Saturday, January 24, 2026
news update
District Raipur

CG : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ महिला सद्भावना सम्मान समारोह में 108 महिलाओं का होगा सम्मान…

इंपैक्ट डेस्क.

रायपुर। छत्तीसगढ़ महिला सद्भावना सम्मान समारोह 2022 के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज हित में कार्य करने वाली एवं अपने विशिष्ट कार्यों से पहचान बनाने वाली संस्थाओं की 108 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा | कार्यक्रम के संयोजक लक्ष्मीनारायण लाहोटी ने पत्रकार वार्ता में उक्त जानकारी दी पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ महिला सद्भावना सम्मान समारोह का यह दसवां वर्ष है | राजधानी के वृंदावन हाल सभागार सिविल लाइन रायपुर में 8 मार्च को शाम 4:00 से महिला सम्मान समारोह होगा |

error: Content is protected !!