, आसानी से बेचा धान, किसान अशोक कुमार को मिली सहूलियत सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत 39 मिनट पहले सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित 40 मिनट पहले जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी 40 मिनट पहले समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी अनुसूचित जाति उप योजना के तहत 24 किसानों को मिला धनिया का आधार बीज 40 मिनट पहले अनुसूचित जाति उप योजना के तहत 24 किसानों को मिला धनिया का आधार बीज छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था 55 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था विशेष लेख : धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान 55 मिनट पहले विशेष लेख : धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी 55 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी बुमराह का विकेटों के लिए सूखा जारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया करियर का तीसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड 57 मिनट पहले बुमराह का विकेटों के लिए सूखा जारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया करियर का तीसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन से उद्यमिता विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद: विशेषज्ञ 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन से उद्यमिता विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद: विशेषज्ञ हरियाली से संवर रहा खिसोरा का भविष्य, बंजर भूमि पर विकसित हो रहा हरित उद्यान 1 घंटे पहले हरियाली से संवर रहा खिसोरा का भविष्य, बंजर भूमि पर विकसित हो रहा हरित उद्यान रायपु : 11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत 1 घंटे पहले रायपु : 11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत प्रदेश के स्कूलों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन 1 घंटे पहले प्रदेश के स्कूलों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन
खेल

विराट कोहली के निशाने पर 10 बड़े रिकॉर्ड, WI के खिलाफ सचिन के 4 रिकॉर्ड पर नजर

विराट कोहली के निशाने पर 10 बड़े रिकॉर्ड, WI के खिलाफ सचिन के 4 रिकॉर्ड पर नजर

 नई दिल्ली

विराट कोहली के 100 शतक पूरे होंगे या नहीं यह बात हर कोई जानना चाहता है। किंग कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 85 शतक दर्ज हैं, वह टी20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे में ही एक्टिव हैं। 2027 वर्ल्ड कप तक भारत को कई वनडे मैच खेलने हैं। ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि टूर्नामेंट खत्म होते-होते कोहली शतकों का शतक पूरा करें और फिर ही अपना रिटायरमेंट अनाउंस करें। भारत को अगली वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से खेलनी है। इस सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर सचिन तेंदुलकर के 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड समेत कुल 10 रिकॉर्ड्स होंगे। आइए इन रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं-

    विराट कोहली को वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन का आंकड़ा छूने के लिए 59 रन चाहिए। किंग कोहली इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन जाएंगे। सचिन तेंदुलकर के नाम यह वर्ल्ड रिकॉर्ड 377 पारियों में दर्ज हैं, जबकि कोहली ने अभी तक 302 पारियां ही खेली है।

    लिस्ट ए में सबसे ज्यादा 60 शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। वहीं विराट कोहली 59 शतकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। 2 सेंचुरी और लगाते ही कोहली सचिन तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

    वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 शतक लगाते ही वह इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

    विराट कोहली (41) घर पर सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के रिकॉर्ड से 2 शतक दूर हैं। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड भी 42 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर के नाम है।

    वेस्टइंडीज के खिलाफ जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा सेंचुरी के रिकॉर्ड से भी कोहली एक शतक दूर है।

    सचिन तेंदुलकर के नाम घर पर सबसे ज्यादा 6976 वनडे रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। विराट कोहली (6867) उनके इस रिकॉर्ड से 110 रन ही पीछे हैं।

    इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड से कोहली 271 रन दूर हैं।

    वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत में सबसे ज्यादा रन के रिकॉर्ड से कोहली 142 रन दूर है।

    नंबर-3 पर 13 हजार वनडे रन का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बनने के लिए कोहली को 180 रनों की दरकार है।

    एशिया में 17000 इंटरनेशनल रन पूरा करने के लिए किंग कोहली को 215 रन चाहिए।

विराट कोहली के वनडे करियर की बात करें तो, अभी तक खेले 314 मैचों की 302 पारियों में 58.59 की औसत के साथ उन्होंने 14941रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 54 शतक लगाए हैं, जबकि 79 हाफ सेंचुरी ठोकी है।