गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामसजीवन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 39 मिनट पहले ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामसजीवन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना पाकिस्तान को भारत का दो टूक संदेश, अब पहले जैसा नहीं होगा पानी का बंटवारा 41 मिनट पहले पाकिस्तान को भारत का दो टूक संदेश, अब पहले जैसा नहीं होगा पानी का बंटवारा राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट 54 मिनट पहले राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा 1 घंटे पहले धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा धान खरीदी में किसानों की सुविधा के लिए रकबा सुधार की त्वरित पहल, 2540 किसानों के रकबे में किया गया सुधार 1 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की सुविधा के लिए रकबा सुधार की त्वरित पहल, 2540 किसानों के रकबे में किया गया सुधार विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शासन के पास रहेगा 1 घंटे पहले विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शासन के पास रहेगा बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं 1 घंटे पहले बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट 1 घंटे पहले राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट शिकागो में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- सिस्टम पूरी तरह टूटने तक जारी रहेगी लड़ाई 1 घंटे पहले शिकागो में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- सिस्टम पूरी तरह टूटने तक जारी रहेगी लड़ाई तूफान अकवान का कहर! ओडिशा के 13 जिलों में रेड अलर्ट, 2 लाख लोग होंगे शिफ्ट 1 घंटे पहले तूफान अकवान का कहर! ओडिशा के 13 जिलों में रेड अलर्ट, 2 लाख लोग होंगे शिफ्ट पारंपरिक वैद्यों को औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलेगा सहयोग 1 घंटे पहले पारंपरिक वैद्यों को औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलेगा सहयोग बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके 2 घंटे पहले बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके एमसीबी : केल्हारी में धूमधाम से मना जनजाति गौरव दिवस, महापुरुषों की प्रतिमाओं के लिए 45 लाख रुपये की घोषणा 2 घंटे पहले एमसीबी : केल्हारी में धूमधाम से मना जनजाति गौरव दिवस, महापुरुषों की प्रतिमाओं के लिए 45 लाख रुपये की घोषणा उत्तर बस्तर कांकेर : उचित मूल्य दुकान आबंटन हेतु 02 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित 3 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : उचित मूल्य दुकान आबंटन हेतु 02 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित भारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति 3 घंटे पहले भारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति कारों के बाद अब इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतरेगी VinFast, भारत में लॉन्च करेगी 3 नए मॉडल 4 घंटे पहले कारों के बाद अब इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतरेगी VinFast, भारत में लॉन्च करेगी 3 नए मॉडल युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने 4 घंटे पहले युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने सिवनी पुलिस कांड: पूर्व डीजीपी आर.के. विज की टिप्पणी पर एमपी डीजीपी का जवाब, छह पुलिसकर्मी निलंबित 4 घंटे पहले सिवनी पुलिस कांड: पूर्व डीजीपी आर.के. विज की टिप्पणी पर एमपी डीजीपी का जवाब, छह पुलिसकर्मी निलंबित बेबी डिफेंडर की जल्द होगी एंट्री, इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी Land Rover की नई SUV 4 घंटे पहले बेबी डिफेंडर की जल्द होगी एंट्री, इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी Land Rover की नई SUV Nvidia की बल्ले-बल्ले! पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा कंपनी का रेवेन्यू 5 घंटे पहले Nvidia की बल्ले-बल्ले! पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा कंपनी का रेवेन्यू
खेल

T20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान: पैट कमिंस की वापसी, स्टार ऑलराउंडर बाहर

मेलबर्न

भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में होने वाले आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान 1 जनवरी (गुरुवार) को कर दिया गया. ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने एशियाई परिस्थितियों के मद्देनजर स्पिन गेंदबाजों पर ज्यादा भरोसा जताया है. मिचेल मार्श की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम से हॉबर्ट हरिकेन्स के ऑलराउंडर मिचेल ओवेन को बाहर रखा गया है, जो सबसे चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है. ओवेन ने पिछले छह महीनों में 13 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं, लेकिन कैमरन ग्रीन की वापसी और अनुभवी मार्कस स्टोइनिस की मौजूदगी के चलते उन्हें टीम में जगह नहीं मिल सकी.

ऑस्ट्रेलिया ने इस बार कोई भी लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज को टीम में शामिल नहीं किया है. मिचेल स्टार्क पहले ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं, जबकि स्पेंसर जॉनसन पीठ की चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में चयनकर्ताओं ने बेन ड्वारशुइस की जगह ब्रिस्बेन हीट के फास्ट बॉलर ज़ेवियर बार्टलेट को मौका दिया है.

कूपर कोनोली की टीम में वापसी चौंकाने वाली रही है, क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ओर से पिछले 12 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले नहीं खेले थे. कोनोली एक उपयोगी स्पिन गेंदबाज हैं, शायद इसलिए उनकी एंट्री हुई है. इसके अलावा बैटिंग ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट, स्पिनर मैथ्यू कुह्नमैन और जेवियर बार्टलेट ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू कर सकते हैं.

इन चोटिल खिलाड़ियों को भी जगह
ऑस्ट्रेलिया के लिए कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस चिंता का विषय है. टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान पैट कमिंस की पीठ का स्कैन जल्द होगा, जो पिछले वर्ल्ड कप के बाद टीम में लौटे हैं. तेज गेंदबाज  जोश हेजलवुड और बल्लेबाज टिम डेविड हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबर रहे हैं. हालांकि पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद इन तीनों को स्क्वॉड में जगह मिली है.

आईसीसी नियमों के मुताबिक 31 जनवरी तक टीम में बदलाव संभव हैं, ऐसे में मिचेल ओवेन, बेन ड्वारशुइस, सीन एबॉट, एरॉन हार्डी, एलेक्स कैरी और जोश फिलिप जैसे खिलाड़ी फिर से दावेदारी पेश कर सकते हैं. टीम में जोश इंग्लिस अकेले विकेटकीपर हैं. एलेक्स कैरी और जोश फिलिप को बैकअप के तौर पर नहीं चुना गया है.

ऑस्ट्रेलिया के सभी ग्रुप स्टेज मुकाबले श्रीलंका में होंगे, जहां टी20 इंटरनेशनल में 43.5% विकेट स्पिनर्स लेते हैं और उनकी इकॉनमी रेट तेज गेंदबाजों से औसतन 1.25 रन प्रति ओवर कम रहती है. यही वजह है कि टीम में ज्यादा स्पिन विकल्प रखे गए हैं.

चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा, 'श्रीलंका और भारत की परिस्थितियों को देखते हुए टीम में सही संतुलन बनाया गया है. हमें भरोसा है कि कमिंस, हेजलवुड और टिम डेविड वर्ल्ड कप तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे.'

टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जाम्पा.

टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप स्टेज मुकाबले
11 फरवरी: बनाम आयरलैंड, कोलंबो
13 फरवरी: बनाम जिम्बाब्वे, कोलंबो 
16 फरवरी: बनाम श्रीलंका, पल्लेकेल
20 फरवरी: बनाम ओमान, पल्लेकेल