शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत 14 मिनट पहले धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत 14 मिनट पहले घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 14 मिनट पहले धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग 14 मिनट पहले 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण 28 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित 28 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत 29 मिनट पहले ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, आसानी से बेचा धान, किसान अशोक कुमार को मिली सहूलियत 29 मिनट पहले घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, आसानी से बेचा धान, किसान अशोक कुमार को मिली सहूलियत सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत 44 मिनट पहले सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित 44 मिनट पहले जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी 44 मिनट पहले समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी अनुसूचित जाति उप योजना के तहत 24 किसानों को मिला धनिया का आधार बीज 44 मिनट पहले अनुसूचित जाति उप योजना के तहत 24 किसानों को मिला धनिया का आधार बीज छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था 59 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था विशेष लेख : धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान 59 मिनट पहले विशेष लेख : धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी 59 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी बुमराह का विकेटों के लिए सूखा जारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया करियर का तीसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड 1 घंटे पहले बुमराह का विकेटों के लिए सूखा जारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया करियर का तीसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन से उद्यमिता विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद: विशेषज्ञ 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन से उद्यमिता विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद: विशेषज्ञ हरियाली से संवर रहा खिसोरा का भविष्य, बंजर भूमि पर विकसित हो रहा हरित उद्यान 1 घंटे पहले हरियाली से संवर रहा खिसोरा का भविष्य, बंजर भूमि पर विकसित हो रहा हरित उद्यान रायपु : 11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत 1 घंटे पहले रायपु : 11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत प्रदेश के स्कूलों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन 1 घंटे पहले प्रदेश के स्कूलों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन
खेल

WPL 2027 का शेड्यूल तय, 14 जनवरी से शुरू होगा महिला क्रिकेट का महामुकाबला

WPL 2027 का शेड्यूल तय, 14 जनवरी से शुरू होगा महिला क्रिकेट का महामुकाबला

नई दिल्ली
क्रिकेट फैन्स के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. विमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) के पांचवें सीजन का शेड्यूल लगभग तय हो गया है. पुरुषों की तरह महिला खिलाड़ियों ने भी डब्ल्यूपीएल के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की है.  

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मुताबिक विमेन्स प्रीमियर लीग का अगला सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 के बीच खेला जाएगा. महिलाओं के इस महामुकाबले का फैन्स को हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है.

नया सीजन शुरू होने से पहले टीमों को अपनी-अपनी स्क्वाड तैयार करनी होगी, जिसके लिए कुछ खास तारीखें तय की गई हैं. हर टीम को प्लेयर रिटेंशन की लिस्ट सौंपने के लिए 28 सितंबर तक समय दिया गया है. इस दिन तक सभी फ्रेंचाइजी तय करेंगी कि वे किन पुरानी खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखना चाहती हैं.

  वहीं 28 अक्टूबर 2026 को कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा. जहां सभी पांचों टीमें अपनी टीम को मजबूत करने के लिए नए खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी.

बीसीसीआई इस बार मैचों के आयोजन के लिए कई जगहों पर विचार कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार के मुकाबलों के लिए मुंबई, बेंगलुरु, वाराणसी और वडोदरा जैसे शहरों पर विचार किया जा रहा है.

मुंबई का ब्रेबॉर्न स्टेडियम एक मुख्य वेन्यू के रूप में तय माना जा रहा है, जहां पहले भी कई शानदार मैच और फाइनल खेले जा चुके हैं. दूसरे वेन्यू के लिए वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम और वाराणसी के नए स्टेडियम के नाम पर चर्चा चल रही है.

बीसीसीआई की क्रिकेट ऑपरेशंस टीम जल्द ही वाराणसी के नए स्टेडियम का मुआयना करने वाली है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो वहां कुछ घरेलू या प्रैक्टिस मैच करवाकर यह देखा जाएगा कि मैदान टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह तैयार है या नहीं.